MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

अब Copyright Claim हटाये चुटकी में | How To Remove Copyright Claim On Youtube ?

अब Copyright Claim हटाये चुटकी में  | How To Remove Copyright Claim On Youtube ?
Add Comments
Mar 13, 2023
दोस्तो अगर आप Creator हो और यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करते हो तो Copyright की समस्या आपकी सामने जरूर आई होगी। यह एक ऐसी समस्या है जिससे शायद ही कोई Creator बच पाया हो। Copyright आने का मुख्य कारण Creator का Original Content ना होना है। 

अगर आप किसी दूसरे क्रिएटर Clip/Music अपने वीडियो में इस्तेमाल करते हैं तो आप भी Copyright के चंगुल से खुद को नहीं बचा सकते। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि Copyright Claim Kya Hota Hai और Copyright Claim Kaise Hataye ?

Copyright claim kaise hataye | How To Remove Copyright Claim On Youtube ?

ये भी पढ़ें :-


Copyright क्या होता है ?

यूट्यूब पर Copyright दो तरह के होते हैं। पहला - Copyright Strike और दूसरा - Copyright Claim. इन दोनों में Copyright Strike सबसे बड़ा खतरा है। इसकी वजह से आपका चैनल तक Terminate हो सकता है। इसीलिए Creator हमेशा चाहते हैं कि उनका सामना कभी भी Copyright Strike से ना हो। 

आगे हम Copyright को थोड़ा विस्तार और सरल भाषा में जानेंगे ताकि Copyright से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन में ना रहे।


(1) Copyright Strike क्या है ?

Copyright Strike एक ऐसा खतरा है जिससे हर एक क्रिएटर बचना चाहता है। Copyright Strike अप्रत्यक्ष रूप से आपके चैनल की Growth/Reach को भी कम कर सकता है। मान लीजिए आपके चैनल पर गलती से पहला Strike आ जाता है तो आप अपने चैनल पर पूरे 7 दिन मतलब 1 week तक कोई भी वीडियो/फोटो नहीं डाल सकते और ना ही किसी और तरह से अपने Audience को बता सकते हैं। मतलब आप 7 दिन तक अपने चैनल पर कुछ भी नहीं कर सकते सिवाय देख रेख के। इसके बाद Copyright Strike 90 दिनों तक Valid रहेगा। उसके बाद यह Automatic Remove हो जाएगा।

लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि इन 90 दिनों के अंदर कोई दूसरा Strike ना आ पाए; क्योंकि अगर ऐसा होगा तो इस बार आप 2 week तक अपने चैनल पर कुछ भी पब्लिश नहीं कर पाएंगे। हर एक Strike केवल 90 दिनों तक ही रहता है।


इसके अलावा एक और बात जो आपको बहुत ध्यान रखनी है। वह यह है कि आपके चैनल पर पहली Strike आने के बाद दो और Strike नहीं आनी चाहिए। या यूं कहे कि एक समय पर 3 Strike नहीं होनी चाहिए वरना आपका चैनल यूट्यूब की तरफ से Terminate कर दिया जाएगा।

यहां Strikes भी दो तरह की होती हैं।
(1) Copyright Strike  
(2) Community Guidlines Strike.


(क) Copyright Strike - जब भी आप किसी क्रिएटर का Content बिना उसकी Permission के अपने चैनल पर अपलोड करते हो तो आपको Copyright Strike दिया जा सकता है। यह किसी दूसरे Creator के द्वारा दिया जाता है। हालांकि इस Strike को हटाने के लिए उस क्रिएटर से समझौता भी कर सकते हैं।

(ख) Community Guidelines Strike - इस तरह का स्ट्राइक Youtube Community Guidlines को तोड़ने के अपराध में दंड स्वरूप मिलता है। यह भी 90 दिनों तक Valid रहता है। पहली Strike मिलने पर यूट्यूब आपको Guidlines समझने की सलाह देता है ताकि भविष्य में दूसरा Strike ना पड़े।


(2) Copyright Claim क्या होता है 

Mainly इस आर्टिकल में हम Copyright Claim को ही लेकर बात करेंगे। जब भी हम किसी दूसरे क्रिएटर का Full Content ना उठाकर उसका Clip/Music इस्तेमाल करते हैं तो हमारी उन वीडियो पर अक्सर हमें Claim मिलता है। Copyright Claim का मतलब है कि हम इस से वीडियो से Revenue नहीं बना पाएंगे; क्योंकि सारा रिवेन्यू Claim Owner को जाएगा।

Copyright Claim से चैनल पर किसी भी तरह का बुरा Effect नहीं पड़ता। इससे केवल क्रिएटर का Revenue घट जाता है। Claim, Strike से कम खतरनाक होता है; क्योंकि यहां पर आपका चैनल सुरक्षित रहता है। केवल आप ज्यादा पैसा नहीं कमा पाते।


How To Check Claimed Videos ?

