MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

तू मेरा हमसफ़र - भाग (8) : Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi 2022

तू मेरा हमसफ़र - भाग (8) : Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi 2022
Add Comments
Apr 19, 2022

New Romantic & Hindi Love Story - नमस्कार दोस्तों ! स्वागत है आप सभी का आज की नई और मजेदार कहानी में। आज की इस कहानी का नाम है - " तू मेरा हमसफ़र " । यह एक Hindi Love Story है। जिसे पढ़कर आपको खूब मजा आने वाला है।


इस कहानी को हम 13 - भागों में पूरा करेंगे। कहानी को पूरा पढ़ने में हम आपकी मदद करेंगे। यह इस कहानी का ( भाग - 8 ) है।

तू मेरा हमसफ़र - भाग (8) : Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi 2022

New Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | Best New Love Story in Hindi


पिछले भाग में आपने पढ़ा कि अनुज चपरासी रामलाल की नन्हीं बेटी से मिलकर बहुत खुश होता है और उसका ह्रदय बिल्कुल परिवर्तित हो जाता है। घर आकर वहां अपनी पत्नी रागिनी से मीठी मीठी बातें करता है। यह देखकर रागिनी भी हैरान है जाती है। अब आगे...


 तू मेरा हमसफ़र - भाग (8) 

रागिनी - क्या सोचा है आपने ?

अनुज - अंजलि , मैं रामलाल की बेटी को गोद लूंगा।

रागिनी - क्या ? पर उसके मम्मी पापा..??

अनुज - रागिनी तुम समझी नहीं गोद लेने से मेरा मतलब बच्ची को अपने मां-बाप से अलग करना नहीं है। मैं उसके पालन-पोषण की सारी जिम्मेदारी लूंगा। 

उसकी पढ़ाई से लेकर उसके कपड़े, उसकी छोटी बड़ी सारी जरूरतों का खर्चा उठाऊंगा। रामलाल बोल रहा था कि वह अपनी बेटी को बहुत पढ़ाएगा। अब उसके इस सपने को पूरा करने में मैं पूरा साथ दूंगा। पर रागिनी...

रागिनी - पर क्या ?

अनुज - यह सब मैं अकेले नहीं कर सकता, तुम्हें मेरा साथ देना होगा। हम उसे बिल्कुल अपने बच्ची की तरह प्यार करेंगे। उसे दुनिया की सारी खुशियां देंगे। 

उस बच्ची को गोद में लेकर पहली बार मुझे एहसास हुआ कि लोग क्यों बोलते हैं कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं ? उस नन्ही सी जान ने मुझे जीने की राह दिखा दी। बोलो तुम, दोगी ना मेरा साथ
..??

रागिनी - यह भी कोई पूछने की बात है। जब आपने उसे अपनी बेटी मान लिया है तो इस हिसाब से मैं भी उसकी मां हुई। 

मुझे भी वह इतनी ही प्यारी है जितना आपको। अब तो मेरा दिल कर रहा है भाग के जाऊं और उसे सीने से लगा लूं।

अनुज - हां रागिनी, हम आज ही रामलाल के घर जाएंगे। मैंने तो उसका नाम भी सोच लिया है।

रागिनी - अच्छा जी, क्या नाम सोचा है ?

अनुज - रोशनी, मेरे लिए बोल रोशनी है जिसने मुझे अंधेरे से निकाला। अच्छा है ना नाम ?

रागिनी - हां जी बहुत अच्छा है।

आज रागिनी इतनी ज्यादा खुश है कि उसके पांव जमीन पर नहीं लग रहे। शादी के बाद पहली बार अनुज ने उससे इतनी देर तक बातें की है। अनुज उसे बोलता है कि वो शाम को रामलाल के घर जाएंगे, इस बारे में उससे बात करने।

🌐

उधर गरिमा कब से रागिनी के फोन का वेट कर रही है। तभी रितिक आता है जो आज काफी गुस्से में लग रहा है। गरिमा उसके मूड को देख लेती है पर अभी चुप ही रहना बेहतर समझती है। रितिक को खाना खिलाकर वह पूछने की कोशिश करती है।

New Love Story| Best Love Story| Best New Love Story in Hindi


गरिमा - क्या बात है रितिक, आज कुछ हुआ क्या office में ?

रितिक - नहीं, ऐसे ही कुछ लोग इतने घटिया होते हैं ना और अपनी घटिया हरकतें कभी नहीं छोड़ते।

गरिमा - अरे पर बात क्या है आप ऐसे क्यों बोल रहे हो ?

रितिक - आपको याद है हमारे ऑफिस में एक लड़की काम करती है, शायना। मैंने आपको काफी बार बताया उसके बारे में और आप शायद मिली भी हो उसे एक बार।

गरिमा - शायना, हां आप की बर्थडे पार्टी में भी तो आई थी वो। वही ना जो काफी बोल्ड है और ब्यूटीफुल भी।

रितिक - shut up यार, आप तो ऐसे बोल रही हो जैसे बहुत कुछ जानती हो उसके बारे में।

गरिमा - अरे, मजाक कर रही हूं। मैं क्यों जानू कि उसके बारे में। पर बात तो बताइए क्या हुआ..??

