MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Moj App से पैसे कमाने के 5 सबसे आसान तरीके - 2022 (हिन्दी में)

Moj App से पैसे कमाने के 5 सबसे आसान तरीके - 2022 (हिन्दी में)
Add Comments
Mar 31, 2022
दोस्तो अगर आप एक content creator हो तो आप Moj App के बारे में तो जरूर जानते होंगे। खासकर जो लोग Short Video बनाते हैं उन्हें तो इस ऐप के बारे में पहले से ही बहुत जानकारी होगी। फिर भी मैं आपको बता देता हूं कि Moj एक ऐसा ऐप है जिस पर आप शॉर्ट वीडियो डाल सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। पैसा कमाने के साथ-साथ आप यहां अपना फेम और Fan Following भी बना सकते हैं।

अगर आप भी Moj App से पैसा कमाना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि Moj App से पैसे कैसे कमाए ? तो इस आर्टिकल को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Moj App से पैसे कमाने के 5 सबसे आसान तरीके - 2022 (हिन्दी में)
Earn Money From Moj app

ये भी पढ़ें -


Moj App में विडियो बनाकर पैसे कैसे कमाए ?

आज से लगभग 2- साल पहले लोग Tik tok, Like,Hello,Vigo और भी कई शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म पर वीडियो बनाते थे और अच्छा खासा पैसा कमाते थे लेकिन 2020 में भारत सरकार ने चाइनीस ऐप को भारत में बैन कर दिया। दुर्भाग्यवश ये सभी Apps चाइनीस थे। लेकिन खुशी की बात यह है कि चाइनीस ऐप्स बैन होने के साथ-साथ कुछ नये इंडियन ऐप्स भारत में आए। जैसे - Moj, Chingari, Josh & Hipi.

इन पर आप शार्ट वीडियो डालकर लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं। आपकी शॉर्ट वीडियो पर जितना ज्यादा Views और response आएगा उतना ही ज्यादा आपको पैसा दिया जाएगा। Moj App पर भी यही नियम है। यहां आप शॉर्ट वीडियो डालकर fame, fan following & money 💰 सब कुछ पा सकते हो। अब यहां पर अगर आपने कोई शार्ट वीडियो क्रिएटिंग ऐप डाउनलोड किया है जैसे Roposo, मित्रो, Moj, Sharechat.


तो अब बारी है ये जानने की कि short video डालकर पैसे कैसे कमाएं? इन सभी एप्स को आप Tik tok जैसा इंडियन ऐप भी कह सकते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि Tik tok चाइनीस था और ये सभी इंडियन हैं। यहां हम मोज ऐप के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि Moj App में वीडियो बनाकर पैसे कैसे कमाए ?


Moj App डाउनलोड/इंस्टॉल कैसे करें ?

Moj ऐप इंस्टॉल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें Click Here... या फिर आप इसे प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। Moj ऐप को Sharechat ने ही बनाया है। आपको बता दें कि Sharechat एक neworking सर्विस है। Moj ऐप के अलावा Sharechat ने MX TakaTak ऐप को भी बनाया है जो शॉर्ट वीडियो के लिए काफी प्रसिद्ध है।

Moj ऐप 106MB का ऐप है। प्ले स्टोर पर इस ऐप को 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। 1M+ Review के साथ इस ऐप को 4.3 की रेटिंग हासिल है।


Moj app किस देश का है ? Moj app Which Country

Moj app पूरी तरह से स्वदेशी है। इस ऐप को Made in India प्रोग्राम के तहत बनाया गया है। इस ऐप में आप 15 सेकेंड से लेकर 1 मिनट तक का वीडियो बनाकर डाल सकते हैं और उससे पैसे कमा सकते हैं। भारत में प्ले स्टोर पर इस ऐप को शार्ट वीडियो क्रिएटिंग एंड वीडियो शेयरिंग ऐप में Top 4 स्थान हासिल है।

लेकिन अभी भी कुछ लोग हैं जिन्हें ऐसा लगता है कि Moj एक चाइनीस ऐप है जबकि ऐसा नहीं है। अगर आपके आस - पास भी ऐसे लोग हैं तो आप उनके साथ हमारे इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें।


Moj app का मालिक कौन है ? Moj app Owner Country

Moj ऐप के मूल लेखक अंकुश सचदेवा और developer मोहल्ला टेक हैं। इस तरह Moj ऐप का स्वामित्व मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है जो कि भारतीय है और बेंगलुरु में स्थित है। Tik tok बैन होने के तुरंत बाद 2020 में Moj ऐप को लॉन्च किया गया। इस समय इस ऐप को 10 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप में आपको 15 भाषाएं देखने को मिलेंगी। 


Moj ऐप को कैसे use करें ?