यहां यूट्यूब ने किसी भी चैनल के लिए Cooyright Claim ढूंढना काफी आसान बना दिया है। अगर आपके चैनल पर एक से ज्यादा वीडियो पर Claim आया हुआ है और आप जानना चाहते हैं कि Youtube par copyright claim kaise pata kare ? तो आप नीचे बताए गए तरीके से सभी वीडियो केवल एक क्लिक में ढूंढ सकते हैं।

(1) सबसे पहले Chrome Browser में जाएं और Yt Studio ओपन करें।

(2) अब Content टैब पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके चैनल पर Uploaded Video दिखाई दे जाएंगे।

(3) ऊपर आपको Filter का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करें। अब Copyright Claim फिल्टर चुनें।

(4) यहां आपकी वह सभी वीडियो फिल्टर हो जाएंगी जिनमें Claim आया हुआ है।

Youtube par copyright claim kaise pata kare ?


How To Find Copyright Claim Owner Name ?

जब भी हमारी किसी भी वीडियो पर Copyright Claim आता है तो सबसे पहले हमारे मन में यही सवाल उठता है कि आखिर Copyright Claim दीया किसने है ? इन चीजों को आसानी से समझने के लिए यूट्यूब ने कुछ और भी नए तरीकों को जोड़ा है। तो अगर आप Copyright Claim किसने दिया है कैसे पता करें ?, जानना चाहते हैं तो आगे बताए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।

(1) सबसे पहले उस वीडियो को चुने जिस पर Copyright Claim आया है। इसी के ठीक सामने Copyright Claim ऑप्शन पर क्लिक करें।


(2) अब एक नया पॉप अप खुलेगा, यहां See Details ऑप्शन पर क्लिक करें।

(3) अब आपके सामने Copyright Claim से जुड़ी सारी जानकारी आ जायेगी। जैसे - Copyright Claim Owner Name, Claim Duration etc.

Copyright Claim किसने दिया है कैसे पता करें ?


Copyright Claim Kaise Hataye | How To Remove Copyright Claim


जब भी आपके किसी भी वीडियो पर Copyright Claim आता है तो आप उसे 3 तरीकों से हटा सकते हैं। तीनों ही तरीके काफी आसान है। आपको इनमें से जो भी उचित लगे, आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

(1) यहां पॉप अप में 3- dots पर क्लिक करें।

(2) अब आपके सामने कई ऑप्शन खुल जायेंगे। जैसे - Trim Out Segment, Replace Song, Mute Song & Dispute 

Copyright Claim Kaise Hataye | How To Remove Copyright Claim

Trim Out Segment - इस ऑप्शन की मदद से आप Copyright Claimed Area को डिलीट कर सकते हैं। इसके बाद सेव करने पर लगभग 24hrs में Copyright Claim हट जायेगा।

Replace Song - इस ऑप्शन की मदद से आप उस Music/Song को No Copyright Song के साथ Replace कर सकते हैं, जिसकी वजह से Copyright Claim आया हुआ है।


Mute Song - इस ऑप्शन की मदद से आप उस Clip Duration को Mute कर सकते हो जिसकी वजह से Copyright Claim आया हुआ है। ऐसा करने पर उस duration में कोई भी ऑडियो नहीं होगा।

इस तरह से आप अपने हर एक वीडियो से Copyright Claim हटा सकते हो।


Special Words -

तो उम्मीद है दोस्तो आपको आज का यह आर्टिकल (अब Copyright Claim हटाये चुटकी में | How To Remove Copyright Claim On Youtube) काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं। 

Right Side में Bell icon होगा; उसे दबाकर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम ऐसी ही रोचक जानकारी आप तक पहुंचा सके। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर जरूर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ तब तक के लिए जय हिंद।

Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।