MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

डायल पैड पर अपना फोटो कैसे लगाए | Dial Pad Par Apna Photo Kaise Lagaye ?

डायल पैड पर अपना फोटो कैसे लगाए | Dial Pad Par Apna Photo Kaise Lagaye ?
Add Comments
Jan 8, 2022
Dial Pad Par Apna Photo Kaise Lagaye - नमस्कार दोस्तों ! स्वागत है एक बार फिर से आज के इस नये और Interesting Article में। आज हम जानेंगे कि कैसे हम किसी भी मोबाइल के Dial Pad में अपना Photo या फिर अपनी पसंद का कोई दूसरा फोटो लगा सकते हैं ?

दोस्तो हर एक मोबाइल में Dialer तो होता ही है जिसका उपयोग लोगों से बातचीत करने के लिए किया जाता है। अगर आपके पास एक Android मोबाइल है तो आप अपने मोबाइल के उस Simple से Dialer को देखते देखते काफी बोर हो जाते होंगे। कई लोग अपने मोबाइल के Official Dialer में अपना फोटो लगाना चाहते हैं ; लेकिन किसी भी Android मोबाइल में ऐसी Settings नहीं होती जिससे आप अपने Official Dialer में अपना फोटो लगा पाएं। 

इसीलिए आज में आपको एक ऐसा तरीका बताने वाला हूं जिससे आप अपने मोबाइल के Dial Pad में अपना फोटो लगाकर उसे और भी ज्यादा दिलचस्प बना सकते हो। इसीलिए हमारे साथ अंत तक जुड़े रहे। तो चलिए शुरू करते हैं...


ये भी जरुर पढें : अपने मोबाइल की Charging Screen पर अपना फोटो कैसे लगाएं ?


डायल पैड पर अपना फोटो कैसे लगाए | Dial Pad Par Apna Photo Kaise Lagaye ?

दोस्तो भारत में ज्यादातर लोग इस बारे में नहीं जानते। इसीलिए वे अपने पुराने Dialer का ही इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन अगर आप हमारे इस Article में अंत तक जुड़े रहते हैं तो आप आसानी से अपने मोबाइल के Dial Pad में अपना फोटो लगा पाएंगे। और इससे आप अपने दोस्तों को हैरान कर सकते हैं।


My Photo Phone Dialer  

दोस्तों Dial Pad पर अपना फोटो लगाने के लिए आपको एक छोटा - सा App डाउनलोड करना होगा। इसे आप Play Store से भी बड़ी ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसका नाम है - " My Photo Phone Dialer - Phone Dialer - Contact " जिसे Judi Studio ने बनाया है। इसका Download Size - 7MB है। और इसे 10M+ ( एक करोड़ से ज्यादा ) लोगों ने डाउनलोड किया है।


इसके अलावा आप ऐसे नीचे दिए गए Download बटन से भी डाउनलोड कर सकते हैं। प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.1 की शानदार रेटिंग हासिल है। तो इस ऐप को कैसे इस्तेमाल करना है , इसकी जानकारी नीचे दी गई है -

How to Set Photo in Phone Dialer

 

1.  Dial Pad पर अपना फोटो लगाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में इस ऐप को Install करना है।


2.  Install करने के बाद यह आपको कुछ Instructions फॉलो करने के लिए कहेगा। इसलिए यह जहां भी स्क्रीन को High Light  करें , आपको वहां पर क्लिक करते जाना है।



3.  इसके बाद आपको इस App को परमिशन देना है। इसलिए एक - एक करके आपको इस ऐप की सभी Permissions को Allow करना है।


4.  सभी Permissions Allow करने के बाद आपको अपने मोबाइल में इस ऐप को Default Caller के रूप में सेट करना है। इसके लिए आपको Call Phone विकल्प को चुनना है और Set As Default बटन पर क्लिक करना है।



5.  यह सब करने के बाद आप इस ऐप के होमपेज पर आ जाओगे। अपने मोबाइल के Dial Pad पर अपना फोटो लगाने के लिए आपको यहां सबसे पहले विकल्प ( Dialer ) पर क्लिक करना है।


6.  क्लिक करने के बाद आपको अपने पसंद का Backround चुन लेना है और अगर आप अपना फोटो लगाना चाहते हो तो आपको अपना फोटो Select कर लेना है। फोटो को select करने के बाद उसका size क्रॉप करना है और Apply बटन पर क्लिक कर देना है।



7.  इतना करते ही आपका फोटो Dial Pad में सेट हो जाएगा। अब आप सीधा Home screen बटन दबा कर इस ऐप को Close कर दें।


अब आप जब भी इस Dialler को खोलेंगे। आपको Dialler Background में अपना फोटो दिखाई देगा जो आपने सेट किया है। यहां से आप वो सभी काम कर सकते हैं जो आप अपने पुराने Dialler में करते हैं।


अगर आप अपने Dialler Background को कभी बदलना चाहते हैं तो बड़ी ही आसानी से बदल भी सकते हैं। इसके लिए आपको इस ऐप की Dialler Screen पर ऊपर Right में 3 - dot के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद Setting विकल्प पर क्लिक करना है।

उसके बाद दोबारा से वही प्रक्रिया दोहराना है जो ऊपर बताया गया है। इस तरह से आप अपने मोबाइल के Dial Pad को पहले से ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं और अपने दोस्तों को हैरान कर सकते हैं।

Special Words :

तो उम्मीद है दोस्तों , आपको आज का यह Article ( Dial Pad पर अपना फोटो कैसे लगाएं ) काफी पसंद आया होगा।पसंद आया हो तो हमें Comment में जरूर बताएं।

Right Side में एक Bell icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें। और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नये और Interesting Article में। तब तक के लिए - " जय हिंद " ।



ये भी जरुर पढें -





Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।