MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Google क्या है और किसने बनाया है ? - (2022)

Google क्या है और किसने बनाया है ? - (2022)
Add Comments
Feb 6, 2022

आप में से कितने लोगों को पता है कि Google क्या है। आज से लगभग 15 से 20 साल पीछे जाएँ तो तब Internet तो उपलब्ध था लेकिन तब Information की काफी ज्यादा कमी थी। Information लोगों के पास था लेकिन वो इंटरनेट पर इतना नहीं था। आज जैसे आप भी बहुत कुछ इंटरनेट पर ढूंडते या खोजते हैं तो, वैसे ही 10 से 15 साल पहले लोग या तो किताबों में, या फिर किसी से पूछ कर जानकारी प्राप्त करते थे।

लेकिन उस समय में लोगों से पूछ - पूछ कर जानकारी प्राप्त करना बहुत ही कठिन समस्या थी , इसी के साथ तब कुछ websites भी थीं लेकिन कौन - सी website में कौन - सी जानकारी सही है, या जल्दी से कोई जानकारी मिल जाए जैसी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

तभी उस वक्त दो नौजवान लड़के इस समस्या का समाधान लेकर आये। उसका समाधान Google के जरिये हुआ और वो लड़के कौन थे। गूगल क्या होता है, किसने बनाया है और कैसे Google की शुरूआत हुई, कुछ और भी जानकारी मैं आपको दूंगा। आज की जानकारी काफ़ी ख़ास है इसलिए Article को पूरा जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं...


 गूगल क्या है – What is Google in Hindi (2022) 

Google क्या है और किसने बनाया है ? - (हिन्दी में)

Google एक अमेरीकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कम्पनी है, जिसने इंटरनेट सर्च, क्लाउड कम्प्यूटिंग और विज्ञापन तंत्र में पूँजी लगायी है। 

ये भी पढ़ें -


Google दुनिया का सबसे बड़ा Search Engine है। इसमें आप कुछ भी Search करोगे आप को जरुर मिल जायेगा। यह तो आमतौर पर हर कोई सोचता है लेकिन इस बात का जवाब यहाँ पर समाप्त नहीं होता, इसका सही जवाब है “ये एक Multinational Company है, Search Engine के साथ साथ इसके कुछ और भी Business हैं जैसे Internet Analytics और Cloud Computing की सेवा भी देती हैं।

आसान भाषा में समझने के लिए आप उपयोग करते हैं Google drive, विज्ञापन सेवा, Application (P Store से जो application आप Install करते हैं), इनका अपना खुद का एक ब्राउज़र है Chrome नाम का, और अपना खुद का Operating System (Android) भी, इन सभी के जरिये Google अपना Income करती है।

2016 में इसने अपनी दिलचस्पी Mobile Industry के ऊपर दिखाना शुरू किया और एक नया Mobile लेकर आया जो है Google Pixel. मार्केट में आते ही यह आग की तरह फैल गया। इसी के साथ - साथ Google Map, e-mail और ऐसे ही 20 से भी ज्यादा Product दुनिया में आ गए जिनके बारे में नीचे विस्तार में बताया गया है।

अगर आप इस कम्पनी की Income के बारें में जान जाओगे तो आपके होस उड़ जायेंगे। यह कम्पनी एक दिन में $ 1 Million US Dollar कमाती है इसका मतलब करीब - करीब 6,85,22,50,000 रूपया (indianCorrency). क्या आपको Google के इतिहास की रोचक कहानियां पता हैं नहीं ना , तो चलिए आज मैं आपको Google का पूरा इतिहास बताऊंगा जिसे जानकर आपको काफ़ी मजा आयेगा।

 गूगल का नाम 'Google' कैसे रखा गया ? 

Edward Kasner और James Newman के द्वारा लिखे गए किताब Mathematics and Imagination में लिखे गए शब्द 'googol' से प्रेरित होकर Larry Page और Sergey Brian ने अपने सर्च इंजन का नाम रखा। Googol शब्द का मतलब होता है 1 के पीछे 100 जीरो (0). 

 गूगल का इतिहास – History of Google in Hindi 

गूगल शब्द सुनने और बोलने में काफ़ी छोटा है लेकिन वास्तविकता में Google एक अरबो - खरबों की company है, जिसने Oxford Dictionary में अपनी खुद की जगह बना ली है। इसीलिए गूगल का इतिहास एक ऐसी किताब है जिसके पन्नों की कोई गिनती नहीं है।

 गूगल की खोज किसने की ? 

