MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Shareme Kya Hai Kaise Use Kare - in Hindi 2022

Shareme Kya Hai Kaise Use Kare - in Hindi 2022
Add Comments
Mar 16, 2022
Shareme Kya Hai Kaise Use Kare - in Hindi 2022

Shareme Kya Hai Kaise Use Kare - दोस्तो कभी-कभी हमें अपने एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में File Transfer करना होता है ; जैसे कि फोटो भेजना होता है, वीडियो भेजना पड़ता है या फिर कोई documents / Music भेजना पड़ता है। अब ऐसे में अगर हमारे पास इंटरनेट है तो हम कई तरीकों से File Transfer कर सकते हैं लेकिन इसमें भी कई समस्या होती है; जैसे कि फाइल भेजने पर File Size का कम हो जाना।

और उसकी Quality भी कम हो जाती है। लेकिन अगर हम original quality और original size में किसी फाइल ( photo, video या documents) को भेजना चाहे तो हमें Offline तरीके का इस्तेमाल करना होता है। और इसके लिए आपको किसी ना किसी App की मदद लेनी पड़ती है।

Offline तरीके से File भेजने के लिए आपने कई सारे Apps के बारे में सुना होगा। इनमें से ही एक Shareme भी है। Play store पर इस ऐप के इस्तेमाल करने वाले और Downloads काफी ज्यादा है। इस ऐप की मदद से आप किसी भी फाइल को बड़ी ही आसानी से दूसरे डिवाइस में भेज सकते हो। तो आज किस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Shareme Kya Hai Kaise Use Kare .

ये भी पढ़ें -



 Shareme Kya Hai ? 

सबसे पहले आपको यह जानना चाहिए कि Shareme app है क्या ? और यह कैसे काम करता है ? तो जानकारी के लिए मैं आपको बता दूं कि Shareme एक file sharing app है। इसकी मदद से आप कोई भी photo, video ,audio या documents बड़ी ही आसानी से एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में भेज सकते हो। लोग इस ऐप को काफी पसंद करते हैं और तभी तो प्लेस्टोर पर इस ऐप के काफी downloads हैं। 

इस ऐप की मदद से आप बड़ी से बड़ी फाइल को भी बहुत ही जल्दी transfer कर सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री ऐप है। बिना इंटरनेट के भी आप इस ऐप की मदद से कोई भी file बड़ी ही आसानी से दूसरे डिवाइस में भेज सकते हैं। जब आप इस ऐप की मदद से किसी भी फाइल को दूसरे डिवाइस में भेजते हैं तो यह app फाइल के size को बिल्कुल भी कम नहीं होने देता बल्कि original size और original quality में ही यह ऐप फाइल को share करता है।


 Shareme Kaise Use Kare ? 

सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाएं और वहां जाकर shareme लिखकर सर्च करें। सर्च करते ही आपको सबसे ऊपर Shareme app दिख जाएगा। अब इसे install करें। ध्यान रहे आप जिस डिवाइस में file भेज रहे हैं उसमें भी shareme ऐप जरूर होना चाहिए।


इतना करने के बाद अब दोनों mobiles में इस ऐप को open करें। जिस मोबाइल से आप फाइल भेजना चाहते हैं उसमें Send बटन पर और जिस मोबाइल में file लेना चाहते हैं उसमें Recieve बटन पर क्लिक करें ; जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है....

Shareme Kaise Use Kare ?

ये भी पढ़ें -



अब आप जिस मोबाइल से file भेज रहे हैं उसमें वो सभी files ( photos, videos या documents ) को सिलेक्ट करें और confirm बटन पर क्लिक करें।

अब दूसरे मोबाइल की screen पर आपको एक Qr Code नजर आएगा। इस Qr Code को अपने पहले मोबाइल में scan करें। Qr Code अच्छे से स्कैन होने के बाद connect बटन पर क्लिक करें। अब आपका shareme app फाइल भेजने के लिए बिल्कुल तैयार हो चुका है।

थोड़े ही टाइम बाद file transfer होना शुरू हो जायेगा। और देखते ही देखते बड़ी से बड़ी फाइल बहुत ही कम समय में आसानी से दूसरे मोबाइल में transfer हो जायेगी।


 Shareme App Dwnload 

काफी लोग यह समझते हैं कि shareme एक paid ऐप है लेकिन मैं आपको बता दूं कि ये कोई paid ऐप नहीं है बल्कि आप इस ऐप को बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। Play Store पर यह ऐप आप को बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा। चाहे तो आप इसे नीचे दिए गए Download बटन से भी डाउनलोड कर सकते हैं।



 Shareme किस देश का App है ? 

दोस्तो यहां काफी लोग जानना चाहते हैं कि shareme app आखिर किस देश का है ? तो यहां मैं आपको एक सच्चाई बताता हूं। Mi के सभी मोबाइल में यह ऐप पहले से ही मौजूद होता है, यानी कि Mi मोबाइल्स में file sharing का काम यही ऐप करता है। Mi ब्रांड चीन का है। इसलिए shareme ऐप चीन देश का है।


Special Words -

तो उम्मीद है दोस्तो आपको आज का यह आर्टिकल (Shareme Kya Hai Kaise Use Kare - in Hindi 2022) काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं। इस आर्टिकल में हमने आपको shareme app से जुड़ी हर छोटी और बड़ी जानकारी दी है।

Right Side में Bell icon होगा ; उसे दबाकर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम ऐसी ही जानकारी आप तक पहुंचा सकें। अगर  Shareme : file sharing app से जुड़ा आपका कोई भी सवाल है तो आप नीचे पूछ सकते हैं। और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर Share जरूर करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ। तब तक के लिए - " जय हिंद "

Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।