MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

अब पूरी तरह बदल जायेगा यूट्यूब | Youtube Biggest Updates 2023 🔥

अब पूरी तरह बदल जायेगा यूट्यूब | Youtube Biggest Updates 2023 🔥
Add Comments
Oct 26, 2022
दोस्तो आये दिन यूट्यूब पर कोई ना कोई Update आता ही रहता है। लेकिन इस बार यूट्यूब ने कुछ बड़ा Update किया है। इन Updates के मुताबिक यूट्यूब अब अपने प्लेटफार्म का Interface पूरी तरह बदल देने वाला है। आने वाले कुछ समय में यह सभी Updates आपको यूट्यूब ऐप पर देखने को मिल जाएंगे। 

यहां यूट्यूब इस बार एक नहीं बल्कि कई Updates लेकर आने वाला है। ये Updates क्या है ? जानने के लिए इस Blog Post को अंत तक जरूर पढ़ें।

अब पूरी तरह बदल जायेगा यूट्यूब | Youtube Biggest Updates 2023 🔥

ये भी पढ़ें :-



Youtube New Update | Youtube Biggest Updates 2023

वैसे देखा जाए तो यह सभी Updates हर एक Creator के लिए और साथ ही हर एक Viewer के लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं। यहां लगभग 5-6 Updates हैं जो आपके लिए जानना काफी जरूरी है। इन Updates के जरिए यूट्यूब Creator और Viewer दोनों को अपने प्लेटफार्म से अच्छे से Connenct करना चाहता है।

इनमें से कुछ Updates केवल Creator के लिए और कुछ  Creator और Viewer दोनों के लिए है। चलिए अब इन सभी Updates को ध्यान से समझते हैं।


1st Update - Pinch To Zoom

यूट्यूब की तरफ से पहला अपडेट Pinch To Zoom के नाम से है। इस Update के मुताबिक Viewer अब यूट्यूब के किसी भी वीडियो को 8x Zoom कर सकता है। इससे पहले क्या होता था, आप एक बार में Zoom करके उस वीडियो को Full Screen पर देख पाते थे। लेकिन इस अपडेट के आ जाने के बाद आप किसी भी वीडियो को 8x Zoom कर पाएंगे।

यह अपडेट खासकर Students के लिए काफी फायदेमंद है। जो छात्र Online Classes लेते हैं तो कई लोग Board पर लिखा हुआ पढ़ अथवा समझ नहीं पाते हैं। इस अपडेट से Students की यह समस्या दूर हो जाएगी।


2nd Update - Seek Video 

दोस्तों यूट्यूब का एक फीचर जो आप लोगों को पता ही होगा। इस Feature के जरिए अगर आप किसी वीडियो में कुछ ढूंढ रहे हैं और पूरा वीडियो देखने के लिए आपके पास समय नहीं है तो आप उस वीडियो के नीचे एक Red Line पर क्लिक करके रखे हुए Line को आगे या पीछे कर सकते हैं और वीडियो में जो आपको देखना है वहां जाकर रोक सकते हैं। इससे Viewer का समय बचता है। 

2nd Update इसी के बारे में है। जो Red Line अभी काफी पतली होती है उसे थोड़ा मोटा किया जाएगा जिससे आप सिर्फ एक क्लिक में वीडियो को आगे या पीछे कर पाएंगे।


3rd Update - Ambient Mode With Dark Theme

इस अपडेट के मुताबिक जब आप यूट्यूब पर कोई वीडियो देख रहे होंगे तो वीडियो में जो Backround Colour रहता है वही आपके फोन के Status Bar का भी हो जाएगा। मतलब वीडियो Backround Colour लाल है तो Status Bar भी लाल रंग का हो जाएगा। इससे वीडियो देखने में और भी मजा आएगा।

इसी के साथ कुछ और भी Changes हैं; जैसे Dark Theme. पहले आपने देखा होगा Dark Theme Enable करने पर कभी कभी फॉन्ट्स Black तो कभी White दिखता था लेकिन अब यूट्यूब इसे और अच्छे से Improve करेगा। कुछ ऐसे Fonts Colour रखेगा जिससे कि Viewer की आंखों को आराम मिले।


4th Update - Rounded Corners Thumbnail 

अभी तक आपने जितने भी यूट्यूब पर वीडियो देखे होंगे, उन सभी में Rectangle Thumbnail रहता है मतलब आपको थंबनेल में 4 - Corner दिखाई देते हैं।

Recently कुछ चैनल पर आपने Rounded Thumbnail भी देखे होंगे, जिनमें से The Mridul एक है। इस चैनल को आप Check out कर सकते हैं।

अब इस Update के बाद यूट्यूब सभी चैनल के Thumbnail को Rounded Thumbnail बना देगा। अगर आप Rectangle Thumbnail बनाकर Yt Studio से या Chrome Browser से अपने वीडियो पर सेट करोगे तो यूट्यूब खुद इसे Rounded बना देगा।


5th Update - Subscribe Button Colour Change 

दोस्तों आप आजकल ज्यादातर समय यूट्यूब पर वीडियो देखते होंगे। वीडियो के नीचे आपको Red Colour में Subscribe बटन भी दिखाई देता है। क्या आपको पता है आज से लगभग 10 साल पहले Subscribe बटन पीले रंग का होता था ? फिर उसके बाद यूट्यूब ने इसे लाल कर दिया। लेकिन इस बार यूट्यूब फिर से इसके रंग को बदलने जा रहा है जो आपको Update के बाद देखने को मिल जाएगा।

फिलहाल तो यूट्यूब ने Subscribe Button Colour के बारे में कुछ भी Disclose नहीं किया है। वह सब आपको अपडेट के बाद देखने को मिलेगा।


6th Update - Link Botton 

दोस्तों जब भी आप यूट्यूब के किसी भी वीडियो का Discription ओपन करते हो तो वहां पर Links दिए रहते हैं। यह सभी Blue Colour में रहते हैं। लेकिन अब यूट्यूब इन चीजों को भी पूरी तरह बदलने जा रहा है। इस अपडेट के आ जाने के बाद आपको वीडियो के सभी Links एक बटन की तरह दिखाई देंगे। इस बटन पर क्लिक करके आप उस Link को ओपन कर पाओगे।

पहले Link पर कई बार क्लिक करने के बाद लिंक खुलता था लेकिन इस Update के बाद आपको ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी।

तो यही थे 6 - Updates जो यूट्यूब ने आज Morning में ही Reveal करें हैं। आने वाले कुछ दिनों में ही सभी Updates आपके यूट्यूब ऐप पर देखने को मिल जाएंगे। अब आपको इन सभी Updates में से सबसे अच्छा कौन सा लगा है, नीचे Comment में जरूर बताएं।


Special Words :-

तो उम्मीद है दोस्तो आपको आज का यह आर्टिकल (अब पूरी तरह बदल जायेगा यूट्यूब | Youtube Biggest Updates 2023) काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं।

Right Side में Bell Icon होगा; उसे दबाकर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी हम ऐसी ही रोचक जानकारी आप तक पहुंचा सके। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ तब तक के लिए... जय हिंद।

Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।