MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

रिश्ता प्यार का - (भाग - 8) : Hindi Love Story | College Love Story | Heart Touching Love Story in Hindi

रिश्ता प्यार का - (भाग - 8) : Hindi Love Story | College Love Story | Heart Touching Love Story in Hindi
Add Comments
Dec 31, 2022

New Majedaar & Hindi Love Story - नमस्कार दोस्तो , स्वागत है आप सभी का आज की इस नई और मजेदार कहानी में। आज की इस कहानी का नाम है - "  रिश्ता प्यार का  "। यह एक Hindi Love Story है , जिसे पढ़कर आपको खूब मज़ा आने वाला है।


इस कहानी को हम 14 - भागों में पूरा करेंगे। कहानी को पूरा पढ़ने में हम आपकी मदद करेंगे। यह इस कहानी का ( भाग - 8 ) है।


 रिश्ता प्यार का - भाग (8) 


रिश्ता प्यार का - (भाग - 8) : Hindi Love Story | College Love Story | Heart Touching Love Story in Hindi

ये भी पढ़ें :-



Love Story in Hindi | College Love Story | Heart Touching Love Story in Hindi | Best Love Story


अब तक आपने पढ़ा...

निशा को एक नया सा एहसास हो रहा है। उसे लग रहा है कि मानव उसके आस पास ही है। पर मानव सच में आया होता है। मानव के प्रति वह अपने परिवार का प्यार भी देख रही होती है। 

वह बहुत खुश है। तभी उसे पता चलता है कि पार्टी में मानव का इंगेजमेंट भी अनाउंस होने वाला है। यह सुनकर उसका दिल टूट जाता है। 

वह पार्टी में भी नहीं जाना चाहती है। पर पापा के समझाने पर इसे अपना नसीब समझकर स्वीकार करने की कोशिश करके तैयार होने लगती है।


अब आगे...

निशा तैयार होकर आती है। वह खूबसूरत तो बहुत लग रही थी पर चेहरे पर एक उदासी थी। उसके तैयार होकर नीचे आने के बाद मां उसकी नजर उतारती है और अपनी आंखों का काजल लेकर उसे नजर का टीका लगाती है। 

निशा, साहिल और कीर्ति तीनों एक साथ पार्टी में जाते हैं। निशा पूरे रास्ते गुमसुम रहती है। वह तीनों पार्टी में पहुंचते हैं तो निशा देखती है आज मानव बहुत हैंडसम लग रहा है। 

वह अपने दोस्तों के साथ बात कर रहा होता है। निशा को आते देख आंटी और निशा की मम्मी उसके पास आती है। मानव की नजर भी निशा पर पड़ती है। 

वह उसे देखता है। ऑरेंज और स्काई ब्लू कॉन्बिनेशन के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी। ऊपर से उसके लंबे खुले सिल्की बाल कहर ढा रहे थे। 

मानव निशा को देखकर मुस्कुराता है पर उससे मिलने नहीं आता है। निशा देखती है उसके कॉलेज से भी बहुत लोग आए हैं। वह सोचती है शायद कीर्ति के तरफ से इनवाइटेड होंगे। 


वह जाने पहचाने लोगों से बात करने लगती है। थोड़ी देर बाद रिद्धि और आकाश आते हैं। मानव उनकी ओर जाता है और रिद्धि को रिसीव करता है। वह रिद्धि के हाथों में हाथ डालकर अंदर आता है। 

वो और रिद्धि अपने सभी दोस्तों से बात कर रहे होते हैं। मानव के सभी दोस्त रिद्धि को अच्छी तरह जानते हैं। एक्चुअली वो रिद्धि के भी दोस्त होते हैं। रिद्धि सबके साथ काफी कंफर्टेबल होती है। 

यह सब देखकर निशा की आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह बड़ी मुश्किल से उनको रोकती है। लाइट है बेहद ही रोमांटिक और म्यूजिक प्ले होता है। सब डांस कर रहे होते हैं। इस बार भी मानव रिद्धि के साथ ही डांस कर रहा होता है। 

रिद्धि अपने सर को मानव के सीने पर टिका देती है। निशा यह देख नहीं पा रही है। पर वह अपने मन को काबू कर सब देख रही होती है। म्यूजिक बंद होते ही लाइट ऑन होते हैं। मानव के पापा पार्टी करने का रीजन अनाउंस करते हैं।

मिस्टर मेहरा," हेलो लेडीज एंड जेंटलमैन, थैंक्स फॉर कमिंग इन शॉर्ट नोटिस. आज इस पार्टी की 2 बजह हैं; जिसमें से एक वजह मैं आपको बताऊंगा कि मेरे बेटे मानव ने मेरा सपना आज पूरा कर दिया। 

वह टेक्निकल इंजीनियर बन गया है और उसकी पोस्टिंग मुंबई हो गई है। इसलिए मैं चाहता हूं उसके जाने से पहले मैं उसकी शादी उसकी पसंद के अनुसार कर दूं। 

लेकिन यहां प्रॉब्लम यह है कि मेरे साहिब जादे ने अभी तक उस लड़की को बताया ही नहीं है कि वह उसे चाहते हैं। तो यह काम हम उन पर ही छोड़ते हैं। तो अभी हम लोगों लाइव देखते हैं। 


