MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Avatar 2 Movie Cast, Release Date, Budget, Collection, Trailer & Songs Full Review in Hindi

Avatar 2 Movie Cast, Release Date, Budget, Collection, Trailer & Songs Full Review in Hindi
Add Comments
Dec 20, 2022
Avatar: The Way of Water (Avatar 2) जेम्स कैमरून की 2009 में आई फिल्म अवतार का दूसरा भाग है। जेम्स कैमरून की अवतार का पहला भाग 10 दिसंबर 2009 को रिलीज किया गया था जिसे अपार सफलता भी मिली थी। इस फिल्म ने टाइटैनिक को भी पीछे छोड़ दिया जो लगातार 12 सालों तक अपनी जगह पकड़े हुई थी। 

इस बार लगभग 13 साल के कड़े इंतजार के बाद जेम्स कैमरून ने फिर से सिनेमाघरों में धूम मचाई हुई है। फिल्म का प्रदर्शन सच में चौंका देने वाला है। इस फिल्म के डायरेक्टर ने अपनी कल्पना और लिखने की कला के दम पर एक ऐसी दुनिया का निर्माण किया है जिसे देखकर दर्शक पूरी तरह रोमांचित हो जाते हैं।

2009 की अवतार के बाद जेम्स कैमरून इसके अगले भाग को दर्शकों के सामने जल्दी लाना चाहते थे। परंतु तकनीकी व्यवस्था की कमी होने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा। लेकिन इस इंतजार के बाद उन्होंने एक Master Piece को दर्शकों के सामने रखा जिसे देखकर दर्शक हैरान ही नहीं बल्कि पूरी तरह रोमांचित भी हुए।

अवतार का पहला भाग केवल अंग्रेजी भाषा में ही रिलीज हुआ था। लेकिन इस बार Avatar 2 को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है। चलिए अब थोड़ा Avatar 2 Movie Cast, Release Date, Budget, Collection, Trailer & Songs Full Review in Hindi  का मजा लेते हैं।

Avatar 2 Movie Cast, Release Date, Budget, Collection, Trailer & Songs Full Review in Hindi

ये भी पढ़ें :-



Avatar 2 Movie Cast, Release Date, Budget, Collection, Trailer & Songs Full Review in Hindi

Avatar 2 आने वाले समय की एक झलक और एक अनोखा Experience है। इस फिल्म में जेम्स कैमरून ने अपनी कल्पना से सन् 2154 में होने वाली दुनिया को इतनी मजबूती से पेश किया है कि हम इंसानों को भी फिल्म में इंसानों की बजाय इंसानों की तरह दिखने वालों पर भरोसा होता है और मन ही मन उन्हीं के पक्ष में रहते हैं।

फिल्म में नीले रंग के लोगों को जेम्स ने ' नावी ' का नाम दिया है जो देखने में तो इंसानों की तरह है लेकिन वास्तव में वो इंसान नहीं हैं। फिल्म की पहली कड़ी ने नावी की हवा में बसी दुनिया को दिखाया था। लेकिन फिल्म की दूसरी कड़ी में नावी की पानी में बसी दुनिया को दिखाया है।


अवतार: द वे ऑफ वाटर का VFX इतना कमाल का है कि लोग तारीफ करते नहीं थक रहे। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों को एक अनोखा अनुभव मिला है। जेम्स के अनुसार नावी की यह दुनिया पंचत्व पर आधारित है और फिल्म में पानी में हमें वह तरह - तरह के जीव भी दिखाए गए हैं जिनका वर्णन पौराणिक ग्रंथों में किया गया है।

जेम्स कैमरून की यह काल्पनिक दुनिया लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह कामयाब रही है। भारत में अवतार द वे ऑफ वाटर की धमाकेदार एडवांस बुकिंग हो रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने 20 करोड़ का कारोबार भी कर लिया है।


Avatar 2 Movie Release Date

Avatar फिल्म को 2009 में रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला। जेम्स कैमरून इसकी अगली कड़ी को अपनी काल्पनिक दुनिया के आधार पर बनाना चाहते थे लेकिन तकनीकी साधनों की कमी के कारण उन्हें लगभग 13 साल इंतजार करना पड़ा और दर्शकों को भी।

इस काल्पनिक दुनिया को बेहतर ढंग से दिखाने मैं और दर्शकों को पूरी तरह रोमांचित करने में जेम्स कैमरून ने कोई समझौता नहीं किया और आखिर 16 दिसंबर 2022 को Avatar: The Way of Water लेकर सिनेमाघरों में दस्तक दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज होने से पहले ही 20 करोड का कारोबार कर लिया था।


Avatar 2 Movie Budget

जेम्स कैमरून की अवतार फिल्म जो 2009 में रिलीज हुई थी, का बजट $237 Million था जो मोटे तौर पर लगभग 1938 करोड़ के बराबर है। लेकिन इसकी अगली कड़ी को जेम्स कैमरून और भी बेहतर और रोमांचक बनाना चाहते थे जिसके लिए बजट को बढ़ाना भी जरूरी था।

इस तरह अवतार 2 को $250 Million के भारी-भरकम बजट में बनाया गया जो सामान्य तौर पर 2400 करोड़ के बराबर है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि किसी भी भारतीय फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ तक का भी बजट पार नहीं किया है। भारतीय फिल्म में एस एस राजामौली की RRR भारत की सबसे महंगी फिल्म रही है जिसका बजट 550 करोड़ है।


Avatar 2 Box Office Collection


Day 1 ₹ 41 करोड़
Day 2 ₹ 45 करोड़
Day 3 ----
Day 4 ----
Day 5 ----
Total Collection (till now) ₹ ---