गूगल की खोज किसने की ?

Google को बनाने में दो PHD Students का हाथ था जिनका नाम है Sergey Brin और Larry Page. ये दोनों स्टोफोर्ड यूनिवर्सिटी, California के छात्र थे, 1995 में वे इसी जगह पर आपस में मिले थे और वही से इस Search engine की शुरूआत हुई।

1996 में Sergey Brin और Larry Page जब PHD का अध्ययन कर रहे थे उसी समय उन्होंने अपने PHD के ReSearch project में कुछ अलग और नया करने की सोची और वह सोच थी “ अगर हम अपनी Website को Rank करें और दूसरे website के साथ तुलना करें, तो ज्यादा अच्छा होगा। उस वक्त उनका Rank करने का तरीका था, जितनी बार Search किया गया शब्द, उस webpage में होगा उस हिसाब से वो वेबपेज rank करगा और यही नियम आज Google का भी रूप बन चुका है। शुरूआत में उन्होंने इसका नाम BACKRUB दिया था।”

1997 में दोनों (Sergey Brin और Larry Page) ने Search engine का नाम “Google” दिया जो कि “googol” शब्द से बना है। यह एक Mathematical शब्द है और Google इस googol को गलत तरीके से लिखने से बना है। और ये इसके नामकरण की अजब सचाई। googol शब्द का मतलब है 1 के पीछे 100 जीरो।

1998 में Google का पहला doodle होमपेज बना था, लेकिन अब Google दुनिया भर में 2000 से भी ज्यादा doodle होमपेज बदल चुका है। और वर्तमान समय में तो doodle की एक team बन चुकी है।

सन् 2000 में गूगल ने AdWords की सुरुवात की, और अब Google Online Advertisement की सेवा देने वाली दुनिया की सबसे बड़ी company बन चुकी है, जो कि बड़े - बड़े Business को Successful बना देती है। text ad, Video ad और mobile ad की सेवा भी देती है और इसके बदले में revenue ( पैसा ) लेती है।

2004 April Fool (1 अप्रैल) के दिन इस company ने Gmail को लॉन्च किया। इसके साथ Gmail Data Store करने के लिए अच्छा खासा space भी दिया। इस समय में तो Google ने इसका Space और भी बढ़ा दिया है।

Google ने 2004-05 में एक Map बनाने वाली कंपनी Keyhole को खरीद लिया। और अब यह Map Company 'Google Map' के नाम से जानी जाती है। यह रास्ता दिखाने में मदद करती है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति किसी भी नई और अनजान जगह को ढूंढ सकता है। Earth App के जरिए 360 डिग्री का view देखा जा सकता है। गूगल का यह कदम हर किसी के लिए काफी मददगार साबित हुआ।

2006 में Google कंपनी ने एक बहुत ही पॉपुलर Video Sharing Website, यूट्यूब को खरीद लिया। वर्तमान समय में यूट्यूब पर एक मिनट में 60 घण्टे तक के वीडियो अपलोड किये जाते हैं।

2007 में इस कम्पनी ने Android को ख़रीद लिया जो कि वर्तमान समय का Phone device का सबसे अच्छा Operating System है।

2008 में Google ने अपना खुद का ब्राउजर, 'Chrome' को market में लॉन्च किया। यह ब्राउजर September 2 2008 को लॉन्च किया था। और आज की दुनिया में यह लोगों का मनपसंद Browser बन चुका है। और अब यह Bowser Google के लिए बहुत बड़ा Revenue Source बन चुका है।

2011 में Eric Schmid के बाद Larry Page को गूगल के नए CEO के रुप में सेवा करने का मौका मिला। वर्तमान समय में Larry Page Alphabet के  Executive chairman हैं।

2011 में Google ने एक और नया कदम उठाया। इस बार गूगल ने Google+ project की शुरुआत की। इसमें लोगों को अपनी रियल लाइफ sharing features मिले ; जैसे facebook और twitter.

