MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

रिश्ता प्यार का - (भाग - 2) : Hindi Love Story | Best New Love Story in Hindi

रिश्ता प्यार का - (भाग - 2) : Hindi Love Story | Best New Love Story in Hindi
Add Comments
Aug 3, 2022

New Majedaar & Hindi Love Story - नमस्कार दोस्तो , स्वागत है आप सभी का आज की इस नई और मजेदार कहानी में। आज की इस कहानी का नाम है - "  रिश्ता प्यार का  "। यह एक Hindi Love Story है , जिसे पढ़कर आपको खूब मज़ा आने वाला है।

इस कहानी को हम 14 - भागों में पूरा करेंगे। कहानी को पूरा पढ़ने में हम आपकी मदद करेंगे। यह इस कहानी का ( भाग - 2 ) है।

 रिश्ता प्यार का - भाग (2) 

Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | New Love Story in Hindi

ये भी पढ़ें -



Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | New Love Story in Hindi


पिछले भाग में आपने पढ़ा - 

निशा के पड़ोस में एक नई फैमिली आती है जिससे उसके परिवार के साथ बेहतर रिश्ते हो जाते हैं। उनकी बेटी कीर्ति निशा के ही कॉलेज में उससे 1 साल जूनियर है, पर निशा से अच्छी दोस्ती हो जाती है। उनका बेटा मानव इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में है। वह अपने माता-पिता के एक रिश्तेदार की शादी में जाने के बाद कीर्ति से मिलने आता है जहां उसकी मुलाकात निशा से होती है। कुछ ही दिनों में वे घुलमिल जाते हैं। 4 दिनों में मानव के माता-पिता की शादी के सालगिराह है। सब उसी की तैयारी के लिए शॉपिंग के लिए जाते हैं।

अब आगे -

निशा, कीर्ति और मानव तीनों मॉल पहुंचते हैं। वो लोग साड़ी की शॉप पर जाते हैं। वहां वो लोग साड़ी पसंद करते हैं।

कीर्ति - ऐसे कुछ समझ नहीं आ रहा है.... कैसे लूं ?

मानव - इन साड़ियों के बीच मेरा क्या काम। मैं कुछ और काम कर लेता।

कीर्ति - हम्म ! ठीक हैं।


मानव खाना, डेकोरेशन और बाकी की तैयारी देखने चला जाता है। इधर निशा और कीर्ति साड़ी और ज्वेलरी फाइनल कर लेते हैं। मानव भी पापा के लिए सूट फाइनल लेता है। अपना अपना काम खत्म करने के बाद तीनों एक साथ होते हैं। तीनों काफी थक गए हैं। मानव कहता है - मुझे काफी भूख लगी है। तीनों स्नेक्स और कॉफी लेते हैं। खाते वक्त मानव देखता है कि निशा कुछ परेशान दिख रही है। उसका मन कहीं और है। कीर्ति अपने ही धुन में बोले जा रही है। निशा बीच-बीच में कभी हां, हूं करके मुस्कुरा देती है। 

पर उसकी परेशानी उसके चेहरे से साफ दिख रही है। मानव कॉफी पीते हुए काफी के मग की ओर से निशा को देख रहा है। वह उसकी परेशानी महसूस करता है। वह कीर्ति से जल्दी कॉफी खत्म करने को कहता है। उसके बाद वे कार में बैठ जाते हैं। निशा कार में बैठकर भी परेशान है। उसकी नजरें किसी को ढूंढ रही है। मानव उसे बार-बार मिरर से देख रहा है। घर पहुंचने के बाद मानव कीर्ति से पूछता है।

Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | New Love Story in Hindi


मानव - कीर्ति, निशा को कोई परेशानी थी क्या ??? मुझे काफी परेशान दिख रही थी।

कीर्ति - नहीं तो। (थोड़ी देर रुकते हुए) वैसे मुझे पता नहीं है। क्यों ? आपको कुछ लगा क्या ?

