MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

मजेदार कहानी : तेनालीराम और साधु का प्रसाद | Majedar Hindi Kahani ( 2022 )

मजेदार कहानी : तेनालीराम और साधु का प्रसाद | Majedar Hindi Kahani ( 2022 )
Add Comments
Jan 9, 2022

 नमस्कार दोस्तों ! स्वागत है आप सभी का एक बार फिर से नई और मजेदार कहानी में। आज की यह कहानी तेनालीराम और साधु की बुद्धिमानी के बारे में है। कहानी को पूरा अंत तक पढ़े...


मजेदार हिंदी कहानी : तेनालीराम और साधु का प्रसाद

राजा कृष्णदेवराय के दरबार में तेनालीराम मंत्री थे। वे बहुत बुद्धिमान थे। एक बार राजा कृष्णदेव राय के दरबार में एक साधु आए। उन्होंने राजा से कहा , " महाराज मैं शिव की नगरी हरिद्वार से आया हूं। वहां से शिवजी का प्रसाद लाया हूं। इसे सभी सभासदों में बराबर - बराबर बंटवा दीजिए। " इतना कहकर उन्होंने अपने झोले से दो बताशे निकालकर राजा को दिए।


राजा बहुत प्रसन्न हुए। तभी उन्हें विचार आया कि इन दो बताशों को सभी सभासदों में बराबर बराबर कैसे बंटवाया जाए ?


ये भी पढ़ें -


उन्होंने राजपुरोहित से कहा , तो राजपुरोहित ने कहा , " महाराज , यह चमत्कार तो तेनालीराम ही दिखा सकते हैं। "

राजा ने तेनालीराम को देखा। तेनालीराम ने बताशे लिए और एक सेवक को बुलाकर उसके कान में कुछ कहा। सेवक तत्काल दौड़ा - दौड़ा गया और एक घड़े में सुगंधित शरबत लेकर आ गया।


तेनालीराम ने घड़ा लिया और दोनों बताशे उसमें तोड़कर डाल दिए और उन्हें अच्छी तरह से घोल दिया। फिर साफ-सुथरे कुल्हड़ मंगवा कर उन कुल्हड़ों में शरबत को डलवा दिया। तेनालीराम ने कहा , " अब इन कुल्हड़ों में भरे शरबत को सभी में बांट दो।


राजा कृष्णदेव राय , मंत्री , राजपुरोहित और सभी सभासदों को शरबत से भरा कुल्हड़ दिया गया। साधु को भी शरबत दिया गया। सभी ने प्रसन्न होकर सुगंधित शरबत का आनंद लिया।


तेनालीराम ने कहा , " महाराज , इस सुगंधित शरबत के साथ-साथ सभी को साधु का लाया हुआ प्रसाद भी बराबर - बराबर मिल गया। " 


तेनालीराम की इस चतुराई को देखकर साधु और राज्य के सभी सभासद हैरान रह गए। सभी ने तेनालीराम की बुद्धिमानी की बहुत प्रशंसा की। और इसी के साथ यह कहानी समाप्त होती है।


Special Words :

उम्मीद है दोस्तों आज की यह मजेदार कहानी आपको काफी पसंद आयी होगी। आज की इस कहानी को पढ़ने के बाद आपने क्या सीखा , Comment में हमें जरूर बताएं।

और भी ऐसी नई मजेदार कहानियां पढ़ने के लिए Right Side में Bell Icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें। और इस कहानी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नयी और मजेदार कहानी में। तब तक के लिए - " जय हिंद " ।
Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।