2012 में Android 4.1 jelly bean का Update आया और Google nexus 7 tablet को भी लॉन्च किया गया।

July 9, 2012 गूगल ने Google Now और Google Voice Search फीचर की भी शुरूआत की ; जो अब Google Assistant बन चुका है।

2013 में Google का अपना ग्लास Google Glass मार्केट में आया। इस glass का उपयोग चश्मा निर्माण में किया गया। इस चश्मे के से यूजर फ़ोन से निकलने वाली हानिकारक किरणों से बच सकते हैं।

2015 में VR HEAD SET की सुरुवात हुई थी, अभी ये दुनिया - भर में काफी लोकप्रिय हो चुका है।

2016 में Google का पहला Mobile फ़ोन Pixel Launch किया गया था और इसी के साथ - साथ Google Loon Project की भी शुरुआत हुई। इस प्रोजेक्ट के जरिए जहाँ - जहाँ internet की सुविधा नहीं पहुंच पा रही थी वहां पर Internet को पहुंचाया गया।

2016 में Google Home की भी शुरुआत हुई। जिसके जरिये आप घर के सभी Electronic Device बोल कर चला सकते हैं। इसी के साथ - साथ कुछ सवालो के जवाब भी पा सकते हैं।

2017 में Google के Google i/o में Google.ai को Launch किया गया जहाँ पर आपको ai tools मिलेंगे और इसके साथ Google Lens की भी शुरुआत हुई। इसकी मदद से आप किसी की सवाल/ वस्तु का फोटो खींचकर उसके बारे में और भी ज्यादा जान सकते हैं।

तो यह था गूगल का इतिहास, जिसके बारे में हमने कुछ जरूरी जानकारियां आपको ऊपर बता दी हैं। गूगल इसी तरीके से आगे और भी बहुत कुछ नया करता रहेगा।

 Google - Full Form in Hindi 


Google का पूरा रूप (Full Form) है - "GLOBAL ORGANIZATION OF ORIENTED GROUP LANGUAGE OF EARTH”


 गूगल का मालिक कौन है ? 


गूगल कंपनी का मालिक Larry Page और Sergey Brin है। उस समय ये दोनों स्टोफोर्ड यूनिवर्सि में PHD के छात्र थे। उन्होंने इसे एक प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया।

 गूगल के CEO कौन है ? 


गूगल के CEO " Sunder Pichai " हैं। हमारे लिए यह काफी गर्व की बात है कि ये भारतीय दुनिया के सबसे बड़े internet कंपनी के CEO हैं।

अगर आप इनकी वार्षिक तनख्वा के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। सुन्दर पिचाई जी की हर साल की तनख्वा करीब 1200-1300 करोड़ रूपये होती है।

 Google किस देश की कंपनी है ? 

Google अमेरिका की कंपनी है जो कैलिफ़ोर्निया राज्य में स्थित है। ये सवाल अक्सर लोगों के दिमाग में घूमता रहता है। वहीं Google के Branches अलग - अलग देशों में स्तिथ है, उनमें से एक भारत भी है।

 Google के कुछ दूसरे Products 

यहां आप Google के Products के बारे में जानेंगे। इनके उपयोग और ये किस तरह से काम करते हैं , इसके बारे में भी रोचक जानकारी  पाएंगे।

Search – इसका उपयोग हर कोई internet user करता है। इसकी मदद से आप किसी भी वस्तु/चीज के बारे में कुछ विशेष जानकारी पा सकते हैं।

Android – यह दुनिया में सबसे ज्यादा होने वाला मोबाइल OS है। वर्तमान समय में यह आपको हर किसी के हाथ में देखने को मिलेगा। आज कल तो ऐसा हाल हो चुका है कि मानो बिना मोबाइल के जिंदगी अधूरी सी है।

Chrome Browser – यह एक ऐसा browser है जो कि fast, simple और secure browser है। इससे User को कोई खतरा नहीं और इसका उपयोग करना भी बहुत आसान है।

Blogger – यहां आप अपना खुद का BLOG बना सकते हैं। ये Google की तरफ से बिल्कुल ही फ्री service होती है जहाँ पर आप अपने thoughts और अपने हुनर को लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

ChromeOS – यह Laptop और Computer के लिए Operating System है।

Gmail – यह electronic e-mail सेवा है। इससे आप अपने संदेश को e-format में भेजकर दूसरों को सूचित कर सकते हैं।