मानव - हां सुबह के समय तक तो ठीक थी पर शाम को मुझे परेशान लगी।

कीर्ति - हो सकता है थक गई हो।

मानव - हम्म ! हो सकता है।

अगले दिन कीर्ति और मानव के मम्मी - डैडी आ जाते हैं। वह इतने दिनों बाद अपने बेटे से मिलकर बहुत खुश होते हैं। 2 दिन हंसी खुशी से निकल जाते हैं। इधर कीर्ति और मानव सरप्राइज पार्टी की तैयारी में लगे हुए हैं। इस काम में निशा का परिवार भी उनकी मदद कर रहा है।

आज कीर्ति के मम्मी - पापा की शादी की सालगिराह है। प्लान के अनुसार निशा के मम्मी - पापा को उन्हें मंदिर ले जाना है और लेट से लौटना है ताकि बच्चे सब तैयारी कर लें। मानव ने उनके लंच के लिए एक टेबल बुक करवा दिया है जहां निशा के पापा को बस उन्हें लेकर जाना है। सब कुछ प्लान के अनुसार ही चल रहा है। इधर निशा साहिल मानव और कीर्ति डेकोरेशन में लगे हैं। साहिल और मानव केक लेने जाते हैं। जब वो लौटते हैं तो देखते हैं कि कीर्ति और निशा ने लगभग डेकोरेशन खत्म कर लिया है। बस निशा ऊपर वाले डेकोरेशन को फाइनल टच दे रही होती है। 


कीर्ति मानव और साहिल को देखकर केक देखने के लिए एक्साइटेड हो जाती है और टेबल छोड़ देती है जिसके कारण निशा का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरने लगती है। मानव जल्दी से जाकर उसे पकड़ लेता है। डर के मारे निशा की आंखें बंद होती है। मानव उसे गौर से देख रहा होता है। उसके चेहरे पर अजीब सी मासूमियत होती है। तब तक साहिल और कीर्ति भी आ जाते हैं। कीर्ति उससे माफी मांगती है... सॉरी दी। मैं एक्साइटमेंट में भूल गई थी कि मैंने आपका टेबल पकड़ा है। आपको चोट तो नहीं आई ना दी।

Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | New Love Story in Hindi


निशा - (संभलते हुए) नहीं, नहीं कीर्ति... मुझे कुछ नहीं हुआ। मैं ठीक हूं। उसके बाद वो मानव से अलग होकर कुछ और काम करने लगती है।

मानव काम के बहाने निशा के पास आता है और पूछता है - निशा, अगर कोई प्रॉब्लम है तो तुम मुझे बता सकती हो।

निशा - (घबराते हुए) प्रॉब्लम... कौन सी प्रॉब्लम ? नहीं तो... मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। एक्सक्यूज मी, यह कहकर निशा दूसरा काम करने कहीं और चली जाती है। मानव उसे बस देखता रहता है। मिस्टर और मिसेज मेहरा घर आते हैं। उन्हें घर आते आते शाम हो गई है।

मिसेज मेहरा - पता नहीं आज निशा की मम्मी पापा को क्या हो गया था, मैरिज एनिवर्सरी हमारी थी और पार्टी उन्होंने दे दी। उन्हें तो पता भी नहीं था। और एक हमारे बच्चे हैं जिन्होंने सुबह से हमें विश भी नहीं किया और अब घर से भी दोनों के दोनों गायब हैं। (वह अभी पति से शिकायत लहजे में सब कहे जा रही थी।)

मिस्टर मेहरा - कोई बात नहीं... बच्चे हैं भूल गए होंगे। अभी तो रात बाकी है। हम हमारी एनिवर्सरी यादगार बनाएंगे। मिस्टर मेहरा मुस्कुराते हुए अपनी पत्नी को बाहों में ले लेते हैं।

मिसेज मेहरा - (शरमाते हुए) छोड़ो ! आप भी ना... बुढ़ापे में रोमांस सूझ रहा है आपको।

मिस्टर मेहरा - बुड्ढा कौन है ? अभी तो मैं जवान हूं।

मिसेज मेहरा - हटो भी... (वह शरमा जाती है) चलो अब गेट खोलो।

गेट खोलते हैं अंदर जाकर जैसे ही लाइट जलाते हैं जोरों की आवाज से घर गूंज उठता है।

सरप्राइस... हैप्पी एनिवर्सरी !!!

Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | New Love Story in Hindi


उनके घर पर एक जमावड़ा है। उनके नाते रिश्तेदार, पास पड़ोस के सभी लोग हैं। इतनी बड़ी पार्टी बच्चों ने बिना भनक के ऑर्गेनाइज कर ली। सही में बच्चे अब बड़े हो गए हैं। कीर्ति और मानव आकर अपने मम्मी पापा के गले लग कर उन्हें एनिवर्सरी विश करते हैं। उसके बाद कीर्ति अपनी मम्मी को तैयार करने अपने रूम में ले गई और मानव अपने पापा को अपने रूम में। दोनों तैयार होकर आते हैं। लाइट डिम होती है और लाइट का फोकस मिस्टर और मिसेज मेहरा पर होता है।


हल्का म्यूजिक बैकग्राउंड में प्ले होता है। पार्टी टेरेस पर हो रही है। माहौल बहुत रंगीन है। मानव अपनी मम्मी के बाहों में हाथ डालकर और कीर्ति अपने डैडी के बाहों में हाथ डाल कर आते हैं। कीर्ति ने वाइट कलर का गाउन पहन रखा है जबकि मानव ने ब्लैक कलर का ब्लेजर और जींस, व्हाइट शर्ट, रेड वो पहना है। दोनों बच्चे भी बहुत अच्छे लग रहे हैं। मिसेज मेहरा पूछते हैं।

मिसेज मेहरा - कीर्ति, निशा के मम्मी पापा नहीं आए।

कीर्ति - आते होंगे मम्मा, हमारे प्लान में वह भी शामिल थे ना। शायद तैयार होने गए होंगे।

मिसेज वर्मा - आते होंगे नहीं... आ चुके हैं। (हंसते हुए) शादी की सालगिराह मुबारक हो।

मिसेज मेहरा - थैंक्यू ! बहुत किया आपने हमारे लिए और बच्चों ने भी जान लगा दी।

मिसेज वर्मा - थैंक्यू की जरूरत नहीं है। आखिर हम पड़ोसी के साथ-साथ दोस्त भी तो हैं।

दोनों एक दूसरे को हग करती हैं। मिसेज वर्मा उन्हें एनिवर्सरी की गिफ्ट और मिस्टर वर्मा मिस्टर मेहरा को बुके देते हैं। कीर्ति की मां पूछती है - निशा और साहिल दिखाई नहीं दे रहे, आए नहीं है क्या..?? आएंगे कैसे नहीं... यहीं कहीं होंगे। वो रहे वो दोनों। निशा ने आसमानी रंग का सलवार कमीज पहना है। वह काफी खूबसूरत लग रही थी। निशा बहुत प्यारी लग रही है - (मानव की मां में निशा की मां से कहा)। तब मानव का ध्यान निशा पर जाता है सच में बहुत प्यारी लग रही है (मन ही मन सोच रहा है)। मानव ने अपने कॉलेज के दोस्तों को भी बुलाया है। उनमें से रिद्धि भी एक है। बेहद खूबसूरत, छरहरी काया, काले रंग का वन पीस ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ मैचिंग हाई हील पहन रखा था उसने। मानव ने अपना हाथ उसकी ओर बढ़ाया और अपनी मां से मिलवाने ले गया।

Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | New Love Story in Hindi


मानव - मां... सी इज रिद्धि, माय बेस्ट फ्रेंड।

रिद्धि - हेलो आंटी ! हैप्पी एनिवर्सरी (बुके देते हुए)।

मिसेज मेहरा - हेलो बेटा ! सो नाइस टू मीट यू। थैंक्स फॉर बुके। लवली फ्लावर्स !


रिद्धि मुस्कुराती है। फिर वे लोग कुछ फॉर्मल बात करते हैं। दूर से निशा देख रही होती है। बात करते-करते मानव की नजर निशा से मिलती है। वह जल्दी से नजर फेर लेती है। मानव मन ही मन देखकर मुस्कुराता है और कीर्ति केक काटने का अलाउंस करती है। केक काटा जाता है। उसके बाद वह सभी को स्टेज पर बुलाती है और कहती है - अभी म्यूजिक प्ले होगा और सभी लोग साथ में ग्रुप डांस करेंगे। मिस्टर मेहरा मिसेज वर्मा को डांस के लिए हाथ देते हैं (वह शरमाते हुए अपना हाथ उनके हाथ में देती हैं)। 

