MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

रिश्ता प्यार का - (भाग - 5) : Hindi Love Story | College Love Story | Best New Love Story in Hindi

रिश्ता प्यार का - (भाग - 5) : Hindi Love Story | College Love Story | Best New Love Story in Hindi
Add Comments
Oct 23, 2022

New Majedaar & Hindi Love Story - नमस्कार दोस्तो , स्वागत है आप सभी का आज की इस नई और मजेदार कहानी में। आज की इस कहानी का नाम है - "  रिश्ता प्यार का  "। यह एक Hindi Love Story है , जिसे पढ़कर आपको खूब मज़ा आने वाला है।


इस कहानी को हम 14 - भागों में पूरा करेंगे। कहानी को पूरा पढ़ने में हम आपकी मदद करेंगे। यह इस कहानी का ( भाग - 5 ) है।


 रिश्ता प्यार का - भाग (5) 

रिश्ता प्यार का - (भाग - 5) : Hindi Love Story | College Love Story | Best New Love Story in Hindi

ये भी पढ़ें -



Love Story in Hindi | College Love Story | New Love Story in Hindi | Best Love Story 



अब तक आपने पढ़ा :-

मानव उसकी मम्मी के कहने पर निशा को देखने आता है। वह उसके डर को भांप लेता है और उसके साथ रुककर उसके साथ डिनर करता है। फिर अगले दिन उसे कॉलेज छोड़ने जाता है। यह सब विवेक का एक दोस्त देख लेता है और विवेक को बता देता है। विवेक काफी गुस्से में है।


अब आगे :-

आज निशा काफी खुश है। उसे आज सब अच्छा लग रहा है। वह बार-बार रात की बातें सोच कर मुस्कुरा रही है।शाम को मानव उसे लेने आता है। वह उसका कॉलेज के गेट के बाहर इंतजार कर रही होती है। मानव उसके सामने अपनी बाइक रोक देता है और वो बाइक पर पीछे बैठ जाती है।


मानव :- कैसा रहा आज का दिन ?? 

निशा :- बहुत अच्छा। 

मानव :- क्यों ? कुछ खास हुआ क्या ?? 

निशा :- नहीं... बस ऐसे ही। 

मानव :- कॉफी ? 

निशा :- नहीं ! आज अदरक वाली चाय। 

मानव :- Ok 

और गाड़ी एक रेस्टोरेंट की ओर मुड़ा देता है। मानव को लगता है जैसे कोई उसका पीछा कर रहा है। वह अलर्ट रहता है। वह एक रेस्टोरेंट के आगे गाड़ी रोक देता है। 

हल्की बारिश शुरु हो गई है। वहां वह अदरक वाली चाय और पनीर के पकोड़े आर्डर करता है। फिर मानव और निशा बातें करने लगते हैं।

मानव :- निशा एक सवाल पूछूं ??

निशा :- हां पूछिए। 

मानव :- तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है क्या ?

निशा (शौक होते हुए) :- क्या ? नहीं... क्यों ? 

मानव :- शायद कोई तो ऐसा चाहने वाला है जिसे बुरा लग रहा है कि तुम मेरे साथ हो। 

निशा :- क्या ? लेकिन कौन ? 

मानव :- तुम्हारे पीछे जो है वह कॉलेज से ही हमारा पीछा कर रहा है। 

निशा पीछे मुड़ने को होती है तो मानव मना करता है। फिर मानव अपना मोबाइल निकाल कर कुछ करता है। निशा सोचती है, जब मोबाइल पर ही रहना था तो मुझे यहां क्यों लाए ? फिर मानव उसे अपने मोबाइल में खींची तस्वीर दिखाता है।

मानव :- निशा... इसे जानती हो ? 

निशा :- यह तो सौरव है। तो आप मोबाइल में इसकी तस्वीर देख रहे थे और मैं समझी...। 

मानव :- तुम क्या समझी ? 

