MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Top 7 Free Android Games 2022 | New Android Games

Top 7 Free Android Games 2022 | New Android Games
Add Comments
Mar 17, 2022

 

Top 7 Free Android Games 2022 | New Android Games
new android games 2022

दोस्तो अगर आप भी Android Games खेलने के बहुत ज्यादा शौकीन हो और आप इन दिनों New Android Games खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ चुके हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज पूरी दुनिया मोबाइल और इंटरनेट पर निर्भर हो चुकी है। बिना मोबाइल और इंटरनेट के हमारा जीवन अधूरा सा लगता है।

बहुत सारे युवा अपने मनोरंजन के लिए और समय गुजारने के लिए Games खेलते हैं। बच्चों के लिए तो यह सबसे बड़ा मनोरंजन का साधन है। यही वजह है कि वह हमेशा नई और कुछ बेहतरीन Android Games की तलाश में लगे रहते हैं।

इनकी इस खोज को पूरा करने के लिए हम इस आर्टिकल को लिखने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में आपको Top 7 Free Android Games 2022 के बारे में बताया जायेगा। यहां जो भी top 7 games को चुना गया है, वो सभी action और adventure से  भरे हुए हैं। तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें.....


ये भी पढ़ें -


Top 7 Free Android Games 2022 | New Android Games 

अगर आप Android Games के शौकीन है तो आपने कई Paid और Free Android Games भी खेले होंगे। जहां paid games के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे देने होते हैं और उन्हें खेलने में उतना भी ज्यादा मजा नहीं आता।

वही कुछ Free Android Games ऐसे भी होते हैं जिन्हें खेलने में भरपूर मजा आता है और साथ ही बिल्कुल भी पैसे नहीं देने होते हैं। अब ऐसे में ज्यादातर लोग paid games के बजाय  free games खेलना ज्यादा पसन्द करते हैं। 

इसीलिए आज हम आपको कुछ Free Android Games या यूं कहें कि New Android Games के बारे में बताने जा रहे हैं।

(1).  Puzzle Adventure : Mystery Clue

Puzzle Adventure : Mystery Clue - New Android Games
New Best Android Games 


इस गेम को Pixel Federation Games कंपनी ने बनाया है जिसे Adventure Mobile Games बनाने के लिए जाना जाता है।

यह अद्भुत पहेलियां और तर्क से भरा हुआ एक adventure game है। इस गेम में आप लोगों को खजाने, राक्षस, जादुई वस्तुएं, जानवर और असामान्य जीवो का पता लगाना होता है। एडवेंचर से भरपूर इस गेम में आप लोगों को राक्षसों से बचना है और अपराधियों का पता लगाना है। इस गेम में आपको एक जासूस बनकर अनसुलझी पहेली और कहानी को पूरा करना है।


इस गेम को Pixel Federation Games कंपनी ने 31 January  2022 को रिलीज किया। रिलीज करते ही प्ले स्टोर पर 133MB के इस गेम ने 4.1+ की रेटिंग को हासिल कर लिया।

रिलीज होने के लगभग 1 महीने बाद ही 10 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया है। अगर आप भी इस अद्भुत और एडवेंचर से भरपूर गेम को खेलना चाहते हैं नीचे दिए गए लिंक से Download कर सकते हैं।

 Download 


(2).  Angry Birds Journey : New Android Games

Angry Birds Journey : New Android Games
New Best Android Games 


Free Android Games के शौकीन लोगों में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने Angry Birds गेम्स का नाम नहीं सुना हो।

Angry Birds गेम्स बेहद ही पॉपुलर गेम है। और यही वजह है कि हमेशा इस पर कोई न कोई नई और बेहतरीन गेम्स बनाकर तैयार की जाती है। हाल ही में Rovio Entertainment Corporation कम्पनी ने Angry Birds Journey नाम के इस गेम को लॉन्च किया है।

इस गेम को 19 January 2022 को लॉन्च किया गया था। यह गेम लोगों को इतना पसंद आया कि मात्र 1 महीने में ही 10 लाख लोगों ने इस गेम को डाउनलोड किया और खेला। 129MB के इस गेम को प्ले स्टोर पर 4.4+ की रेटिंग हासिल है।

 Download 


(3).  Fire Game 2022 : Gun Game 2022

Fire Game 2022 : Gun Game 2022
New Best Shooting Games


एंड्राइड की दुनिया में fire games और gun games की तो मानो बाढ़ सी आ चुकी है। और यही वजह है कि ज्यादातर कंपनियां इस तरह की गेम्स को बनाने पर काम करती हैं।

यह शूटिंग पर आधारित एक तरह का offline game है जो एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है। अगर आप भी शूटिंग और एडवेंचर गेम्स खेलना पसंद करते हैं तो आप इस गेम को जरूर ट्राई करें।


इस android game को Gameiteration कंपनी ने 25 January 2022 को रिलीज किया। इस गेम में आपको पैराशूट के साथ किसी एक आईलैंड पर छोड़ दिया जाता है। वहां आपको दुश्मनों को मार कर जीत हासिल करना होता है। अंत में किसी एक को winner घोषित कर दिया जाता है।

