MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

शरारती विद्यार्थी और शिक्षा अधिकारी की कहानी - Best Funny Story in Hindi

शरारती विद्यार्थी और शिक्षा अधिकारी की कहानी - Best Funny Story in Hindi
Add Comments
Feb 21, 2022

 

Best funny short stories in Hindi

Best Funny Story in Hindi |शरारती विद्यार्थी और शिक्षा अधिकारी की कहानी | Funny Story in Hindi | मजेदार कहानी | हास्यजनक कहानी


 शरारती विद्यार्थी और शिक्षा अधिकारी 

स्कूल का निरीक्षण - अंग्रेज का बच्चा क्या जाने अंग्रेजी जाने हम।

एक सरकारी स्कूल में इंस्पेक्शन के लिए एक शिक्षा अधिकारी आए हुए थे। स्कूल का निरीक्षण करते हुए वे एक क्लास में घुस गए। वहां इंग्लिश का पीरियड चल रहा था। उन्होंने क्लास में 1 विद्यार्थी को खड़ा किया और उससे पूछा - " क्या तुम को इंग्लिश आती है ? "


विद्यार्थी - हां थोड़ी बहुत आती है।

शिक्षा अधिकारी - (सवाल पूछते हुए) व्हाट इज योर नेम ?

विद्यार्थी - सर ! माय नेम इज़ सन लाइट।

शिक्षा अधिकारी - क्या बक रहे हो , बेवकूफ।

विद्यार्थी - सर ! दरअसल मेरा नाम है सूर्य प्रकाश इसीलिए इंग्लिश में सन लाइट। 😂😜😂🤣


ये भी पढ़ें -



शिक्षा अधिकारी - (अगला सवाल पूछते हुए) व्हाट इज योर फादर्स नेम ?

विद्यार्थी - सर ! माय फादर्स नेम इज़ लाइफबॉय। 

शिक्षा अधिकारी - लगता है तुम्हें अंग्रेजी ठीक से नहीं आती।

विद्यार्थी - सर ! दरअसल मेरे पापा का नाम बाल जीवन है इसलिए इंग्लिश में लाइफब्वॉय। 😜😂😝🤣

शिक्षा अधिकारी - शांत रह बेवकूफ। चल अब कन्वर्सेशन बता - एक लड़की सड़क के उस पार खड़ी है, उसे अपने पास कैसे बुलाएगा ? इंग्लिश में जवाब देना।

विद्यार्थी - सर ! मैं उससे बोलूंगा - प्लीज़ कम हियर।

शिक्षा अधिकारी - " वैरी गुड " चलो अब माना लड़की सड़क के इस पार खड़ी है और लड़की को सड़क के उस पार भेजना है, तो बताओ लड़की से क्या कहोगे ?


विद्यार्थी - सर ! यह तो बहुत ही आसान सा सवाल है.... मै सड़क के उस पार जाऊंगा और वहां से लड़की को बोलूंगा - प्लीज़ कम हियर। 🤣😝😂😜



Special Words :

दोस्तों आज की इस मजेदार हिंदी कहानी से आपने क्या सीखा , Comment में हमें जरूर बताएं। ऐसी और भी Short Hindi Kahaniyan पढ़ने के लिए , Right Side में Bell icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें।

और इस मजेदार कहानी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार कहानी में। तब तक के लिए - " जय हिंद "

Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।