Chromecast – इसकी मदद से आप movies, music और भी बहुत कुछ आसानी अपने फोन से अपनी T.V पर Stream कर सकते हैं।

Google+ – यह गूगल के द्वारा बनाया गया  एक social website है जिसे Google ने अब बंद करवा दिया है।

Google Pay – यह वर्तमान समय का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है जिसकी मदद से आप अपने पैसों का लेन - देन कर सकते हैं।

Books – इसमें आपको पढने के लिए काफ़ी सारी किताबें मिलेंगी। यूं समझिए कि यह एक विशाल Library है जो हमेशा आपकी Pocket में या फिर आपके साथ मौजूद रहती है।

Calendar - इसमें आप दिन भर क्या - क्या करना चाहते हो? किसी के साथ meeting करना ये सारी जानकारी आप यहाँ पे स्टोर कर सकते हो। इसकी मदद से आप अपने दोस्तों के साथ Event भी Share कर सकते हो।

Contacts – इसके जरिए आप family और friends के addresses और numbers को एक साथ रख सकते हो और इन्हें आप synchronize भी कर सकते हो।

Docs – इसका उपयोग Microsoft Office Document को Online खोलने के लिए होता है ; उदाहरण के लिए Word, xl, txt.

Google Drive – यहां पर आप अपने Data को सुरक्षित रूप से Store कर सकते हैं और जब चाहो तब उस Data को Download भी कर सकते हैं।

Earth – इसके जरिये आप पूरी दुनिया की Location किसी दूसरे को Share कर सकते हो।

Image – इसमें आप कोई भी Picture खोज सकते हो।

Keep – इसमें आप अपने विचारों को notes, lists और voice memos के के रूप में Store कर सकते हैं और उन्हें कहीं से भी Access कर सकते हैं।

Maps – इस App के जरिए आप कोई भी जगह ढूंढ सकते हैं और वहां जाने के लिए आप Location भी सेट कर सकते हैं।

Google Ads – इसके जरिए गूगल उन लोगों को Advertise करता है जो अपना Product या Service लोगों के लिए दे रहे हैं। गूगल का अधिकांश revenue इसी के जरिए बनता है।

AdSense – यह गूगल का ही एक हिस्सा है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके जरिए आप अपने Content को Monetize करके खूब सारा पैसा कमा सकते हैं।

Analytics – इससे आप Costumer/ Viewer की insights को Check कर सकते हैं और उसी हिसाब से आप अपनी strategy बना सकते हैं।

Google My Business – इसके जरिए आप अपने Business information को लोगों के सामने Google Search और Maps में ला सकते हैं।

Google Wifi – यह एक fast signal होता है जो कि आपके घर के हर एक कोने में signal पहुंचाता है।

Google Now – इसमे आप कोई भी Information को आसानी से खोज सकते हैं; जैसे Google में करते हो,और ये वही जानकारी देता है जिसके बारे में आप Search करते हैं।

Google Patents – इसमें आप अनगिनत Patents खोज कर सकते हैं।

Google Photos – ये एक Online जगह होती है जहाँ आप photos, Videos सुरक्षित रख सकते हैं। जब चाहो उसे download कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंटरनेट की जरूरत पड़ती है।

Google Allo – यह एक messaging app है जो कि आपकी पूरी मदद करता है ज्यादा कहने और ज्यादा करने के लिए।

Google Duo – एक smart video calling app है जिससे आप Android और iOS platform में high-quality video calling कर सकते हैं।

Google Translator – इसके जरिए आप लगभग 100 भाषाओं को दूसरी भाषा में Translate कर सकते हैं।

Wear OS – यह एक ऐसा OS है जो कि आपके प्रत्येक minuter को track करता है जिससे आप ज्यादा fit रह सको।

YouTube – यह एक Video Sharing Site है, जहां आप जो विडियो Search करोगे वो यहाँ पर आपको जरुर मिलेंगे। इसे आप गूगल का छोटा भाई भी कह सकते हैं।

तो दोस्तों ये थी कुछ जानकारी Google और उसके Products के बारे में।

 गूगल के संस्थापक – किसके shares ज्यादा हैं ? 

