MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Kantara Movie Cast, Release Date, Budget, Trailer, Story & Songs Full Review in Hindi

Kantara Movie Cast, Release Date, Budget, Trailer, Story & Songs Full Review in Hindi
Add Comments
Nov 20, 2022
दोस्तो अभी के समय में एक कन्नड़ मूवी देश दुनिया भर में अपनी प्रशंसा को बटोर रही है। जी हां... हम बात कर रहे हैं - Kantara की जो ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित की गई है। कांतारा एक कन्नड़ मूवी है। इसमें Action, Drama, Comedy, Thriller & Romance जैसे सभी Flavour मौजूद है। 

पहले इस फिल्म को केवल कन्नड़ भाषा में ही रिलीज किया गया। लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया गया। वैसे इस फिल्म को 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया था जो कि कन्नड़ भाषा में थी लेकिन हिंदी भाषा में इसे 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज किया गया।

रिलीज होते ही दर्शकों का भरपूर प्यार इस फिल्म को मिलना शुरू हुआ। दर्शकों को इस फिल्म के कलाकारों का प्रदर्शन, निर्देशन कार्य, पटकथा, प्रोडक्शन डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी, एक्शन सीक्वेंस, संपादन, ध्वनि पट्ट और संगीत खूब पसंद आया। परिणाम यह हुआ कि दर्शकों ने पहले तो फिल्म को खूब Enjoy किया और फिर सिनेमाघरों में खड़े होकर सीटी और तालियां भी बजाईं।

दर्शकों ने यह खुद बताया कि यह कोई फिल्म नहीं है बल्कि एक Emotion है और यह सच भी है। इसीलिए तो 16 करोड़ के इतने कम बजट वाली फिल्म ने देखते ही देखते दुनिया भर से ₹382Cr का Collection कर लिया। इस बात से साफ जाहिर होता है कि अगर फिल्म की Story दमदार हो तो Audience को अपनी तरफ खींच ही लेती है फिर चाहे Budget कैसा भी हो ? 

चलिए ज्यादा समय न लेते हुए आज हम Kantara Movie Cast, Release Date, Budget, Trailer, Story & Songs Full Review in Hindi के बारे में जानेंगे

Kantara Movie Cast, Release Date, Budget, Trailer, Story & Songs Full Review in Hindi

ये भी पढ़ें :- 



Kantara Movie Cast, Release Date, Budget, Trailer, Story & Songs Full Review in Hindi

कांतारा एक कन्नड़ शब्द है जिसका मतलब है घना जंगल या उजाड़। लेखक, निर्देशक और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी ने इसे एक फिल्म का रूप दे दिया है। कांतारा मूवी को पहले कन्नड़ भाषा में और फिर हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया गया। इस फिल्म में हमें ऋषभ शेट्टी, किशोर कुमार, प्रमोद शेट्टी और सप्तमी गौडा मुख्य कलाकार के रूप में दिखाई देते हैं।

इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अरविंद एस कश्यप ने की थी और एक्शन दृश्यों को विक्रम मोरे ने कोरियोग्राफ किया था जो कि 2 बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता है। इस फिल्म में बी अजनीश लोकनाथ ने संगीत दिया था और इस फिल्म के निर्माता विजय किरागदूर जी हैं।

कांतारा एक Masterpiece है, इसमें कोई दो राय नहीं है। 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई यह फिल्म देखते ही देखते दुनियाभर में छा गई। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे देखते समय हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।


Kantara Movie Release Date 

पहले Film Makers ने कांतारा को केवल कन्नड़ भाषा में रिलीज किया। लेकिन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू के साथ मलयालम में भी रिलीज किया जिसका परिणाम पाकर Film Makers काफी खुश हुए। कांतरा फिल्म को कन्नड़ भाषा में 30 सितंबर 2022 को और हिंदी भाषा में 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज किया गया था।

इस फिल्म का वितरण कन्नड़ भाषा में होम्बले फिल्म्स द्वारा, हिंदी में एए फिल्म्स द्वारा, तेलुगु में गीता आर्ट्स द्वारा और मलयालम में पृथ्वीराज प्रोडक्शस द्वारा हुआ था।


Kantara Movie Budget

कांतारा जैसी मानवीय सभ्यता से जुड़ी फिल्म को लाकर ऋषभ शेट्टी ने यह साबित कर दिया कि अगर फिल्म की स्टोरी दमदार हो तो ₹16Cr जैसी कम बजट में बनने वाली फिल्म भी Blockbuster हो सकती है।

इसीलिए तो Foreign Countries में भी इस फिल्म को खूब प्यार मिला और वहां से इस फ़िल्म ने लगभग ₹31Cr का कलेक्शन किया।

भारत की अगर बात करें तो भारत में इस फिल्म ने सभी भाषाओं में लगभग ₹351Cr का कलेक्शन किया। तो देखा जाए तो इस फिल्म ने अभी तक विश्व भर से ₹382Cr का कलेक्शन किया। और इस तरह इस फिल्म ने Kannada Film Industry को और भी ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।


Kantara : Official Trailer 

इस फिल्म को मुख्यतः कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया। इससे पहले इसका Official Trailer 5 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया।



Trailer भले ही कन्नड़ भाषा में था लेकिन फिर भी इसे हिंदी दर्शकों मेने भी देखा और इसके Amazing Scenes, Sounds, Music, और Action ने हिंदी हिंदी दर्शकों को खूब रोमांचित किया और इसे हिंदी भाषा में लाने की मांग की परिणाम यह हुआ कि इस फिल्म का 9 अक्टूबर 2022 को लगभग 9:10 बजे रिलीज किया गया इसके बाद इस फिल्म को और भी भाषाओं में लाने की मांग की गई।