Avatar 2 Official Trailer

Avatar 2 Official Trailer 2 नवंबर 2022 को 20th Century Studios द्वारा प्रसारित किया गया है। लगभग 2 मिनट 28 सेकंड के इस ट्रेलर में अजीबो गरीब चित्र हमें दिखाएं जाते हैं जो हर एक दर्शक को आकर्षित करते हैं। 

ट्रेलर देखने से फिल्म की कहानी तो समझ नहीं आती लेकिन उस काल्पनिक दुनिया को देखकर और आधुनिक Visuals और Animations को देखकर दर्शक फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा Excited हो जाते हैं।




Avatar 2 Movie Story

जेम्स कैमरून ने दर्शकों को 2154 में बसी पेंडोरा की काल्पनिक दुनिया से मिलवाया है। यहां फिल्म में हमें नीले रंग के लोगों को दिखाया है। जेम्स ने इन्हें नावी का नाम दिया है। देखने में यह बिल्कुल इंसानों की तरह लगते हैं लेकिन होते नहीं है। 

यह कहानी 2154 की है। पृथ्वी से कुछ प्रकाश वर्ष दूरी पर पेंडोरा नाम का एक ग्रह है। पृथ्वी के निवासियों की इरादे नेक नहीं है। वे पेंडोरा से कुछ जानकारी जुटाने और वहां पर कॉलोनी बनाने के साथ-साथ वहां की बहुमूल्य संपदा को अपने साथ ले जाने की इच्छा रखते हैं। लेकिन पेंडोरा के निवासी जिन्हें नावी कहा जाता है, इनकी इच्छा का विरोध करते हैं।

इस बीच अमेरिकी वैज्ञानिक अपनी इच्छाओं को पूरा करने और पेंडोरा ग्रह से जुड़ी जानकारी पाने के लिए जैक सुली को नावी की आबादी के बीच रहने को कहते हैं और उनके मन के विचार परखने को कहते हैं।


जैक सुली पेंडोरा पर आ जाता है और नावियों के बीच रहकर जानकारी जुटाना शुरू कर देता है। धीरे-धीरे उसे वहां प्यार हो जाता है और उसे ही अपनी दुनिया मान लेता है। दूसरी तरफ अमेरिकी वैज्ञानिक पेंडोरा पर आक्रमण करते हैं तो जैक सुली नावी की तरफ से लड़ता है। इधर अब उसके परिवार में 4 बच्चे भी होते हैं - 2 लड़के और 2 लड़कियां।

वह अपने परिवार के साथ साथ सभी नावियों के लिए अपने प्राणों को भी न्योछावर करने को तैयार हो जाता है। दोनों पक्षों से लड़ाई शुरू होती है और इन्हीं आधारों पर फिल्म की पूरी कहानी रची जाती है।


ये भी पढ़ें :-



Avatar 2 Movie Soundtracks

(1) Nothing is lost (You give me strength)
(2) Into the water
(3) Happiness is simple
(4) A new star


Avatar 2 Movie कब रिलीज़ होगी ?

Avatar: The Way of Water को 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है। दर्शकों के रिव्यु के मुताबिक फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं है। ऐसी कहानियां कई पुरानी फिल्मों और वेब सीरीज में भी देखने को मिल जाती हैं। 

लेकिन धांसू VFX और Animations को देखकर दर्शक पूरी तरह चौंक जाते हैं और लगभग 3 घंटे 10 मिनट की इस फिल्म को बड़ी उत्सुकता के साथ देखते हैं। अब तक फिल्म को खूब सराहना मिल रही है।


Avatar 2 Movie Star

  • Zeo Saldana as Neytiri
  • Sam Worthington as Jack Sully
  • Kate Winslet as Ronal
  • Singourney Weaver as Kiri
  • Stephen Lang as Miles Quaritch
  • Giovanni Ribisi as Parker Selfridge
  • Bailey Bass as Tsireya 


Avatar 2 Movie FAQs

(1) अवतार 2 मूवी कब रिलीज़ होगी ?
अवतार 2 मूवी 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। दर्शकों का कहना है कि ये कोई फिल्म नहीं बल्कि एक Experience है जिसे हर किसी को जरूर try करना चाहिए।

(2) अवतार 2 मूवी का कुल बजट कितना है ?
अवतार 2 मूवी को लगभग $250 Million में बनाया गया है जो 2400 करोड़ के बराबर है।

(3) अवतार 2 मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है ?
फिल्म को रिलीज हुए मात्र 2 दिन हुए हैं इसलिए Avatar 2 Movie Total Box Office Collection के बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। 

(4) अवतार 2 मूवी के डायरेक्टर कौन हैं ?
हॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर जेम्स कैमरून ही अवतार 2 मूवी के डायरेक्टर हैं। इनकी सोचने और लिखने की कला को देखकर दर्शक भी हैरान हो जाते हैं।

(5) अवतार 2 मूवी कितनी भाषाओं में रिलीज होगी ?
अवतार 2 को हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, तेलगु कन्नड और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।



Special Words :-

तो उम्मीद है दोस्तो आपको आज का यह आर्टिकल (Avatar 2 Movie Cast, Release Date, Budget, Collection, Trailer & Songs Full Review in Hindi) काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं।

Right Side में Bell Icon होगा; उसे दबाकर हमें Subcribe जरुर करें ताकि आगे भी हम ऐसी ही रोचक जानकारी आप तक पहुंचा सकें। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर जरूर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ तब तक के लिए... जय हिंद।

Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।