MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Youtube Video Me End Screen Kaise Lagaye | How to Add End Screen in Youtube | 2022

Youtube Video Me End Screen Kaise Lagaye | How to Add End Screen in Youtube | 2022
Add Comments
Nov 3, 2022
दोस्तों यूट्यूब ने हमेशा यही प्रयास किया है कि वह जो भी Update लेकर आए या फिर अपने प्लेटफार्म पर कोई भी Changes करे तो उससे Creator को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। वह हमेशा Creator की Growth और उसके Earning Resources को Increase करने का प्रयास करता है।

इन्हीं में से एक फीचर है - End Screen. उम्मीद करता हूं आप लोग इसे अच्छे से जानते होंगे। जो लोग End Screen के बारे में नहीं जानते उन्हें में आसान शब्दों में समझाऊं तो इसका सीधा मतलब होता है अंत में दिखाई गई स्क्रीन।

यूट्यूब पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिनमें End Screen का इस्तेमाल किया जाता है। मतलब उस वीडियो के माध्यम से दूसरी वीडियो अथवा लिंक्स को प्रमोट करने के लिए उन्हें वीडियो के अंत में Add कर दिया जाता है। तो आज हम इस Blog Post में जानेंगे Youtube Video Me End Screen Kaise Lagaye ?

Youtube Video Me End screen Kaise Lagaye | How to Add End screen in Youtube | 2022

ये भी पढ़ें :-



Youtube Video Me End Screen Kaise Lagaye | How to Add End Screen in Youtube | 2022

End Screen के अलावा आपने i Card भी सुना ही होगा। यह दोनों ही फीचर Creator के लिए बहुत ही मददगार होते हैं। चलिए End Screen को एक अच्छे उदाहरण के साथ समझते हैं। 

मान लीजिए आपके पास दो मिठाई की दुकान है। एक दुकान शहर में और दूसरी गांव में है। शहर वाली दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है और गांव वाली दुकान पर कभी-कभी ही ग्राहक आते हैं। अब अगर आपकी एक दुकान पर काफी ग्राहक हैं तो आप उन्हें अपने गांव वाले दुकान के बारे में बता सकते हैं। आपके बताने से सभी लोग तो नहीं लेकिन काफी लोगों उस गांव वाली दुकान तक जरूर जाएंगे। 

इससे आपकी दोनों दुकानें काफी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगी। ठीक यही काम End Screen भी करती है। लेकिन नये यूट्यूबर End Screen Kaise Lagaye के बारे में नहीं जानते। जब आपकी एक वीडियो पर भर - भर के Views आते हैं और बाकी वीडियो पर कम Views आते हैं तो आप उनको इस वीडियो की End Screen में Add कर सकते हैं। इससे आपके उन वीडियो को भी लोग देखने लगेंगे।



How to Add End Screen in Youtube

 [1]   सबसे पहले Chrome Browser में अपने यूट्यूब चैनल को Desktop Virsion में ओपन करें।

End Screen Kaise Lagaye


 [2]   अब ' Video ' Tab पर क्लिक करें और उस वीडियो को चुनें जिस पर आप End Screen लगाना चाहते हैं।

Youtube Video Me End Screen Kaise Lagaye


 [3]   वीडियो चुनने के बाद Edit बटन पर क्लिक करें और Right Side में End Screen ऑप्शन पर क्लिक करें।

How to Add End Screen in Youtube in Hindi 2


 [4]   अब आप अपनी पसंद अनुसार Video, Playlist या Subscribe के Element को चुन सकते हैं।


 [5]   Element चुन लेने के बाद Save बटन पर क्लिक करें। अब आपके इस वीडियो पर End Screen लग चुकी है।

What are end Screen and card


End Screen के फायदे क्या क्या हैं ?

End Screen लगाने के कई फायदे हैं। और इसीलिए काफी Creator इसकी मदद लेकर अपने Best Efferful Videos तक अपनी Audience को खींच पाते हैं। चलिए एक-एक करके इन सभी फायदों को जानते हैं।

(1) Video Promotion :- जैसा कि मैं आपको बता चुका हूं कि आप End Screen की मदद से अपने किसी भी वीडियो को Promote कर सकते हैं। कुछ ऐसे वीडियो जिनमें आपने अपने Best Effert डाले हैं उन्हें आप End Screen में लगा सकते हैं। इससे ज्यादातर लोग आपके काम को बेहतर ढंग से जान पाते हैं।

(2) Views Increase :- अगर आपके किसी भी वीडियो पर बहुत ज्यादा Views आते हैं तो आप End Screen की मदद से पुराने वीडियो पर भी Views ला सकते हैं। इससे आपके Views बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं।

(3) Channel Growth :- आपके चैनल पर कुछ वीडियो तो ऐसे होते ही हैं जो Viral जाते हैं और लोगों को बहुत पसंद आते हैं। लेकिन कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जिन पर आपने काफी मेहनत की है लेकिन किसी कारण उन पर Views नहीं आए। तो End Screen का इस्तेमाल करके आप ज्यादा Views पा सकते हैं। अगर Views बढ़ेंगे तो ज्यादा लोग आपके चैनल को भी Subscribe करेंगे। इससे आपके चैनल की Growth पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है।


(4) Earning Increase :- हर Creator चाहता है कि वह यूट्यूब से ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा पाए। लेकिन इसके लिए उसे ज्यादा Views लाने होते हैं; क्योंकि ज्यादा पैसा तभी मिलेगा जब आपके वीडियो पर ज्यादा Views आएंगे। End Screen भी आपके अलग-अलग वीडियो पर Views लाने का जरिया है। इससे आपकी Earning भी काफी Increase हो जाएगी।

(5) Others Benefits :-  End Screen की मदद से आप अपने किसी भी नये यूट्यूब चैनल पर भी Views ला सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी और Creator को Promote करना चाहते हैं तो आप उसके किसी भी वीडियो या चैनल को End Screen पर लगा सकते हैं।


End Screen के बारे में पूछे जाने सवाल

(1) What are Cards and End Screen on Youtube ?
यूट्यूब ने अपने प्लेटफार्म पर Creators के लिए कुछ Tools दिए हैं जिनकी मदद से कोई भी Creator अपनी वीडियो को Promote कर सकता है। इनमें से पहला है - End Screen और दूसरा है - Card/ i botton

इन दोनों ही तरीकों से कोई भी Creator अपने वीडियो को फ्री में Promote कर सकता है।


(2) क्या एंड स्क्रीन लगाने से व्यूज और सब्सक्राइबर बढ़ते हैं ?
जी हां ! End Screen की मदद से आप अपने वीडियो पर Views भी बढ़ा सकते हैं जिससे धीरे-धीरे आपके चैनल पर Subscriber भी बढ़ने लगते हैं।


(3) End Screen में आप क्या क्या लगा सकते हैं ?
End Screen में आप Video, Playlist और Subscribe Elements लगा सकते हैं।



Special Words :- 

तो उम्मीद है दोस्तों आपको आज कई आर्टिकल (Youtube Video Me Endscreen Kaise Lagaye | How to Add Endscreen in Youtube | 2022) काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं। 

Right Side में Bell Icon होगा; उसे दबाकर हमें Subcribe जरूर करें ताकि आगे भी हम ऐसी ही रोचक जानकारी आप तक पहुंचा सकें। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर जरूर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ तब तक के लिए... जय हिंद।
Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।