MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

लड़की का ससुर लड़के के ससुर का बाप है… Paheliyan in Hindi

लड़की का ससुर लड़के के ससुर का बाप है… Paheliyan in Hindi
Add Comments
Jan 30, 2022

 


 Paheliyan in Hindi 


पहेली (1)  दुनिया में सबसे ज्यादा गवाही देने वाला कौन है ?

जवाब: इतिहास

इतिहास ही है जो दुनिया में सबसे ज्यादा गवाही देने वाला है। क्योंकि लोग कहते है ना कि इतिहास गवाह है। 😂🤣

पहेली (2)  वह कौन है जो पैदल चलता है लेकिन कभी थकता नहीं है ?



जबाब: परछाई

परछाई ही है जो चलकर - दौड़कर भी नही थक सकता है।

पहेली (3)  ऐसी कौन सी चीज है जो सभी के पास है , सभी उसे बदलना चाहते हैं लेकिन बदल नहीं सकते ?

जबाब: किस्मत


लोग हमेशा अपनी किस्मत के बारे में शिकायत करते रहते हैं और कभी संतुष्ट नहीं हो पाते। वे हमेशा अपनी किस्मत को बदलने में लगे रहते हैं लेकिन बदल नहीं पाते।

पहेली (4)  वह कौन है जो सुबह से लेकर शाम तक सूरज को बिना नजर हटाए लगातार देखता रहता है ?

जबाब: सूरजमुखी


सूरजमुखी का फूल ही है जो बिना नजर हटाए सूरज की तरफ लगातार देखता रहता है। इसके ऊपर की तरफ होने के कारण सूर्य की रोशनी लगातार इन फूलों पर गिरती रहती है।

20+ Best Hindi Paheliyan With Answer


पहेली (5)  वह कौन है जिसे जितना ज्यादा साफ करोगे उतना ही ज्यादा काला होता जाता है ?

जबाब: ब्लैकबोर्ड

ब्लैकबोर्ड हमेशा काला रहता है और इसे साफ करने पर हमे काला नजर आता है।



पहेली (6)  एक ही शक्ल और एक ही नाम, बीच में रहता इसके काम। बोल न जाने सुनते संग, उन दोनों के बीच सुरंग।

जबाब: कान


पहेली (7)  इधर खूंटा उधर खूंटा, गाय मखमली दूध मीठा। बूझो तो जाने ?

जबाब: सिंघाड़ा


सिंघाड़ा त्रिकोण आकार का होता है और यह प्रत्येक कोने में खूंटा जैसे दिखाई देती हैं। जैसे ही इसके छिलके को उतारा जाता है दूध के समान सफेद और स्वाद में मीठा होता है।

पहेली (8)  चार अक्षर का है मेरा नाम, गहरी छाया - फल देना मेरा काम। पत्तों से कीड़े हैं पलते, कीड़ों से हम कपड़ा बुनते।।

जबाब: शहतूत 


शहतूत एक फलदार वृक्ष होता है जिसकी ऊंचाई कम और छाया ज्यादा होती है। इस वृक्ष के पत्तों को कीड़े अपना भोजन बना लेते हैं।



पहेली (9)  मटर + CH मिलकर कौन से फल की ओर संकेत करते हैं नाम बताओ ?

जबाब: मटर ( PEA ) + CH = PEACH


पहेली (10)  चाबी + V मिलकर कौन से फल की ओर संकेत करते हैं नाम बताओ ?


जबाब: चाबी ( Key ) + V = Kiwi


पहेली (11)  अफ्रीका में एक बच्चा पैदा हुआ बताओ उस बच्चे के दांत का रंग क्या होगा ?

जबाब: हाल ही में पैदा हुए बच्चे के दांत ही कहां होते हैं चाहे फिर वह अफ्रीका में पैदा हुआ हो या फिर किसी झाड़ में।

पहेली (12)  एक लाठी की सुनो कहानी छुपा है जिसमें मीठा - मीठा पानी !!



जबाब: गन्ना

पहेली (13)  अगर मैं नाक चढ़ जाऊं, तब कान पकड़ कर खूब पढ़ाऊं, बताओ मैं कौन हूं ?

जबाब: चश्मा


पहेली (14)  दुनिया का सबसे पहला आलू कहां पाया गया था ?

जबाब: जमीन के अन्दर 🤣😂

पहेली (15)  मेरे नाम से सब डरते हैं, मेरे लिए सब परिश्रम खूब करते है, बोलो मैं कौन ?

जबाब: परीक्षा

परीक्षा से सबको डर लगता है, लेकिन सब इसमें सफल होना चाहते है। जिसके लिए लोग खूब मेहनत भी करते है।


मजेदार हिंदी पहेलियां जवाब के साथ

पहेली (16)  एक गुफा के दो रखवाले, दोनों लंबे, दोनों काले,  बूझो तो जाने ?

जबाब: मूंछ

पहेली (17)  हरी हरी मछली की हरे हरे अंडे। जल्दी से बूझो पहेली वरना पड़ेंगे डंडे ?

जबाब: मटर

पहेली (18)  एक प्लेट में 3 चम्मच। बताओ वह क्या है ?

जबाब: पंखा


पहेली (19)  छोटा हूं पर बड़ा कहलाता, रोज दही की नदी में नहाता, बताओ मैं कौन हूं ?

जबाब: दही - बड़ा


पहेली (20)  एक लड़का एक लड़की, ना वो पति - पत्नी, ना वो भाई - बहन, ना वो मां‌ - बेटा। लड़की का ससुर लड़के के ससुर का बाप है तो बताओ लड़के और लड़की का क्या रिश्ता है ?

जबाब: सास और दामाद का रिश्ता होगा।



इसका यह मतलब है की लड़की का ससुर और लड़के के ससुर बाप बेटा है, और लड़की बहु है। और लड़का बता रहा है की मेरा ससुर, मतलब लड़की की बेटी की शादी लड़के से हुई है। इस हिसाब से लड़की लड़के की सास हुई। इसलिए इन दोनों रिश्ता सास और दामाद का है।


Special Words :

उम्मीद है दोस्तों आपको आज की ये Hindi Paheliyan काफी पसंद आई होगी। आपने इन पहेलियों में से कितनी पहेलियों का जवाब सही सही दिया है नीचे Comment में हमें जरूर बताएं। आज तो 20 Majedar Paheliyan लेकर आया हूं। अगली बार और भी ज्यादा मजेदार और नई पहेलियां लेकर आऊंगा।

Right Side में Bell icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी आप ऐसी मजेदार पहेलियां पढ़ पाएं। इन पहेलियों को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार पहेली के साथ। तब तक के लिए अपना ध्यान रखें।


Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।