MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

रिश्ता प्यार का - (भाग - 3) : Hindi Love Story | Best New Love Story in Hindi

रिश्ता प्यार का - (भाग - 3) : Hindi Love Story | Best New Love Story in Hindi
Add Comments
Aug 6, 2022

New Majedaar & Hindi Love Story - नमस्कार दोस्तो , स्वागत है आप सभी का आज की इस नई और मजेदार कहानी में। आज की इस कहानी का नाम है - "  रिश्ता प्यार का  "। यह एक Hindi Love Story है , जिसे पढ़कर आपको खूब मज़ा आने वाला है।

इस कहानी को हम 14 - भागों में पूरा करेंगे। कहानी को पूरा पढ़ने में हम आपकी मदद करेंगे। यह इस कहानी का ( भाग - 3 ) है।

 रिश्ता प्यार का - भाग (3) 

रिश्ता प्यार का - (भाग - 3) : Hindi Love Story | Best New Love Story in Hindi



Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | New Love Story in Hindi


पिछले भाग में आपने पढ़ा -

निशा और उसके परिवार वाले मानव के मम्मी - पापा की सरप्राइस एनिवर्सरी पार्टी मनाते हैं। इस पार्टी के दौरान निशा कुछ परेशान है। मानव इस पार्टी में रिद्धि नाम की एक फ्रेंड से इंट्रोड्यूस कराता है। निशा को ऐसा लगता है कि वो दोनों काफी करीब है।

अब आगे -

पार्टी के अगले दिन कीर्ति काफी थके होने के कारण कॉलेज नहीं जाती। निशा अकेले ही कॉलेज जाती है। शाम को मानव भी अपने कॉलेज के लिए निकलता है। कीर्ति और निशा का कॉलेज रास्ते में ही पडता था। वह कैब में अपने हॉस्टल लौट रहा था कि उसने देखा कि एक गली के पास निशा अपनी स्कूटी पर है और 4-5 लड़के उसे घेरे खड़े थे। 


उसने अपने कैब ड्राइवर को रुकने को कहा। उसका मन हुआ कि वह अपने कैब को उस ओर मोड़ ले पर अगले ही पल उसने देखा कि निशा उन लड़कों पर बुरी तरह से भड़की हुई थी और उन्हें वार्निंग दे रही थी। और वो लड़के सर झुका कर सुन रहे थे। मानव देखता है और बालों में अपनी उंगलियों को फेरते हुए मुस्कुराते हुए कहता है - 'झांसी की रानी'  और अपने कॉलेज के लिए निकल जाता है।

पर यहां माजरा कुछ और ही होता है वो लड़के कॉलेज के छात्र संघ के हैं। और वो सभी कॉलेज के छात्र नेता विवेक के दोस्त हैं। विवेक निशा के कॉलेज का युवा छात्र नेता एवं यहां के विधायक का बेटा है। वह बहुत ही ताकतवर है। उसे अपनी ताकत पर बहुत घमंड है। वह निशा के पीछे बुरी तरह से पड़ा है। निशा ने इस बारे में अभी किसी को नहीं बताया है। आज कीर्ति नहीं आई है। निशा को अकेले देख कर वो उसे परेशान कर रहे हैं और वह उन्हें हिम्मत जुटा के जवाब दे रही होती है।

Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | New Love Story in Hindi


 वह वहां से जाने वाली होती है कि विवेक आ जाता है। वह उसे धमकाता है कि अगर वह उसकी नहीं हुई तो उसे और उसके परिवार को वह कहीं का नहीं छोड़ेगा। वह डर जाती है। विवेक निशा के बालों को उसके कान के पीछे करते हुए उसके गाल को छूकर अपने हाथों को चूमता है। निशा सहम जाती है। 

वह किसी तरह अपनी स्कूटी स्टार्ट करती है और वहां से निकलती है। किसी तरह अपने आप को संभालते हुए वह घर पहुंचती है। उसकी मां उसे नाश्ते के लिए पूछती है लेकिन वह कुछ जवाब नहीं देती और अपने कमरे में बंद होकर रोने लगती है। उसकी मां आकर दरवाजा खटखटाती है तो अपने आंसुओं को रोकते हुए मां को कहती है कि उसे उसके सर में बहुत दर्द है, थोड़ा सोएगी तो ठीक हो जाएगी। 


थोड़ी देर बाद कीर्ति आती है। वह आंटी से निशा के बारे में पूछती है तो आंटी उसे बताती है कि उसके सर में दर्द है। वह अपने कमरे में सो रही है। कीर्ति फिर भी निशा से मिलने जाती है। वह निशा को आवाज लगाती है। निशा उठकर दरवाजा खोलती है। उसकी आंखें लाल होती हैं।

कीर्ति - निशा दी.... आप रो रही हैं।

निशा - नहीं तो... (अपने आंसुओं को छुपाते हुए कहती है)।

कीर्ति - बात क्या है दी ?