अब चलिए जानते हैं कि Google company में किसके पास कितना share है और किसका share ज्यादा है। वैसे तो Google का Share काफी लोगों के पास है लेकिन मैं यहां आपको तीन खास लोगों के नाम बताऊंगा जिनके shares सबसे ज्यादा है : –

(i) Larry Page – 27.4%
(ii) Sergey Brin – 26.9%
(iii) Eric Schmidt – 5.5%


 GOOGLE का MISSION STATEMENT क्या है ? 


Google का mission statement है “ Our mission is to organise the world’s information and make it universally accessible and useful. 

हिन्दी में : – “ हमारा मकसद है की दुनिया के सभी जानकारियों को सुचारू रूप से व्यवस्थित करना और इसे सार्वभौमिक रूप से सुलभ और उपयोगी बनाना है। 


 गूगल अपनी कमाई कैसे करती है – How does Google earn in Hindi 


यदि आपने ध्यान से देखा हो तो आप पाएंगे की Google अपने अधिकतर services के लिए आपको कोई charge नहीं करता है। वो चाहे तो GMail हो, Video Service जैसे की YouTube हो, या फिर Google Search हो। यहाँ पर इन servies को इस्तमाल करने के लिए आपको एक भी रुपयों का भुक्तान नहीं करना पड़ता है। क्योंकि Google अपने User के साथ Strong Connectivity बनाना चाहता है। अब सवाल यह भी उठता है कि जब गूगल हमें इतने service फ्री में उपलब्ध करवाता है तब फिर ये अपनी कमाई कैसे है ?

सोचने वाली बात है ना कि इतनी अनगिनत सेवाएं फ्री में देने के बावजूद भी गूगल पैसा कमाने में नंबर 1 कैसे है?

इसका सबसे सही जवाब है Advertisement से।

जी हां दोस्तो आपने बिल्कल सही सुना। Google ने अपने एक report में ये साफ़ कहा है कि इनकी Income का 96% से भी ज्यादा Revenue केवल Advertisement से ही होता है।

आपको Google या Google में दिखने वाली जितनी भी websites या blogs पर जो भी ads दिखाई देते हैं उनमें करीब 70% ads गूगल ही तैयार करता है चूँकि Google एक बहुत ही बड़ा Search Engine है इसलिए इसमें करीब 1 Billion परिणाम ढूंढे जाते हैं जिनसे आप Google के traffic के बारे में सोच सकते हैं।

तो इसका मतलब है कि इसकी कमाई का जरिया भी आप ही हैं। जी हाँ “आप” वो कैसे चलिए मैं आपको विस्तार से समझाता हूँ। गूगल एक बहुत बड़ी advertising कंपनी है और इसके सबसे बड़े प्रोडक्ट आप ही हैं. इसकी 96% जो कमाई होती है वो advertisement यानि विज्ञापन के माध्यम से ही होता है. हर दिन गूगल सर्च क्वेरीज के रूप में 1 billion रिजल्ट पूरी दुनिया के लोगों को दिखाता है. इसके साथ ही ये कई billion विज्ञापन भी साथ में लोगों को दिखाता देता है। इनका का राज़ इनके काम करने के scale में छुपा है।

इसमें ये आपकी online गतिविधियों पर नज़र रखता है इसलिए ये आपको वो सभी ads दिखता है जिनकी search आप पहले कभी कर चुके होते हैं। इसलिए ज्यादा chances रहते हैं कि आप इन ads पर click करके उन चीज़ों को खरीदेंगे। ये Costumer के interest के अनुसार ही ads दिखता है।

ऐसे में सभी लोग जो कि Google Services का इस्तमाल करते हैं वो एक तरह से इसके Costumers बन जाते हैं। जिन्हें ये किसी भी companies की selling करने में मदद करते हैं। इसलिए ज्यादातर कंपनियां अपने Product को या Service को लोगों तक पहुंचाने के लिए google ads का ही उपयोग करते हैं।

ये विज्ञापन या advertisiement सेवा कैसे काम करती है चलिए इस पर भी एक नज़र डाल लेते हैं।


 Google Ads/Adwords 

Adwords” Google की एक online advertising सेवा है, जहां advertisers पैसे pay करते है और गूगल उनके business की advertise सही लोगो तक पहुँचाता है। Adwords की खास बात यह है कि यहां आपको पैसे तभी Pay करने हैं जब Viewer आपकी business ad पर कोई activity करता है।