सबसे पहले इस ऐप को डाउनलोड करें और open करें। ऐप ओपन करने के बाद सबसे पहले पेज पर आपको 15 Language (भाषा) मिलेंगी। यहां आप अपनी पसंद की Language (भाषा) को सिलेक्ट करें। अब आप अपनी भाषा में वीडियो देख पाएंगे और खोज भी पाएंगे। इस ऐप में आपको ढेर सारी Category मिल जाती हैं जैसे ; Fasion, Design,Comedy, Cooking, Education,Action, Romance, Love, Cheating & Politics.

Moj app पर Account/id कैसे बनाए ?

Moj ऐप में अकाउंट बनाने के लिए आपको नीचे profile पर क्लिक करना है और अपना account रजिस्टर करना है। Moj ऐप में अकाउंट बनाने के लिए आपको केवल मोबाइल नम्बर की जरूरत पड़ेगी। अकाउंट बनाते समय आपको अपना मोबाइल नंबर देना है और OTP वेरीफाई करना है। इतना करते ही आपका Moj ऐप में अकाउंट खुल जाएगा।

अब आप 15 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक का कोई भी शार्ट वीडियो बना सकते हैं और Moj ऐप पर डाल सकते हैं। इसके बाद आप के वीडियो पर व्यूज, लाइक व शेयर मिलना शुरू हो जाएंगे और इसके बाद आप भी Moj ऐप से पैसे कमा पाएंगे।





Moj ऐप से पैसे कैसे कमाए ?

सबसे पहले आपको बता दें कि Moj ऐप में पैसा कमाने के लिए कोई icon (आइकॉन) या फीचर नहीं है। लेकिन फिर भी आप इसके जरिए अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इसी के विषय में नीचे विस्तार से बताया गया है।

अगर आपके वीडियो पर काफी व्यूज आते हैं या फिर आपके पास काफ़ी Followers हैं या फिर आप Famous हैं तो Moj ऐप से पैसे कमाने के लिए आपके पास 1 नहीं बल्कि कई रास्ते हैं जैसे ; sponsorships, affiliate marketing, promotions, product reviews & collaboration.

इन सब के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी को जरूर पढ़ें।

 (1).   Sponsored Post :  इसमें आपको किसी दूसरे के वीडियो आईडी एक लिंक को अपनी आईडी पर शेयर करना होता है और इसके बदले में आपको पैसे मिलते हैं। यहां आपके जितने ज्यादा फॉलोअर्स होंगे, आपको उतने ही ज्यादा पैसे मिलेंगे। यहां फॉलोअर्स के आधार पर आप अपने मुताबिक भी पैसे की मांग कर सकते हैं। और इस तरह से आप Moj ऐप से पैसे कमा सकते हैं।

 (2).   Affiliate Marketing : एफिलिएट मार्केटिंग में आप किसी वेबसाइट या कंपनी के सामान को बेचकर पैसा कमा सकते हैं। सामान बेचने के बदले में आपको कमीशन दिया जाता है। फ्लिपकार्ट और अमेजन एफिलिएट मार्केटिंग प्रोग्राम चला रहे हैं। इन पर आप एफिलिएट अकाउंट बना सकते हैं। अकाउंट बनाने के बाद जिस प्रोडक्ट को आपको बेचना है उसकी एफिलिएट लिंक जनरेट करें और उसे अपनी Moj id पर शेयर करें। जब लोग आपकी दी हुई लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदेंगे तो इसके बदले में आपको कमीशन दिया जाएगा।

हालांकि एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए आपके पास काफी अच्छे खासे फॉलोअर्स होने चाहिए। आज भी लोग अपडेट मार्केटिंग करके लाखों अर्न कर रहे हैं।


