MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

सियार की झूठी शान - Short Funny Story in Hindi

सियार की झूठी शान - Short Funny Story in Hindi
Add Comments
Feb 26, 2022

आज हम आपको एक ऐसी Short Funny Story In Hindi बताने जा रहे हैं इस कहानी का नाम है - " सियार की झूठी शान " । इस कहानी में सियार अपनी झूठी शान का दिखावा करता है और इसके बदले में सियार और उसके दोस्तों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ता है। तो आज की इस Funny Story In Hindi को पढ़िए और मजे लीजिये।

सियार की झूठी शान - short funny story in Hindi

Best Funny Story in Hindi |जानवरों की कहानी | Funny Story in Hindi | मजेदार कहानी |Short Funny Story in Hindi | हास्यजनक कहानी | Hindi Kahaniyan | Stories For Kid


 सियार की झूठी शान 

झुबरू सियारों का नेता था। शाम को वह घूमते घूमते एक कचरे के ढेर पर जा बैठा। जाने कैसे कागज का एक छोटा सा टुकड़ा झुबरू की पूंछ में चिपक गया। कागज के उस छोटे से टुकड़े को अपनी पूंछ से छुड़ाने के लिए झुबरू ने बहुत प्रयास किया ; वह बहुत कूदा - फांदा लेकिन कागज का टुकड़ा ऐसा फंसा कि निकला ही नहीं।


जब वह अपने स्थान पर पहुंचा तो उसके साथियों ने पूछा - " दादा ! आपकी पूंछ में यह कागज कैसा है ? "

झुबरू ने अपनी मूंछ पर ताव देते हुए और अपनी झूठी शान दिखाते हुए कहा - " यह मेरा परमिट है। अब मैं कहीं भी आ जा सकता हूं और ऐश मौज कर सकता हूं। "

यह जानकर सभी सियार दोस्त खुश हो गए ; क्योंकि वह भी उसके साथ बिना डरे कहीं भी घूम सकते थे।एक दिन झुबरू और उसके सियार दोस्त रात में घूमने के लिए निकले। 

अचानक कुत्तों के एक बड़े झुंड ने उन सभी शियारों को घेर लिया। यह देखकर झुबरू काफी डर गया। वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा।

Hindi Kahani

ये भी पढ़ें -



झुबरू के भागने पर उसके सियार दोस्तों ने झुबरू से कहा - " दादा ! अपना परमिट दिखा दो , भाग क्यों रहे हो ? "


झुबरू हांफते - हांफते बोला - " ये सब के सब अनपढ़ हैं। परमिट पढ़ नहीं सकते। ऐसे में भागना ही सही है। क्योंकि जान बची तो लाखों पाए , लौट के अनपढ़ घर को आए।

लेकिन कुत्तों का झुंड बहुत बड़ा था। उन्होंने सभी सियारों को घेर लिया और नोच डाला।

ऐसी झूठी शान किस काम की ; जिसने झुबरू और उसके सभी दोस्तों को मौत के घाट उतार दिया।



Special Words :

दोस्तों आज की इस मजेदार हिन्दी कहानी से आपने क्या सीखा , Comment में हमें जरूर बताएं। ऐसी और भी Short Hindi Kahaniyan पढ़ने के लिए , Right Side में Bell icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें।

और इस मजेदार कहानी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार कहानी में। तब तक के लिए - " जय हिंद "

Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।