MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Free Fire Game का मालिक कौन है ये किस देश का गेम है - 2022 ( पूरी जानकारी हिंदी में )

Free Fire Game का मालिक कौन है ये किस देश का गेम है - 2022 ( पूरी जानकारी हिंदी में )
Add Comments
Jan 4, 2022
हेलो दोस्तो ! स्वागत है एक बार फिर से आप सभी का आज के इस नये और Interesting Article में। आज हम जानेंगे कि Free Fire Game का मालिक कौन है ये किस देश का गेम है। अगर आप Pubg खेलने के शौकीन है तो आपने Free Fire के बारे में जरूर सुना होगा। हो सकता है आप इस गेम को खेलते भी होंगी। वैसे भी जब Battle Royal गेम की बात आती है तो सबसे पहला नाम प्लेयर Unknown Battle Grounds का ही आता है।

हालांकि इस तरह का यह एकलौता गेम नहीं है बल्कि इस श्रेणी में कई और भी गेम्स आते हैं जिनमें Free Fire का नाम भी शामिल है। इसमें 50 खिलाड़ी एक साथ Online मैदान पर उतरते हैं। और सभी खिलाड़ी गेम्स के दौरान एक दूसरे को मारने की कोशिश करते हैं। आखिर में बचने वाला खिलाड़ी गेम का Winner बनता है।


भारत में भले ही Battle Royal खेलों में Pubg लोकप्रिय है लेकिनदुनिया के लोकप्रिय खेलों में फ्री Fire को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। बता दें कि साल 2018 में Android और iOS प्लेटफार्म में दुनिया के सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले Games में Free Fire को चौथे स्थान पर रखा गया था। ऐसे में बहुत से लोग इस गेम के बारे में जानना चाहते हैं ; जैसे फ्री फायर गेम का मालिक कौन है ? फ्री फायर गेम किसने बनाया ? यह गेम किस देश का है ?
तो चलिए इसकेबारे में विस्तार से जानते हैं...


Garena Free Fire गेम का मालिक कौन है ?

इस गेम को Garena नाम की एक कंपनी ने बनाया है जिसकी बुनियाद साल 2009 में सिंगापुर में रखी गई थी। Garena दो शब्दों ( ग्लोबल और अरीना ) से मिलकर बना है। 2009 से लेकर अब तक यह कंपनी 30 से ज्यादा गेम बना चुकी है। जिनमें से Arena of valor , Headshot , Constra , Firefall ,Fifa , League of legends जैसे पॉपुलर गेम के नाम शामिल हैं।



आपको बता दें कि Free Fire गेम को बनाने वाली कंपनी Garena के फाउंडर ' Forrest Li ' हैं और इनके दिमाग में ही फ्री फायर गेम बनाने का विचार आया था। और इस तरह फ्री फायर गेम के मालिक Forrest Li हैं। वर्तमान में Forrest Li अपनी कंपनी Garena में बतौर चेयरमैन और CEO का पद संभाल रहे हैं।


इस कंपनी का पहला प्रोडक्ट Gerena Plus था। जो एक ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफार्म में गेम खेलने के साथ-साथ आप अपने दोस्तों के साथ बात भी कर सकते हैं। Free Fire गेम से पहले Garena ज्यादा लोकप्रिय नहीं था। तब यह केवल अपने लोकल गेम की कारण जाना जाता था। लेकिन 2017 में Free Fire लॉन्च करने के बाद Garena कंपनी को एक नई पहचान मिल गयी।


Free Fire गेम किसने बनाया है -

2017 के समय तक Battle Royal PC पर काफी अधिक लोकप्रिय हो गए थे। और उन्हीं में से पॉपुलर गेम PUBG था।जिसे सभी Gamers पसंद भी करते थे। हालांकि उस समय मोबाइल पर कोई भी Battle Royal गेम नहीं था। इसी को देखते हुए Garena कंपनी के फाउंडर Forrest Li मोबाइल डिवाइस के लिए Battle Royal गेम बनाने का फैसला लिया।

Free Fire गेम का डेवलपमेंट 2017 के मध्य में शुरू हुआ। इस गेम को बनाने का काम Garena की दो छोटी कंपनी  111dots Studio ( Vietnam ) और Omens Studios ( Netherlands ) को दिया गया। इसकी कुछ महीनों बाद फ्री फायर का Beta Version रिलीज़ हुआ।अंत में 30 सितंबर 2017 को फ्री फायर को World Wide लॉन्च कर दिया गया।


हालांकि इससे पहले मोबाइल वर्जन के लिए फेमस Battle Royal गेम PUBG लॉन्च हो चुका था। लेकिन फिर भी Free Fire को काफी लोकप्रियता मिली। उस समय इन दोनों Games ने मोबाइल में गेम खेलने का नजरिया ही बदल दिया था। एक तरफ PUBG काफी लोकप्रिय हो चुका था वहीं दूसरी तरफ Free Fire भी अपनी सफलता का ढिंढोरा पीटता चला जा रहा था। Free Fire लॉन्च होने के 2 महीने बाद फ्री फायर ने 22 देशों में नंबर 1 होने का अपना रिकॉर्ड हासिल किया।


Free Fire किस देश का गेम है -

वर्तमान समय में Free Fire गेम के World Wide 450 मिलियन से भी ज्यादा रजिस्टर्ड Users है। ऐसे में आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि इस गेम को कितनी लोकप्रियता हासिल है। बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि Free Fire किस देश ने बनाया है। दोस्तों अगर आपको पता है कि PUBG किस देश ने बनाया है तो Comment में हमें जरूर बताएं।

Garena Free Fire गेम को सिंगापुर ने बनाया है। Free Fire को बनाने वाली कंपनी Garena सिंगापुर की ही एक कंपनी है। जो Gaming , eSports , eCommerce और Digital Finance का काम करती है। और इस कंपनी के Owener कौन है यह हमने आपको Aritle की शुरुआत में ही बता दिया। 


Special Words -

उम्मीद है दोस्तों आज का यह Article ( Garena Free Fire गेम का मालिक कौन है ? ) आपको काफी आया होगा। और इस Article में आपने यह भी जाना कि ' फ्री फायर किस देश ने बनाया है ? ' अगर आपको Article पसंद आया हो तो Comment जरूर करें।

स्क्रीन पर Right Side में Well Icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें। और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नये और Interesting Article में। तब तक के लिए - " जय हिंद "।



Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।