Kantara Movie Story 

चलिए अब Kantara Movie Story को जानते हैं। तो बात दरअसल 18वीं शताब्दी की है, एक राजा था और उसने एक मामूली पत्थर के लिए अपनी विशाल जमीन गांव वालों के नाम कर दी। गांव जंगल में था इसलिए गांव के लोग पेड़ काटकर और जंगली जानवरों की हत्या करके अपना गुजारा करते थे। 

तभी वहां मुरलीधर का आगमन होता है जो कि एक Forest Officer है और सरकार ने उन्हें वन को आरक्षित करने और जंगली जानवरों की सुरक्षा का काम सौंपा है। मुरलीधर गांव वालों से जाकर कहता है कि उनकी वजह से जंगली जानवरों को तकलीफ हो रही है। तभी शिवा सामने आता है जो कि कंबाला एथलीट है। शिवा को उसके संरक्षक और गांव के जमींदार, देवेंद्र सुत्तूरु का भी समर्थन था।

शिवा मुरली को चुनौती देता है और उसे इन चीजों से बाहर होने को कहता है। और इस तरह उन दोनों में दुश्मनी बढ़ जाती है। मुरली अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर वनों को सुरक्षित रखने के लिए बाड लगाना शुरु करता है। लेकिन शिवा और गांव वाले उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन मुरलीधर और उनके कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें दबा दिया और बाड को खड़ा कर दिया।

इसी बीच शिवा को भूत कोला करने के लिए कहा जाता है लेकिन वह मना कर देता है। रात में देवेंद्र के साथ जंगल में जाते समय शिवा उस देवता को देखता है जो अक्सर उसके सपनों में आया करते थे। शिवा डर जाता है और वहां से भाग जाता है। देवेंद्र भी उसके पीछे भागता है।

अब मुरलीधर शिवा और उसके दोस्तों को गिरफ्तार करने का फैसला करता है लेकिन वह छिप जाते हैं। बाद में मुरली उन सभी को कैद कर लेता है।

शिवा का चचेरा भाई, गुरुवा देवेंद्र से शिवा को रिहा करने को कहता है लेकिन बदले में देवेंद्र चाहता है कि गुरुवा गांव वालों से जाकर कहे कि दैव चाहते हैं कि गांव वाले अपनी जमीन देवेंद्र को बेच दें। गुरुवा इस प्रस्ताव से साफ इंकार कर देता है। देवेंद्र क्रोध में आ जाता है और गुरुवा को मार देता है। 

तभी देवेंद्र को पता चलता है कि मुरली ने देवेंद्र के खिलाफ गांव वालों से जमीन अवैध तरीके से हथियाने पर कार्यवाही करने का फैसला किया है तो वह मुरली को मारने के लिए निकलता है। तभी इधर शिवा को गुरुवा की हत्या के बारे में पता चलता है और वह देवेंद्र से जाकर मिलता है। 

लेकिन देवेंद्र उसे अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से मुरली को गुरुवा का हत्यारा बताता है जिसके बाद शिवा मुरली को मरने के लिए निकलता है। फिल्म में हमें कुछ समय के लिए Love Story भी देखने को मिलती है जिसमें शिवा लीला नाम की एक लड़की से प्यार करता है। लेकिन शिवा को यह पता नहीं होता कि लीला एक Forest Officer है।


ये भी पढ़ें :-




Kantara : Songs

(1) Varaha Roopam - (Click Here)
(2) Singara Siriye - (Click Here)


Kantara Movie कब रिलीज़ होगी ?

Kantara Movie मुख्यतः 30 सितम्बर 2022 को रिलीज़ हुई है जो कि कन्नड भाषा में है। लेकिन इसका Hindi Virsion 14 Oct 2022 को रिलीज़ हुआ था।


Kantara Movie Star Cast

ऋषभ शेट्टी - शिवा के रुप में
किशोर - मुरलीधर के रुप
अच्युत कुमार - देवेंद्र सुत्तुरु के रुप में
प्रमोद शेट्टी - सुधाकर के रुप में
सप्तमी गौड़ा - लीला के रुप में 


Kantara Movie FAQs

(1) What is the meaning of Kantara ?
The meaning of Kantara is Dense Forest.


(2) कांतारा मूवी की Release Date क्या है ?
इस फिल्म को कन्नड भाषा में 30 सितम्बर 2022 को और हिन्दी भाषा में 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज़ किया गया।


(3) What is the budget of Kantara ?
Kantara is a low budget kannada movie which was completed in ₹ 16Cr.


(4) कांतारा मूवी का Collection क्या है ?
Kantara का विदेश से Collection ₹31Cr और भारत में ₹351Cr का हुआ है। इस तरह इस फिल्म का Total Box Office Collection ₹382Cr है।


(5) Who is the producer of Kantara ?
Vijay Kirgandur is the producer of Kantara.


(6) Who is the director of Kantara ?
Rishab Shetty is the director of Kantara.


(7) How many languages Kantara released ?
Kantara is a Kantara (Originally) movie but this is dubbed in Hindi, Tamil, Telugu & English also.


(8) On which OTT platfarm Kantara will be released ?
Kantara will be released on Amazon Prime Application. To watch this movie, You have to buy the subscription of this application.


(9) When is the Kantara OTT release date in hindi ?
Kantara is about to released on Amazon Prime on 24 November 2022.



Special Words :- 

तो उम्मीद है दोस्तो आपको आज का यह आर्टिकल (Kantara Movie Cast, Release Date, Budget, Trailer, Story & Songs Full Review in Hindi) काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं।

Right Side में Bell Icon होगा; उसे दबाकर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम ऐसी ही रोचक जानकारी आप तक पहुंचा सकें। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर जरूर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ तब तक के लिए... जय हिंद।
Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।