ये भी पढ़ें :-


Love Story in Hindi | College Love Story | Heart Touching Love Story in Hindi | Best Love Story


वह मानव को बुलाते हैं," कम ऑन माय सन। " वे उसे सीने से लगाते हैं और पीठ थपथपाते हुए 'ऑल द बेस्ट' कहते हैं। भीड़ उसे काफी  देर तक देखती है।

मानव," हेलो एवरीवन ! मुझे उससे शायद पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था। वो कहते हैं ना, लव एट फर्स्ट साइट। पर मैंने उससे कुछ नहीं कहा; क्योंकि मैं पहले अपने पापा का सपना पूरा करना चाहता था और उस उद्देश्य से मैं भटकता नहीं चाहता था।

मैं चाहता था कि मेरे प्यार को मेरी और उसके दोनों की मम्मी पापा स्वयं स्वीकार करें। इसलिए मैंने उससे अनुमति भी ले ली। आप सोच रहे होंगे कि यह कैसा प्यार है कि परमिशन लेने के बाद किया जा रहा है ? 

तो सच यह है कि मैं उसे अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करने लगा हूं। पर इसकी वजह से मैं अपने मम्मी - पापा का दिल नहीं तोड़ सकता। और मैं उसके मम्मी पापा को भी काफी मानता हूं। सो, अगर मुझे परमिशन नहीं मिलती तो मैं अपने प्यार को अपने ही दिल में दफन कर देता। 

आज मैं उसे आप सबके सामने प्रपोज करने जा रहा हूं। होप सब सही हो। आप सब की बेस्ट विशेज की जरूरत है। भीड़ से सभी उसे 'बेस्ट ऑफ लक' विश कर दी। इस बार निशा ने भी विश किया; क्योंकि आज मानव की इज्जत उसकी नजरों में और बढ़ गई। 


भले ही वो उसका ना हो। पर यह क्या ? मानव स्टेज से उतरकर भीड़ के बीच में आता है पर रिद्धि तो सामने ही खड़ी है। तो क्या मानव रिद्धि से प्यार नहीं करता ? वह निशा की तरफ आता है। 

निशा के दिल की धड़कनें बढ़ जाती है। पर वह निशा के बगल से गुजर जाता है। तो क्या निशा भी नहीं ? पूरी भीड़ मानव को देख रही है। निशा सोच में डूबी है। पर वह और रिद्धि दोनों ही नहीं, तो और कौन ?

पीछे से मानव की आवाज आती है।

मानव," विल यू बी माय सासु मॉम ? "

निशा आंखें बंद किए है। आखिर कौन है जिसे तुमने कह दिया ? निशा ने सुनी हहुई बात को मन में दोहराया, क्या सासु मॉम ? वो जल्दी से पीछे पलटती है। 

मानव घुटनों पर बैठे उसकी मां का हाथ अपने हाथ में लिए प्रपोज कर रहा था। उसकी मां और बाकी सब मुस्कुरा रहे थे। मां दोनों आंखों को ऊपर उठाकर निशा से उसकी मर्जी पूछती है। वह जाकर मानव की मां से लिपट जाती है।

मिसेज वर्मा," यस आई विल। इस तरह के प्रपोजल से सबकी हंसी छूट जाती है और हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती है। मानव फिर निशा का और निशा मानव का माथा चूमती है। कीर्ति निशा के पास आकर उसे गले लगती है और उसे छेड़ते हुए कहती है। 

कीर्ति," मुझे तो पहले ही पता चल गया था कि आप मेरी भाभी बनने वाली हो। पर अब मेरी ही परेड हो जाएगी। "

निशा," क्यों ? "

कीर्ति," दी कहने की आदत जो है। "

सब हंसने लगते हैं। सब उन दोनों को बधाई देते हैं। मानव निशा के पास आता है। वह निशा को देखता है और कहता है। 
मानव," तो मेरी झांसी की रानी, तुम खुश हो ना। "

निशा," किस बात से ? " 

मानव," अरे ! मैंने इतनी बड़ी बात कर दी और तुम्हें बात पता ही नहीं। "

अब सताने की बारी निशा की थी। 

निशा," नहीं, मुझे तो कुछ भी नहीं पता। आपने मुझसे कुछ कहा क्या ? "

मानव," अरे पर...र..."