Fire Game को 3D ग्राफिक्स के साथ तैयार किया गया है। इस गेम को खेलने पर आपको Free Fire की याद आ सकती है। लेकिन यह गेम फ्री फायर से बिल्कुल अलग है। इस गेम को 100,000 लोगों ने डाउनलोड किया है।

 Download 


(4).  Sniper Shooter : Kill Short

Sniper Shooter : Kill Short - New Android Games
New Best Android Games 


ये भी पढ़ें -



अगर आप pubg या free fire जैसे किसी गेम की तलाश में है जो कम साइज में हो और साथ ही खलने में pubg या free fire जैसा अनुभव दे तो Sniper Shooter : Kill Short आपकी इस कमी को बिल्कुल दूर कर देगा।

यह शूटिंग और एडवेंचर से भरपूर एक ऐसा New Android Game है जो पूरा 3D ग्राफिक्स के साथ तैयार किया गया है। इस गेम में आपको ऑफलाइन गन शूटिंग का शानदार अनुभव मिलने वाला है। इस गेम में आपको अपराधी गिरोह के खिलाफ लड़ना होता है और उन्हें मारना होता है।

यह गेम एकदम free है और इसकी खास बात यह है कि इसे आप ऑफलाइन भी खेल सकते हैं।


इस गेम को GaGames कंपनी ने 2 February 2022 को रिलीज किया था। अभी इस गेम को एक लाख लोगों से भी ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। प्ले स्टोर पर इस गेम को 3.7 की रेटिंग हासिल है।

 Download 


(5).  Blockman Go - Adventures Free Games

Blockman Go - Adventures Free Games
New Best Android Games 


अगर आप भी Android Adventure Games की तलाश कर रहे हैं तो यह गेम आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
इस गेम में आपको adventure games का एक अलग ही अनुभव देखने को मिलेगा।

इस गेम में आप अपने दोस्तों के साथ टीम बनाकर भी खेल सकते हैं और इस खेल का अनुभव ले सकते हैं। यह बिल्कुल Free Android Game है।

इस गेम को Studio Cubo Private Limited कंपनी ने 19 January 2022 को बनाया था। लोगों ने इस गेम को काफी पसंद किया। तभी तो मात्र 1 महीने में एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने से डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इस गेम को 4.2 की शानदार रेटिंग भी हासिल है।

 Download 


(6).  Deer Hunting 2 : Hunting Season

Deer Hunting 2 : Hunting Season
New Best Android Games 


अगर आप Hunting Games खेलना पसंद करते हैं तो सच में यह गेम आपको काफी पसंद आने वाला है। इस गेम में आपको जंगल सफारी में छोड़ दिया जाता है जहां पर आपको हाथी, शेर, हिरन, बाघ और दूसरे जंगली जानवरों को मारना होता है और साथ ही उनके हमले से खुद को बचाना भी होता है।


इस गेम को खेलने के बाद आपको Hunting Games और जंगल सफारी का अनोखा अनुभव मिलने वाला है। इस गेम को Combine.Inc कंपनी ने 21 January 2022 को बनाया था। 3.8 रेटिंग वाले इस गेम को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

अगर आप भी जंगल सफारी और hunting games का अनोखा अनुभव लेना चाहते हैं तो इस गेम को एक बार जरूर ट्राई करें।

 Download 


(7). Zombie Shooter : Servival

Zombie Shooter : Servival
New Best Android Games 


दोस्तों अब हम जिस New Android Games के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह किसी Movie से कम नहीं है। आपने बॉलीवुड और हॉलीवुड में काफी ऐसी मूवी देखी होंगी जिनमें हीरो को सुनसान शहर में छोड़ दिया जाता है। और इस शहर में हीरो को महामारी से मर रहे लोगों को बचाना होता है और साथ ही जॉम्बीज को भी मारना होता है।

बिल्कुल यही दृश्य इस गेम में भी देखने को मिलने वाला है। इस गेम में आप हीरो होते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको जिस शहर में छोड़ा जाता है वहां पर महामारी पहले से होती है। और जोंबीज तो मानो हर जगह फैले होते हैं। इस खतरनाक शहर में आपको लोगों को बचाना होता है और जोंबीज को मारना होता है।

अगर आपको Horror Games खेलने में मजा आता है तो इस गेम को एक बार जरूर खेलें। यहां आपको हंटिंग और शूटिंग का अनोखा अनुभव मिलेगा।


इस गेम को basisoft apps कंपनी ने 30 April 2022 को बनाया था। 10,000 से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया है।

 Download 



Special Words -

तो उम्मीद है दोस्तो आपको आज का यह आर्टिकल (Top 7 Free Android Games 2022काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं। इस आर्टिकल में हमने आपको Best New Android Games के बारे में  हर तरह की जानकारी दी है।

Right Side में Bell icon होगा ; उसे दबाकर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम ऐसी ही जानकारी आप तक पहुंचा सकें। अगर  New Android Games से जुड़ा आपका कोई भी सवाल है तो आप नीचे पूछ सकते हैं। और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर Share जरूर करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ। तब तक के लिए - " जय हिंद "

Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।