MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

रिश्ता प्यार का - (भाग - 7) : Hindi Love Story | College Love Story | Best New Love Story in Hindi

रिश्ता प्यार का - (भाग - 7) : Hindi Love Story | College Love Story | Best New Love Story in Hindi
Add Comments
Nov 25, 2022

New Majedaar & Hindi Love Story - नमस्कार दोस्तो , स्वागत है आप सभी का आज की इस नई और मजेदार कहानी में। आज की इस कहानी का नाम है - "  रिश्ता प्यार का  "। यह एक Hindi Love Story है , जिसे पढ़कर आपको खूब मज़ा आने वाला है।


इस कहानी को हम 14 - भागों में पूरा करेंगे। कहानी को पूरा पढ़ने में हम आपकी मदद करेंगे। यह इस कहानी का ( भाग - 7 ) है।


 रिश्ता प्यार का - भाग (7) 


रिश्ता प्यार का - (भाग - 7) : Hindi Love Story | College Love Story | Best New Love Story in Hindi

ये भी पढ़ें :-



Love Story in Hindi | College Love Story | New Love Story in Hindi | Best Love Story


अब तक आपने पढ़ा :-

मानव निशा के मन से विवेक का डर खत्म करवाता है और वे दोनों कुछ अच्छे पल एक दूसरे के साथ बिताते हैं। इधर मानव को टेक्निकल इंजीनियर की जॉब लग जाती है। सब बेहद खुश हैं। निशा मानव से पार्टी मांगती है तो मानव उसे परसों पार्टी देगा, ऐसा बोलता है।


अब आगे :- 

निशा सुबह-सुबह उठकर अंगड़ाई लेती हुई जब बालकनी में आती है तो देखती है मानव अपनी बालकनी में कॉफी का मग लिए मुस्कुराते हुए उससे 'गुड मॉर्निंग' विश कर रहा है। 

वह भी उसे देखकर मुस्कुराती है और सोचती है कि वह कितनी पागल है कि उसे हर जगह मानव ही दिखाई दे रहा है ? वह मन ही मन सोचती है कि काश ! उसकी हर सुबह ऐसी ही हो कि वह मानव का चेहरा देखकर उठे। 

वह बस मानव को देख रही है। मानव भी उसे देखकर मुस्कुरा रहा है फिर वह अपने सर के पीछे हल्के से मारकर पीछे पलटकर अपने कमरे में जा रही होती है कि कीर्ति की आवाज सुनाई देती है।

कीर्ति :- मानव भैया... आपको मम्मी बुला रही हैं।

निशा जल्दी से पीछे पलट कर देखती है। मानव उसे देखकर मुस्कुराता है और उसे आंख मारकर चला जाता है। निशा का मुंह खुला का खुला रह जाता है। यह तो सच में... वह हड़बड़ा कर अपने रूम में भागती है और सबसे पहले शीशे में अपना चेहरा देखती है। 


चलो लगभग ठीक लग रही हूं मैं... पर उन्होंने तो कहा था परसों आएंगे फिर आज ? वह अपने सर को झटकते हुए जल्दी से बाथरूम में घुसती है। जब वह तैयार होकर नीचे आती है तो हॉल में मानव, मम्मी पापा और साहिल से बातें कर रहा होता है। 

उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा होता है। वह सब डाइनिंग टेबल पर बैठे होते हैं। निशा की मां नाश्ता लगाने में निशा को हेल्प करने को कहती है।

निशा :- मां... नाश्ते में इतना कुछ क्यों बनाया ?

निशा की मां :- वो मानव आया है न इसलिए। तू चल जल्दी नाश्ता लगवा।

निशा मानव को आलू के पराठे देने जाती है तो मानव फिर से उसे देखकर आंख मारता है। वह समझ नहीं पा रही है कि यह सब क्या हो रहा है ? 

मानव के जाने के बाद निशा की मां निशा को बताती है कि मानव की जॉब लगने की खुशी में कल होटल में पार्टी दी जा रही है, उसके लिए हमें तैयारी करनी है। 

निशा अपनी मां से पूछती है," पार्टी होटल में है तो उन्हें क्या तैयारी करनी है ? " 

निशा की मां बताती है, शॉपिंग करनी है।

निशा को बहुत आश्चर्य होता है क्योंकि उसकी मां फिजूल खर्च नहीं करती है फिर दूसरे की पार्टी के लिए शॉपिंग ? घर का सारा काम करने के बाद निशा और उसकी मां बाजार जाकर बहुत सारा सामान लेकर आते हैं। निशा के लिए नई ड्रेस और ज्वेलरी भी लाते हैं। निशा को कुछ अजीब लगता है।

निशा :- मां... यह सब क्या है ? उनकी पार्टी के लिए इतना खर्च क्यों ?

निशा की मां :- मिसेज मेहरा कह रही थी कि इसी पार्टी में वह मानव का इंगेजमेंट भी अनाउंस करेंगे तो क्या ऐसे ही जल्ली बनी जाएगी ? वह बता रही थी बड़ी प्यारी लड़की है। 

अब निशा को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। उसे ऐसा लग रहा था जैसे उसके कानों में कोई पिघला हुआ शीशा डाल रहा हो। वह सुन्न हो गई थी। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उसका प्यार अधूरा रह गया। 

Love Story in Hindi | College Love Story | New Love Story in Hindi | Best Love Story


निशा की मम्मी ने कहा :- अरे ! निशा... कब से तेरा फोन बज रहा है उठा क्यों नहीं रही ? 