रितिक - उसने आज मुझे purpose किया, शादी के लिए, can you believe..?? ऐसा कैसे बोल सकती है वो।

गरिमा - हाहाहा सच में, मुझे तो पता ही नहीं था मेरे पतिदेव इतने handsome है कि लड़कियां मरती है उन पर।

रितिक - यार बस करो प्लीज, मेरा वैसे ही दिमाग खराब हो रखा है।

गरिमा - अरे आप हाइपर क्यों हो रहे हो ? बेचारी को नहीं पता होगा कि आप मैरिड हो। (कुछ सोचते हुए) अरे ! पर उसको तो पता है, आपने मिलवाया भी था उसे मुझसे... फिर भी purpose, कमाल है।

रितिक - हां ! आपको नहीं पता वह लड़की सही नहीं है। वह जहां पहले जॉब करती थी ना, वहां के मैनेजर के साथ भी उसका अफेयर था और वह मेरी नहीं... मेरी post के पीछे पड़ी है ताकि अपनी सिफारिशों से गलत लोगों के गलत कामों के loans भी मुझसे अप्रूव करवा सके।

New Love Story| Best Love Story| Best New Love Story in Hindi


गरिमा - ओ, तो ये बात है।

रितिक - हम्म, ऐसा जवाब दिया है ना उसे... दूसरी बार हिम्मत नहीं करेगी, मुझसे बात करने की भी।

गरिमा - (प्रेम को hug करते हुए) बस फिर अब क्यों उसके बारे में सोच कर अपना मूड खराब कर रहे हो जी..?? इधर तनिक हमारी तरफ भी देखिए।

रितिक - अच्छा जी, देखूं आपकी तरफ, इधर करना जरा face अपना (अपने दोनों हाथों से एक गरिमा का चेहरा पकड़ के) मुझे तो कुछ खास लग नहीं रहा। 

वही है जो मैं पिछले 10 सालों से देख रहा हूं। फर्क बस इतना है, पहले girlfriend लगते थे पर अब बीबी। आपकी promotion हुई है, आपके चेहरे की नहीं।

गरिमा - अच्छा यह बात है तो छोड़ो मुझे। जाओ जाकर उस शायना का ही चेहरा देखो फिर... मुझे देख - देख कर बोर हो गए होंगे आप।

रितिक - क्यों mood की बैंड बजाने पर लगी हो, उसका नाम ले लेकर।

🌐

गरिमा उठने की कोशिश करती है तो रितिक उसे पीछे से hug कर लेता है। तभी फोन की घंटी बजती है, गरिमा भाग के फोन उठाती है क्योंकि उसे पता था कि फोन रागिनी का ही होगा।

गरिमा फोन उठाती है तो रागिनी उसे सारी बातें बताती है जो जो भी आज हुआ। गरिमा यह सब सुनकर बहुत खुश होती है उसकी यह खुशी उसके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।

रितिक - क्या बात है, किसका फोन था ? जो बात करके इतनी खुश हो रहे हो, हमें भी बताओ हम भी खुश हो जाएं।

गरिमा - मेरी friend का था, बड़े दिन बाद बात हुई ना इसलिए इतनी खुशी हो रही है।


रितिक - अच्छा - अच्छा।

गरिमा का दिल तो कर रहा है कि वह ऋतिक को सब बता दे, पर रागिनी की दी हुई कसम की वजह से वह चुप है।

इधर रागिनी और अनुज रामलाल के घर जाते हैं रामलाल की पत्नी घर आ चुकी है। अपने घर के दरवाजे पर अपने sir और उनकी wife को देखकर रामलाल चौंक जाता है।

New Love Story| Best Love Story| Best New Love Story in Hindi


रामलाल - sir, आप यहां..??

अनुज - क्यों रामलाल अंदर आने के लिए नहीं खाओगे क्या ?

रामलाल - sir, आइए ना, मैम आप भी अंदर आइए।

.. मां, मां... कहां हो आप ? देखो कौन आया है ? (रामलाल अपनी मां को आवाज देते हुए कहता है)।

इस कहानी का यह अध्याय यहीं समाप्त होता है। अगर आप इस कहानी को आगे भी पढ़ना चाहते हैं तो इस कहानी का अगला भाग जरूर पढ़ें।




Special Words :

उम्मीद करता हूं , दोस्तो ! आपको आज की यह Love Story ( तू मेरा हमसफ़र ) काफी पसंद आयी होगी। पसंद आयी हो तो नीचे comment में हमें जरूर बताएं। यह इस कहानी का आठवां भाग है। अगर आप इस कहानी का अगला भाग भी पढ़ना चाहते हैं तो Comment जरूर करें।

Right Side में Bell icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम आपके लिए ऐसी ही हिन्दी कहानियां लाते रहें। और इस कहानी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको इस कहानी के अगले भाग में। अपना कीमती समय बिताने के लिए धन्यवाद !!!
Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।