तभी रिद्धि और आकाश आ जाते हैं। रिद्धि निशा के गले लग कर उसे कांग्रेचुलेट करती है। आज पहली बार निशा को रिद्धि से मिलकर अच्छा लग रहा होता है। आकाश भी दोनों को बधाई देता है।

मानव (रिद्धि का हाथ पकड़ते हुहुए)," निशा, यह मेरी स्पेशल फ्रेंड है। "



Love Story in Hindi | College Love Story | Heart Touching Love Story in Hindi | Best Love Story


आकाश," यार अब तो छोड़ दे मेरी वाली को। "

निशा आश्चर्य से आकाश को देखती है। 

आकाश," पता है निशा, मानव आपको पसंद करता है। यह बात इसने हमें पहले ही बता दी थी। आपको याद है अंकल आंटी की एनिवर्सरी की पार्टी वाले दिन मानव रिद्धि के साथ डांस कर रहा था ? " 


निशा," हम्म "

आकाश," वह आपको चिढ़ाने के लिए। इसलिए मैंने आपके साथ डांस किया था। "

निशा मानव को घूरकर देखती है। 

मानव," देखो घर अभी बसा नहीं लुटेरे पहले आ गए। "

सब हंसने लगते हैं। मानव के पापा रिंग सेरेमनी के लिए दोनों को स्टेज पर बुलाते हैं। दोनों एक दूसरे को रिंग पहनाते हैं। तभी आकाश आकर दोनों को एक साथ डांस करने के लिए रिक्वेस्ट करता है। 

आकाश धीरे से कहता है," अब तो सही इंसान के साथ डांस कर ले। "

लाइट्स फिर से एक बार डिम होती है और म्यूजिक प्ले होता है, बैकग्राउंड में गाना बज रहा है।

मानव और निशा काफी पैशिनेट डांस करते हैं, जैसे कितने दिनों से प्रैक्टिस कर रहे हों ? सब उनकी केमिस्ट्री देख कर हैरान हो जाते हैं। 

डांस के दौरान वह दोनों बिल्कुल एक दूसरे में खो जाते हैं। डांस खत्म होने पर तालियों की गड़गड़ाहट से उन्हें ध्यान आता है कि वे सबके बीच में हैं। कीर्ति जाकर निशा के गले लग जाती है।

कीर्ति," वाह भैया - भाभी ! का क्या डांस करते हो आप दोनों ? "

आकाश," यार अगर ऐसा डांस तूने रिद्धि के साथ किया होता ना तो मैं मर ही जाता। " 

सब हंसने लगते हैं।

रिद्धि," अच्छा मानव तुम्हें अपना प्रॉमिस तो याद है ना। "

निशा मानव को देखकर आंखों से ही इशारे में पूछती है, कैसा प्रॉमिस ? 

मानव," ऑफकोर्स डिअर, मैंने भी तो तुमसे प्रॉमिस किया था कि वी विल डेफिनेटली कम। सो मैं और निशा दोनों जरूर आएंगे तुम्हारे और आकाश की वेडिंग में। "

निशा रिद्धि और आकाश को कांग्रेचुलेट करती है। तभी उसे याद आता है कि जिस दिन उसने मानव को विवेक के बारे में बताया था, उसी समय रिद्धि का फोन आया था और मानव उसे कह रहा था कि वी विल डेफिनेटली कम। 

तो जनाब तभी से मन बनाए थे मुझे साथ ले जाने का, यह सोचकर वह मुस्कुराने लगती है। पार्टी खत्म होने के बाद मानव निशा के पापा से कहता है।

मानव," पापा, अगर आपको ठीक लगे तो मैं और निशा थोड़ी देर अकेले आइसक्रीम खाने जा सकते हैं ? "

मिस्टर वर्मा," बेटा जी आइसक्रीम तो पार्टी में भी थी। वैसे क्योंकि आपने हमें पापा कहा है तो ले जा सकते हैं मेरी बेटी को लॉन्ग ड्राइव पर...। "

सब हंसने लगते हैं। मानव सर झुकाकर अपने सर के पीछे के बालों को सहलाने लगता है। निशा शर्माकर सर झुका लेती है। 

निशा की मां निशा से कहती है," बेटा हमें तो यहां टाइम लग जाएगा। एक काम कर तू, कीर्ति और साहिल तीनों मानव जी के साथ निकल। "


मिस्टर वर्मा," कहां इनको इन सब चक्कर में फंसा रही हो ? उनको जाने दो, बच्चे हमारे साथ चले जाएंगे। क्यों मेरा जी..? "



Love Story in Hindi | College Love Story | Heart Touching Love Story in Hindi | Best Love Story


मिस्टर मेहरा," बिल्कुल भाई साहब, तुम जाओ पर टाइम से घर आ जाना। "

मानव," जी, पापा जी। "

मानव निशा को आंखों से चलने के लिए इशारा करता है। वह धीरे-धीरे गाड़ी की तरफ जाता है।


कहानी के इस भाग में बस इतना ही अगर आप इस कहानी को आगे भी पढ़ना चाहते हैं तो इस कहानी का अगला भाग जरूर पढ़ें।



 रिश्ता प्यार का - भाग (9) 



Special Words :

उम्मीद करता हूं , दोस्तो ! आपको आज की यह Love Story (रिश्ता प्यार का - Hindi Love Story) काफी पसंद आयी होगी। पसंद आयी हो तो नीचे comment में हमें जरूर बताएं। यह इस कहानी का पहला भाग है। अगर आप इस कहानी का अगला भाग भी पढ़ना चाहते हैं तो Comment जरूर करें।

Right Side में Bell icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम आपके लिए ऐसी ही हिन्दी कहानियां लाते रहें। और इस कहानी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको इस कहानी के अगले भाग में। अपना कीमती समय बिताने के लिए धन्यवाद !!!

Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।