निशा - कुछ नहीं, सच में सर दर्द है।

कीर्ति - ok मान लेती हूं। चलिए आपके लिए अदरक वाली चाय लाती हूं। (निशा उसे देखती है) अरे दी ! मेरे हाथ की नहीं आंटी के हाथों की... (दोनों हंसने लगते हैं)। कीर्ति से मिलकर निशा का मन थोड़ा हल्का हो जाता है।

Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | New Love Story in Hindi


थोड़े दिन बीत जाते हैं। अभी कॉलेज में सब नॉर्मल चल रहा होता है। दोनों फैमिली वैष्णो देवी माता के दर्शन का प्लान बनाते हैं। सभी साथ चलने का सोचते हैं। सभी बहुत एक्साइटेड हैं, टिकट्स भी बुक करा ली जाती है। अगले दिन निशा के व्हाट्सएप पर मैसेज आता है कि इस week बाहर से गेस्ट फैकल्टी आ रहे हैं जो इंपॉर्टेंट टॉपिक डिसकस करेंगे। अब वह दु:खी हो जाती है कि वह नहीं जा पाएगी। 

वह अपनी मां को सारी बात बताती है। उसकी मां प्रोग्राम कैंसिल करने की बात करते हैं तो वह कहती है एक उसके कारण सब का प्रोग्राम कैंसिल मत करो। 3-4 दिन की बात है वह रह लेगी। कीर्ति भी अपना प्रोग्राम कैंसिल करना चाहती है पर निशा उसे जाने को कहती है। 2 दिन बाद दोनों परिवार वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकल जाते हैं।

निशा कॉलेज जाती है। आज गेस्ट फैकल्टी आते हैं। बहुत अच्छी क्लास चलती है। क्लास के बाद बहुत स्टूडेंट अपनी प्रॉब्लम डिस्कस करते हैं। काफी देर हो जाती है। तभी जोरों की बारिश होने लगती है और देर भी काफी हो गई है। निशा बड़बड़ाते हुए निकलती है। वह अपनी स्कूटी स्टार्ट करती है पर यह क्या,,, उसकी स्कूटी स्टार्ट ही नहीं हो रही है। 


वह बहुत कोशिश करती है पर स्कूटी स्टार्ट होने का नाम ही नहीं लेती। अब कॉलेज में बहुत कम लोग बचे हैं और बारिश भी हल्की-हल्की शुरू होने लगी है। वह स्कूटी को कॉलेज में ही छोड़कर ऑटो लेने का सोचती हैं। जब वह कॉलेज से निकलती है तो विवेक और उसके दोस्त सामने आ जाते हैं।

विवेक - क्यों... क्या हुआ जानेमन !! स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही है क्या..?? और उसके दोस्त एक भद्दी हंसी हंसते हैं।

निशा को समझते देर नहीं लगती थी कि उसकी स्कूटी से छेड़छाड़ उन लोगों ने ही की है। वह बिना कुछ जवाब दिए साइड हटकर आगे बढ़ने को होती है। तो विवेक उसके सामने आ जाता है फिर वह दूसरे साइड हटकर आगे बढ़ती है तो फिर विवेक उसके सामने आ जाता है।

विवेक - देखो निशा... मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुम इसे स्वीकार कर लो।

निशा - यह कोई जबरदस्ती नहीं है। मैं तुमसे प्यार नहीं करती।

विवेक - निशा, तुम मुझे भड़का रही हो। चलो बैठकर कैंटीन में चाय पीते हैं। वहीं बैठ कर आराम से बात करेंगे (उसका हाथ पकड़ते हुए कहता है)।

Love Story in Hindi | Best Love Story in Hindi | New Love Story in Hindi


निशा हाथ छुड़ाकर विवेक के गाल पर एक थप्पड़ रसीद करती है। विवेक उसे इस बेज्जती के लिए बदला लेने की धमकी देता है। बारिश हो रही है। निशा भीगते हुए घर निकल जाती है। निशा जब घर पहुंचती है तो काफी डरी हुई होती है। वह घर के दरवाजे को बंद करती है। निशा अपने रूम में है पर उसकी आंखों में नींद नहीं है। वह अपने मम्मी - डैडी को कॉल लगाती है परवो नेटवर्क एरिया से बाहर हैं। वह कैसे भूल गई कि वहां से नेटवर्क नहीं मिलता ? वह सोने की कोशिश करती है। 

तभी उसके मोबाइल पर किसी unknown number से कॉल आता है। वह कॉल उठाती है पर उधर से कोई कुछ नहीं बोलता। वह फोन काट देती है। थोड़ी देर बाद फिर उसी नंबर से कॉल आता है। वह फिर फोन उठाती है, फिर कोई कुछ नहीं बोलता। वह काफी डर जाती है। वह फोन स्विच ऑफ कर लेती है। तभी उसके घर का door bell बजता है। वह चादर में मुंह छुपा लेती है और door bell लगातार बज रही है। निशा पसीने में तर - बतर है तभी कोई खिड़की से उसके हॉल में आता है। 


निशा जल्दी से अलमारी में छुप जाती है। उसके कमरे की लाइट ऑफ है। वह साया हॉल से होता हुआ उसके कमरे में की ओर आता है और उसे ढूंढता है। वह अलमारी की ओर से पक्का करती है कि बस एक ही आदमी है। जब वह शाया उसके कमरे से निकलकर दूसरी ओर जाता है तो वह जल्दी से निकलकर पास रखे एक डंडे को उठाती है और पीछे से उस पर बात करती है...।

और इसी के साथ इस कहानी का यह अध्याय समाप्त होता है। अगर आप इस कहानी के बारे में आगे भी जानना चाहते हैं तो इस कहानी का अगला भाग जरूर पढ़ें।




Special Words :

उम्मीद करता हूं , दोस्तो ! आपको आज की यह Love Story (रिश्ता प्यार का - Hindi Love Story) काफी पसंद आयी होगी। पसंद आयी हो तो नीचे comment में हमें जरूर बताएं। यह इस कहानी का पहला भाग है। अगर आप इस कहानी का अगला भाग भी पढ़ना चाहते हैं तो Comment जरूर करें।

Right Side में Bell icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम आपके लिए ऐसी ही हिन्दी कहानियां लाते रहें। और इस कहानी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको इस कहानी के अगले भाग में। अपना कीमती समय बिताने के लिए धन्यवाद !!!

Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।