तब जाकर उसकी तंद्रा टूटी। उसने देखा मानव का फोन आ रहा था। फोन उठाते वक्त उसके हाथ कांप रहे थे, जुबान साथ नहीं दे रही थी, आंखों से निकलते आंसू गालों पर अपना रास्ता खोज चुके थे। वह तेज कदमों से चलकर अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद करने के बाद बोली।


निशा :- हेलो

मानव :- कहां हो ?

निशा अभी एकदम चुप है।

मानव :- कल पार्टी में आ रही हो ना ?

निशा :- तबीयत ठीक नहीं है। देखती हूं...।

मानव :- दवाई ले लो पर पार्टी में तो आना ही पड़ेगा।

निशा :- क्यों ? अगर मैं नहीं आऊंगी तो पार्टी कैंसल कर देंगे ?

मानव :- कैंसल तो नहीं करूंगा पर पार्टी में जान नहीं होगी।

निशा :- तबीयत ठीक नहीं लग रही, मैं फोन रखती हूं और वह कॉल कट कर देती है। वह दरवाजे से टेक लगाकर बैठ जाती है और बेतहाशा रोती है। 

तभी कीर्ति आती है। वह निशा का दरवाजा नॉक करती है। निशा बहुत मुश्किल से अपने आप को संभालते हुए दरवाजा खोलती है।

कीर्ति :- दी... मुझे ना कल की पार्टी में बहुत ही स्पेशल दिखना है। आखिर मैं लड़की की बहन हूं। प्लीज... आप मुझे एसेसरीज सिलेक्ट करने में हेल्प करो ना। वह अपनी धुन में बोलती जा रही थी। 

'बोलिए ना दी' कहते हुए कीर्ति निशा को देखती है। उसकी आंखें लाल है। 

कीर्ति :- क्या हुआ दी ? आज भी सर दुख रहा है आपका ?

निशा 'हां' में सर हिलाती है। 

कीर्ति :- सॉरी दी... पर मैं किससे पूछूं ? यही सोचकर आपके पास आई थी। निशा उसे रुकने को कहती है और उसकी ड्रेस के साथ सारी एसेसरीज को मैच कर देती है।

कीर्ति :- निशा दी... आप रेस्ट करो अभी। कल पार्टी के पहले मैं आपको पिक कर लूंगी। निशा कुछ बोल पाती इससे पहले कीर्ति चली जाती है।

अगले दिन दोनों घरों में काफी चहल-पहल है। मम्मी के साथ पापा और साहिल भी एक्साइटेड है।

साहिल :- मां... मानव भैया तो बहुत कूल और हैंडसम हैं। मैं तो उनकी वुड बी को देखना चाहता हूं। क्यों निशा दी हैं ना ?


निशा :- मुझे नहीं देखना किसी को।

साहिल :- दी... जल्दी तैयार हो।

निशा :- मैंने कहा ना... मुझे कहीं नहीं जाना ?

साहिल :- मां... इसे बोलो ना जल्दी तैयार होने को। दो-तीन घंटे तो लग जाएंगे इसको तैयार होने में।

मां :- निशा जल्दी से तैयार हो जा बेटा...।

निशा :- मां... मेरी तबीयत ठीक नहीं है।

मां :- देखूं तो...। 

वह निशा के सर और गले को हाथ लगा कर देखती है।

मां :- नहीं तो, बुखार तो नहीं है तुझे। जा बेटा... जल्दी से तैयार हो जा।


निशा :- पर मां...।

पापा :- जाओ बेटा, ऐसे नहीं करते... दोस्त हैं हमारे, तुम्हारे बारे में तो पूछेंगे ही। और तो और हम पहले जा रहे हैं, तुम, साहिल और कीर्ति साथ आओगे। मिसेज मेहरा ने कॉल किया था।



Love Story in Hindi | College Love Story | New Love Story in Hindi | Best Love Story


अभी निशा अनमने ढंग से उठती है। 

मां आवाज लगाते हुए कहती है :- निशा... कल जो लहंगा लिया है वही पहन। 

निशा तैयार हो जाती है। वह इसे अपना नसीब समझकर स्वीकार करने की कोशिश करती है।




Special Words :

उम्मीद करता हूं , दोस्तो ! आपको आज की यह Love Story (रिश्ता प्यार का - Hindi Love Story) काफी पसंद आयी होगी। पसंद आयी हो तो नीचे comment में हमें जरूर बताएं। यह इस कहानी का पहला भाग है। अगर आप इस कहानी का अगला भाग भी पढ़ना चाहते हैं तो Comment जरूर करें।

Right Side में Bell icon होगा उसे दबा कर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम आपके लिए ऐसी ही हिन्दी कहानियां लाते रहें। और इस कहानी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको इस कहानी के अगले भाग में। अपना कीमती समय बिताने के लिए धन्यवाद !!!
Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।