निशा :- कुछ नहीं।  

मानव :- बोलो ना, तुम इसे जानती हो...मतलब सौरव को ? 

निशा :- हां ! यह मुझसे सीनियर है। 

मानव :- यह हमारा पीछा क्यों कर रहा है ? 

निशा :- वो, यह विवेक...। 

Love Story in Hindi | College Love Story | New Love Story in Hindi | Best Love Story


तभी कोई मानव को आवाज लगाता है, मानव...। मानव आवाज की ओर देखता है।

मानव :- अरे रिद्धि ! 

मानव उठकर रिद्धि के पास चले जाता है। निशा को बहुत गुस्सा आता है। उसे लग रहा है रिद्धि उसके लिए कितनी इंपोर्टेंट है ? अभी वह अपनी इतनी बड़ी परेशानी शेयर करने वाली थी, उसे बहुत अफसोस हो रहा था कि क्यों उससे शेयर कर रही थी ? 

यह सोच सोचकर उसकी आंखें भर आती हैं। रिद्धि बहुत हंस-हंसकर मानव से बात कर रही है। वो दोनों एक दूसरे को हग कर रहे हैं। वह दोनों एक साथ बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। निशा की आंखों से आंसू निकलकर उसके गालों पर लुढ़क रहे थे।


मानव रिद्धि को अपने टेबल पर इनवाइट करता है। मानव और रिद्धि को अपनी ओर आते देख निशा सर घुमाकर जल्दी से अपने आंसुओं को पोंछ लेती है। मानव और रिद्धि आकर निशा को ज्वाइन करते हैं। मानव बैठकर एक और चाय और एक प्लेट पनीर पकौड़ा ऑर्डर करता है। 

रिद्धि :- अरे ! नहीं... मानव मैं यह सब नहीं लूंगी। तुम मेरे लिए एक ब्लैक कॉफी ले आओ (वेटर को कहती है)। फिर मानव रिद्धि और निशा का ऑफिशल इंट्रोडक्शन करवाता है। 

मानव :- रिद्धि... यह निशा है, हमारे पड़ोस में रहती है, कीर्ति की अच्छी दोस्त है। और निशा... यह मेरी स्पेशल फ्रेंड रिद्धि है। यह तो तुम जानती ही हो।

रिद्धि :- हाय निशा !

निशा :- हेलो !

उसके बाद रिद्धि और मानव बातें करते हैं और निशा चुपचाप चाय पकौड़ा खा रही होती है। यह सब सौरभ देख रहा होता है। वह निश्चिंत होकर वहां से चला जाता है। 

थोड़ी देर बाद मानव भी बिल मंगाता है और रिद्धि को बॉय बोलते हुए उसे हल्के से हग करता है। और रिद्धि उसके गाल पर बिना छुए किस करती है। उसके बाद निशा और मानव निकल जाते हैं। पूरे रास्ते निशा चुप रहती है। मानव कुछ पूछता है तो हां, हूं में जवाब देती है। 

लौटते हुए अंधेरा हो गया है। मानव निशा को उसके घर छोड़ देता है फिर उसे बाय कहकर अपने घर की ओर बाइक घुमाता है। उसे लगता है कि निशा ने उसकी बाय का जवाब नहीं दिया और घर के अंदर चली गई। 

उसे यह भी महसूस होता है कि पूरे रास्ते निशा गुमसुम थी। उसे एहसास हो जाता है रिद्धि का उन्हें ज्वाइन करना शायद निशा को पसंद नहीं आया। मानव भी अपने घर चला जाता है। 

Love Story in Hindi | College Love Story | New Love Story in Hindi | Best Love Story


इधर निशा बाथरूम में जाकर शॉवर चलाकर खूब रोती है। फिर उसे लगता है कि उसे इतना बुरा क्यों लग रहा है ? वह कपड़े बदल कर आती है। जैसे ही वह सोने के लिए बेड पर लेटती है, डोर बैल बजती है। 