तो मिस्टर वर्मा मिसेज मेहरा को डांस के लिए पूछते हैं तो वह बहुत ही एटीट्यूड के साथ मिस्टर वर्मा को अपना हाथ देती है और फिर वो दोनों को देखकर हंसती है। साहिल कीर्ति के साथ डांस करता है, मानव रिद्धि को डांस के लिए पूछता है। सभी अलग-अलग जोड़ी में स्टेज पर आते हैं। पर सबको गोल-गोल सभी के साथ डांस करना होता है। निशा को डांस के लिए कोई नहीं पूछता। वह यूं ही खड़ी रहती है। कीर्ति निशा को स्टेज पर आने के लिए इशारा करती है पर वह नहीं आती। तभी एक लड़का उसके पास आता है - हाय ! आई एम आकाश, मानव फ्रेंड।

हेलो ! आई एम निशा।

आकाश - मे आई डांस विद यू ?

निशा कुछ नहीं कहती है।

आकाश - (प्लीज... कहते हुए) अपना हाथ आगे बढ़ाकर थोड़ा झुकता है।

निशा - (ओके... कहते हुए) अपना हाथ उसके हाथ में दे देती है। अब वे दोनों भी स्टेज पर आ जाते हैं। जब तक म्यूजिक बजे तब तक सबको पार्टनर बदल बदल कर डांस करते रहना है और जो म्यूजिक बंद होगा तो जो उस समय पार्टनर होंगे उन्हें कप्पल डांस करना है। म्यूजिक स्टार्ट होता है। सभी पार्टनर बदलते हैं और जैसे ही म्यूजिक रुकता है तो माना और निशा आमने-सामने होते हैं, रिद्धि आकाश के साथ होती है, निशा के मम्मी पापा एक साथ और कीर्ति की मम्मी पापा एक साथ होते हैं। तभी कीर्ति अनाउंस कर देती है - अब सभी जोड़ी को कप्पल डांस करना है। बैकराउंड में बेहद ही रोमांटिक गाना बज रहा है। मानव ने एक हाथ निशा के कमर पर रखा और दूसरा हाथ निशा के हाथ में। 

Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | New Love Story in Hindi


निशा का दिल जोर जोर से धड़क रहा है। मानव निशा के बेहद करीब है। निशा को डर है कि कहीं उसके दिल की धड़कन मानव ना सुन ले। मानव उसकी आंखों में देख रहा है। डांस करते-करते मानव निशा से कहता है - बहुत अच्छी लग रही हो, झांसी की रानी। निशा बस उसे देखती रहती है कुछ नहीं कह पाती। म्यूजिक खत्म होता है, लाइट्स ऑन होते हैं, तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज उठता है।


सब डिनर करने जाते हैं। निशा को अभी भी मानव अपने पास ही महसूस हो रहा है। उसकी खुशबू जैसे उसकी सांसों में समाती जा रही है। उसकी नजरें उसे इधर उधर ढूंढती है। वह देखती है कि मानव रिद्धि के पास है। वह रिद्धि से बात कर रहा है और रिद्धि हंस हंस के उसके सीने में मार रही है। लगता है काफी करीब है वह दोनों। इस बात से निशा दुखी क्यों हो रही है ? उसे ऐसा क्यों लग रहा है जैसे उसका दिल टूट रहा है। पार्टी के बाद मानव रिद्धि को छोड़ने जाता है। निशा कीर्ति से पूछती है कि क्या रिद्धि मानव की दोस्त है।

कीर्ति - हम्म स्पेशल वाली।

निशा को लगता है जैसे उसके अंदर कुछ टूट गया है।


और इसी के साथ इस कहानी का यह अध्याय समाप्त होता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आगे इस कहानी में क्या हुआ तो इस कहानी का अगला भाग जरूर पढ़ें।


 रिश्ता प्यार का (भाग - 3) 



Special Words :

उम्मीद करता हूं , दोस्तो ! आपको आज की यह Love Story (रिश्ता प्यार का - Hindi Love Story) काफी पसंद आयी होगी। पसंद आयी हो तो नीचे comment में हमें जरूर बताएं। यह इस कहानी का पहला भाग है। अगर आप इस कहानी का अगला भाग भी पढ़ना चाहते हैं तो Comment जरूर करें।

Right Side में Bell icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम आपके लिए ऐसी ही हिन्दी कहानियां लाते रहें। और इस कहानी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको इस कहानी के अगले भाग में। अपना कीमती समय बिताने के लिए धन्यवाद !!!
Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।