MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Bhediya Movie Cast, Release Date, Budget, Trailer, Story & Songs Full Review in Hindi

Bhediya Movie Cast, Release Date, Budget, Trailer, Story & Songs Full Review in Hindi
Add Comments
Dec 14, 2022
हिंदी फिल्म जगत में हॉरर और कॉमेडी फिल्मों का हमेशा से ही एक विशेष स्थान रहा है। लेकिन हॉरर - कॉमेडी के मिश्रण से तैयार सिनेमा बॉलीवुड में ज्यादा देखने को नहीं मिलता। 'गो गोवा गोन' और 'भूल भुलैया' जैसी कुछ नामी फिल्मों के बाद अमर कौशिक वो फिल्मकार है जिन्होंने 'स्त्री' जैसी सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म हमें सौंपी थी। 

इस बार फिर से वो वरुण धवन और कृति सेनन के साथ हॉरर और कॉमेडी से मिश्रित फिल्म 'भेड़िया' लेकर आए हैं। लक्ष्मी, रुही, भूत पुलिस और भूल भुलैया - 2 को देखने के बाद दर्शकों के दिलों में डर और हंसी के मिश्रण को लेकर और भी उत्सुकता विकसित हुई है। 

भेड़िया फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान है। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनॉन मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगे।


Bhediya Movie Cast, Release Date, Budget, Trailer, Story & Songs Full Review in Hindi

ये भी पढ़ें :-



Bhediya Movie Cast, Release Date, Budget, Trailer, Story & Songs Full Review in Hindi

'भेड़िया' शब्द से ही पता चलता है कि फिल्म में हमें काफी Horror Scenes देखने को मिलेंगे। लेकिन दर्शकों को फिल्म का पूरा मजा देने के लिए इसमें Comedy को भी शामिल किया है। वरुण धवन और कृति सैनॉन की फिल्म, भेड़िया सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही इस फिल्म को बहुत ही सकारात्मक रिव्यू मिल रहा है। 

हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म, दृश्यम 2 को भी इस फिल्म ने कड़ी टक्कर दी है। दर्शकों के बीच प्यार बढ़ान और उत्सुकता पैदा करने के लिए इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जो खूब चर्चा में भी रहा। ट्रेलर देखने के बाद लोग इस फिल्म से भी यही उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचाएगी।


मैड्डॉक फिल्म्स के पॉपुलर फिल्म निर्माता, दिनेश विजान 'भेड़िया' फिल्म के प्रोड्यूसर है। इस समय भेड़िया फिल्म रिलीज हो चुकी है और लोग अपने परिवार के साथ इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी उत्सुकता से जा रहे हैं।


Bhediya Movie Release Date

भेड़िया फिल्म के Official Trailer को 19 अक्टूबर 2022 को JioStudios यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। ट्रेलर देखकर फिल्म की पूरी कहानी तो समझ नहीं आती लेकिन Trailer को देखकर मन उत्सुकता से भर जाता है। यही कारण है कि Bhediya Movie Trailer आने के बाद फिल्म की चर्चा जोरों पर थी। और इस तरह 25 नवंबर 2022 को भेड़िया फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया।


Bhediya Movie Budget

बताया जा रहा है कि अमर कौशिक ने निर्देशन में बनी फिल्म भेड़िया का कुल बजट लगभग 60Cr. रहा है। मतलब इस फिल्म को बनाने में लगभग 60Cr. की लागत आई है। इस फिल्म के बजट का सबसे बड़ा हिस्सा इस फिल्म के VFX Work पर खर्च हुआ है। 

इस फिल्म के VFX का काम Moving Picture Company ने किया है जिसका VFX Work आप The Jungle Book, The Lion King & Godzilla Vs Kong में देख ही सकते हो। इसके बाद फिल्म के बजट का कुछ भाग फिल्म की स्टार कास्ट पर भी खर्च हुआ है।


Bhediya : Official Trailer

भेड़िया फिल्म का Official Trailer 19 अक्टूबर 2022 को JioStudios यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। ट्रेलर को देखकर लोगों के मन में अलग-अलग तरह की स्टोरी बनने लगी। फिल्म का ट्रेलर भी सस्पेंस के साथ खत्म होता है। 2min 55sec के इस ट्रेलर ने दर्शकों के दिलों में एक अजीब सी उत्सुकता पैदा कर दी और फिल्म का इंतजार करने पर भी मजबूर कर दिया।