निशा गेट नहीं खोलती। मानव का कॉल आता है कि वह दरवाजे पर खड़ा है, वह गेट खोले। निशा गेट खोलती है।

मानव :- यार ! वो स्पेशल फ्रेंड रिद्धि के चक्कर में तो मैं भूखा ही रह गया। बहुत जोरों से भूख लगी है।

निशा :- तो आपको तो खाना बनाना आता है, बना लीजिए। 

मानव :- अंदर तो आने दो। 

निशा दरवाजा छोड़ देती है।

मानव :- अगर आंटी होती तो मुझे भूखे नहीं जाने देती (कुर्सी को उसकी ओर उल्टा घुमाकर बैठता है)।

निशा :- हां ! पर मम्मी नहीं है। 

मानव :- तो तुम तो हो। कैसी बेटी हो तुम ? आंटी के तो गुण है ही नहीं तुममें।


निशा बिना कुछ बोले गेट बंद करके किचन में चली जाती है। मानव उसके पीछे पीछे किचन में जाता है। वह एक सेव उठाकर स्लेव पर बैठकर खाने लगता है। 

मानव :- वैसे क्या बना रही हो ?

निशा :- सैंडविच।  

मानव :- डिनर में सैंडविच ? 

निशा :- हां ! क्योंकि मेरा पेट भरा हुआ है और मुझे कुछ हल्का ही खाना है।

मानव :- पर यार मुझे तो भूख लगी है। 

निशा उसका फोन जोकि स्लेव पर पड़ा था, उसमें से जो एक ऐप निकाल कर देती है और कहती है... ऑर्डर कर लीजिए अपना मनपसंद खाना।




Love Story in Hindi | College Love Story | New Love Story in Hindi | Best Love Story


मानव :- Ok ! कोई नहीं... एक एप्पल से मेरा पेट भर गया, मैं भी सैंडविच ही खा लूंगा।

निशा सैंडविच बनाने लगती है। उसे बहुत रोना आ रहा होता है। मानव स्लेव से उतरकर उसके पास आता है और उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर घुमाता है।

मानव :- Hey Nisha ! क्या हुआ, गुस्सा हो ? तुम रो रही हो बोलो ?

निशा :- नहीं ! मैं नहीं रो रही हूं। मैं क्यों रहूंगी ?

मानव :- I am sorry... मैं तब तुम्हें इग्नोर नहीं कर रहा था। वो दरअसल बात यह है कि वह जो लड़का सौरव हमारा पीछा कर रहा था, वह हम पर नजरें रखे हुए था। मुझे लगा कहीं तुम कोई मुसीबत में ना फंस जाओ; क्योंकि वह तुम्हारे कॉलेज का था। इसलिए मैं तुम्हें इग्नोर करने का नाटक कर रहा था। मुझे माफ कर दो अगर तुम्हें बुरा लगा हो तो।

निशा आश्चर्य से मानव का मुंह देखती है और सोचती है कि उसे मेरा कितना ख्याल है ?

कहानी के इस भाग में बस इतना ही... अगर आप इस कहानी को आगे भी पढ़ते रहना चाहते हैं तो इस कहानी का अगला भाग जरूर पढ़ें।






Special Words :

उम्मीद करता हूं , दोस्तो ! आपको आज की यह Love Story (रिश्ता प्यार का - Hindi Love Story) काफी पसंद आयी होगी। पसंद आयी हो तो नीचे comment में हमें जरूर बताएं। यह इस कहानी का पहला भाग है। अगर आप इस कहानी का अगला भाग भी पढ़ना चाहते हैं तो Comment जरूर करें।

Right Side में Bell icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम आपके लिए ऐसी ही हिन्दी कहानियां लाते रहें। और इस कहानी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको इस कहानी के अगले भाग में। अपना कीमती समय बिताने के लिए धन्यवाद !!!
Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।