 (3).   Promotion :  अगर आप famous हैं और आपके पास अच्छे खासे फॉलोअर्स तो आप किसी दूसरे को प्रमोट करके भी पैसा कमा सकते हैं। यहां काफी कंपनियां आपको किसी प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए कहती हैं और उसके बदले में अच्छा खासा पैसा देते हैं। साथ ही प्रोडक्ट प्रमोट करने के बाद इस प्रोडक्ट को आप अपने पास ही रख सकते हैं। और इस तरह से प्रमोशन करके भी आप Moj ऐप से पैसे कमा सकते हैं।


 (4).   Product Reviews : अगर आपके पास काफी फॉलोअर्स है तो बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए आपसे संपर्क करेंगी। यहां आपको कोई एक प्रोडक्ट दिया जाता है जिसके बारे में आपको उसकी खूबियां और अच्छी-अच्छी बातें अपनी Moj id पर लोगों के साथ शेयर करनी होती है। इसके बदले में कंपनियां आपको पैसा देती हैं और साथ ही जो प्रोडक्ट आप रिव्यू कर रहे हैं उसे भी वो आपके पास छोड़ देते हैं।

आजकल काफी लोग प्रोडक्ट रिव्यू करके लाखों पैसे कमा रहे हैं।


 (5).   Cullaboration : अगर आप एक अच्छे कंटेंट क्रिएटर हो तो आपके कंटेंट पर ज्यादा से ज्यादा लाइक, शेयर और कमेंट आते रहेंगे। यह देखकर छोटे कंटेंट क्रिएटर आपसे cullab करना चाहेंगे। इसके बदले में भी आपको कुछ पैसे देंगे। इस तरह से उनका भी प्रमोशन हो जाता है और आपका भी पैसा बन जाता है।

cullab करने से आपका भी काफी तरह से फायदा होता है। लोग आपकी कोलैबोरेशन को देखते हैं और आपके बारे में ज्यादा से ज्यादा जान पाते हैं।


Moj app FAQs

Moj ऐप के बारे में लोगों के काफी सवाल है। यहां Moj ऐप के बारे में कुछ रोचक सवाल और जवाब जानने के लिए पढ़ते रहें।

(1). Moj ऐप में कितने पैसे मिलते हैं ?

दोस्तों अगर आपके मन में यह सवाल है कि Moj ऐप से कितने पैसे मिलते हैं तो मैं आपको बता दूं कि यह सब आपके followers और views पर निर्भर करता है और साथ ही आप कितना प्रमोशन करते हैं ? जितना ज्यादा आपकी Strategy होगी उतना ही ज्यादा आप पैसा कमा पाएंगे।

(2). Moj ऐप किस देश का है ?

Moj app भारतीय है। इसे Sharechat ने बनाया और लॉन्च किया है। Sharechat एक शॉर्ट वीडियो क्रिएटिंग और वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म बनाने वाला एक Social Network है। इसने Moj ऐप के अलावा MX Taka Tak जैसे शॉर्ट वीडियो ऐप्स बनाए हैं।


(3). Moj app के Owner कौन हैं ?

Moj ऐप के मूल लेखक अंकुश सचदेवा और developer मोहल्ला टेक हैं। इस app को मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया है जो बेंगलुरु में स्थित है।

(4). क्या Moj ऐप से पैसा कमा सकते हैं ?

अगर आप का सवाल है कि Moj ऐप से पैसा कमा सकते हैं या नहीं तो मैं आपको बता दूं कि Moj ऐप से भी आप पैसे कमा सकते हैं। सबसे पहले ही यहां आपको followers बढ़ाने हैं और उसके बाद आप यहां से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

(5). क्या Moj ऐप Chinese app है ?

यहां काफी लोग यह समझते हैं कि Moj ऐप Chinese है लेकिन मौज ऐप indian app है। इसके बारे में हमने ऊपर आपको विस्तार से समझाया है।



Special Words -

तो उम्मीद है दोस्तो आपको आज का यह आर्टिकल [Moj ऐप से पैसे कैसे कमाए ?] काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं। इस आर्टिकल में आपने जाना कि Moj App से पैसे कमाने के 5 सबसे आसान तरीके - 2022 (हिन्दी में)

Right Side में Bell icon होगा ; उसे दबाकर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम ऐसी ही जानकारी आप तक पहुंचा सकें। अगर Moj app से जुड़ा आपका कोई भी सवाल है तो आप नीचे पूछ सकते हैं। और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर Share जरूर करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ। तब तक के लिए - " जय हिंद "

Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।