Bhediya Movie Story

भास्कर (वरुण धवन) दिल्ली में रहता है। वह सड़क बनाने के प्रोजेक्ट के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश जाता है। वहां वह जंगलों के बीच एक रास्ता निकालना चाहता है लेकिन जल्दी ही उसे यह समझ आता है कि जिस काम को हो इतना आसान समझ रहा है, दरअसल वह बहुत मुश्किल है। भास्कर के लिए जंगल केवल प्रोजेक्ट का एक ऐसा है लेकिन वहां रहने वाले लोगों के लिए और जंगली जानवरों के लिए वह जंगल ही एक जिंदगी है। 

भास्कर पैसे के पीछे पागल होता है और इसी बीच एक रात जंगल से गुजरते हुए उसे एक भेड़िया उसकी तसरीफ (पिछवाड़े) 🤣 पर काट लेता है। भेड़िये के काटने पर भास्कर की जान तो बच जाती है लेकिन उसमें भेड़िये की शक्तियां प्रवेश कर जाती हैं। उसके बाद भास्कर के शरीर में कुछ अजीब से बदलाव होने लगते हैं और धीरे-धीरे वह इच्छाधारी भेड़िए में बदल जाता है। 

वह धीरे-धीरे अपनी बॉडी पर कंट्रोल खोने लगता है। इस चीज से बाहर आने में और वापस से भास्कर के नॉर्मल होने में किस तरह उसके दोस्त उसकी मदद करते हैं और भास्कर पहले की तरह नॉर्मल हो पाता है या नहीं, इसी आधार पर इस फिल्म की कहानी बुनी जाती है।


Bhediya Movie All Songs

(1). BAAKI SAB THEEK -  [click here]
(2). JUNGLE ME KAAND - [click here]
(3). APNA BANA LE -  [click here]
(4). THUMKESHWARI -  [click here]



Bhediya Movie Box Office Collection


Schedule Amount (in crores)
Day 1 7.48Cr
Day 2 9.57Cr
Day 3 11.5Cr
Day 4 3.85Cr
Day 5 3.45Cr
Day 6 3.02Cr
Total Collection (till now) 81.72C


Bhediya Movie कब रिलीज़ होगी ?

भेड़िया फिल्म को 25 नवम्बर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म रिलीज के पहले दिन ही इसने दृश्यम 2 को बड़ी टक्कर दी है। मुख्यत: इस फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। लेकिन दर्शकों का सकारात्मक रिव्यू मिलने पर इसे तमिल और तेलुगू में भी Dub किया गया है।


ये भी पढ़ें :-



Bhediya Movie Star Cast

  • Varun Dhawan as Bhaskar/ Bhediya
  • Kirti Sanon as Dr. Anika Mittal/ Lady Bhediya
  • Deepak Dobriyal as Panda
  • Abhishek Banerjee as Janardan 


Bhediya Movie FAQs

(1). Who was the director of Bhediya ?

Amar Kaushik was the director of Bhediya.

(2). When was the movie Bhediya released ?

The movie Bhediya was released on 25 November 2022.

(3). Bhediya फिल्म में VFX Work किसने किया है ?

भेड़िया फिल्म में VFX Work मूविंग पिक्चर कम्पनी ने किया है।


(4). Bhediya फिल्म का Totall Box Office Collection कितना है ?

अब तक भेड़िया फिल्म का Totall Box Office Collection 81.72Cr हुआ है।

(5). भेड़िया फिल्म का Official Trailer कब रिलीज़ हुआ ?

भेड़िया फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर 2022 को हुआ है।



Special Words :-

तो उम्मीद है दोस्तो आपको आज का यह आर्टिकल (Bhediya Movie Cast, Release Date, Budget, Trailer, Story & Songs Full Review in Hindi) काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं। 

Right Side में Bell Icon होगा; उसे दबाकर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम ऐसी ही रोचक जानकारी आप तक पहुंचा सकें। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर जरूर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ तब तक के लिए... जय हिंद।
Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।