जो कंपनियां अपनी सेवा को दूसरे लोगों तक पहुँचाना चाहती हैं या फिर अपने products का promotion करना चाहती हैं, वो इन google ads या Adwords का इस्तमाल करते हैं।

यहाँ पर आपको अपने ads बनवाने के लिए सभी जरुरी information को देना होता है, जिससे आपके तैयार ads को targeted Visitors तक आसानी से पहुँचाया जा सके। वहीँ ये केवल उन्ही लोगों को दृश्यमान होती है जिन्हें की उन products में दिलचस्पी हो सकती है। ऐसे में इस ads की सुविधा देने के लिए बहुत सी compaines को Google को पैसे देने होते हैं। और इस तरह से Google अपनी इस सेवा के जरिए अपना Revenue इकट्ठा करता है।

 Google Adsense 


AdSense एक Google का ही हिस्सा है जो publisher के website या blog पे automatic text, image और video के ads जो भी उचित होता है, दिखता है। 

यहाँ पर Google अपने ads का इस्तमाल Publishers के websites या blogs में करता है. इसके लिए वो ads के click होने से जितनी भी earning होती है उसमे से publishers के साथ बाँट लेता है। यहाँ पर Google 55% रखता है और वहीँ Publishers के खाते में 45% Revenue जोड़ देता है।

इस तरह के advertisement में cost per thousand impression के रूप में पैसा लिया जाता है और साथ ही पब्लिशर को भी इसमें कुछ शेयर मिल जाता है।



 गूगल भारत में किस तरह पॉपुलर हुआ ? 


Google का भारत में इतना ज्यादा popular होने के पीछे का मुख्य कारण है Jio. जी हां आपने बिल्कल सही पढ़ा। जब से JIO ने market में Free Internet Data शुरू किया और बाद में भी काफी कम rates में internet देता रहा है, इसलिए अब लोगों को internet browse करने के लिए की YouTube पर video देखने से पहले ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है। और वो निसंकोच इसका इस्तमाल भी कर सकते हैं।

एक समय ऐसा भी था जब हमें Internet से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए Internet Cafe के ऊपर निर्भर होना पड़ता था। जो कि हमसे अपना मन चाहा Charge भी वसूलते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है। अब हमें इंटरनेट का उपयोग करने के लिए कहीं जाने की जरुरत ही नहीं पड़ती। गूगल ने अपने आपको इतना सरल और आसान बना रखा है कि कोई भी User आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकता है और अपने मनचाहे सवालों का जवाब भी पा सकता है।

इसलिए शायद Google को Google Uncle के नाम से भी जाना जाता है, क्यूंकि ये हमारे द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब बड़ी ही आसानी से दे देता है वो भी तुरंत का तुरंत। वहीँ इसके algorithms इतने ज्यादा advanced हैं कि हमें अपने सवालों के उचित जवाब मिल जाते हैं।

आए दिनों गूगल अपने users के लिए नई नई सेवाएं लाता रहता है। हर साल ये कुछ न कुछ नयी सेवाएं जरूर लेकर आता है। और इसलिए शायद Google केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में छा चुका है।


 Google हिंदी में 

दोस्तो उम्मीद करता हूँ कि ये जानकारी आपके काफ़ी काम आयेगी। इस आर्टिकल में आपने काफी कुछ गूगल के बारे में जाना है।

वैसे आप इस काबिल तो बन ही गए हो कि Google क्या है (What is Google in Hindi) इस सवाल का जवाब तो दे सकते हो। वैसे मेरे अनुसार आगे चलकर दुनिया की सारी बड़ी company इसके साथ काम करना पसंद करेंगी, और Google धीरे धीरे Machine Learning, Deep Learning और Artificial Intelligence के ऊपर काम कर रहा है, जिससे इंसान को अपना दिमाग कम लगाना पड़े, वसे Google का मकसद भी यही है की इन्सान की जिंदगी आसन से आसान होती जाये।



Special Word :

 उम्मीद है दोस्तो आपको आज का यह आर्टिकल " Google क्या है और किसने बनाया है ? - (2022) " काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं।

Right Side में Bell icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे और भी ऐसी ही मजेदार जानकारी आप तक पहुंचा सके। और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ। तब तक के लिए - " जय हिंद "।









Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।