MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

जानें... आखिर क्यों किया यूट्यूब ने ऐसा ? Monetization Very Bad 😡 Update 2023

जानें... आखिर क्यों किया यूट्यूब ने ऐसा ? Monetization Very Bad 😡 Update 2023
Add Comments
Dec 28, 2022
नमस्कार दोस्तो आज मैं आपको कुछ ऐसे Important Update के बारे में बताने वाला हूं जिसे जानकर शायद आपको अच्छा ना लगे; क्योंकि Morning में जैसे ही मुझे इस अपडेट के बारे में पता चला, मेरे चेहरे का रंग ही उतर गया। 

यूट्यूब की तरफ से आने वाले ज्यादातर अपडेट Creator और Viewer दोनों पर प्रभाव डालते हैं। लेकिन कुछ अपडेट केवल Creator को ही प्रभावित करते हैं। इनमें से कुछ अपडेट तो अच्छे और कुछ बहुत ही बुरे होते हैं। 

तो अगर आप भी मेरी तरह एक Youtuber हो तो इस अपडेट के बारे में जानना आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है। चलिए फिर इस अपडेट को बारीकी से समझते हैं।

जानें... आखिर क्यों किया यूट्यूब ने ऐसा ? Monetization Very Bad 😡 Update 2023

ये भी पढ़ें :-



जानें... आखिर क्यों किया यूट्यूब ने ऐसा ? Monetization Very Bad 😡 Update 2023

अगर आप एक Youtuber हो तो आप भी भली भांति जानते होंगे कि अपने चैनल को Monetize करने के लिए हमें 1000 Subscribers और 4000hrs Watch Time या फिर Shorts पर 10M Views पूरे करने होते हैं। किसी भी यूट्यूब चैनल पर इस Criteria को पूरा करने में ही काफी समय लग जाता है। 

तब जाकर वह अपने चैनल से पैसे कमा सकता है। लेकिन इसके बाद भी कुछ Steps होते हैं जिन्हें पूरा करने के बाद ही हमारा AdSense Account एक्टिव होता है। अगर हमारा AdSense Account एक्टिव नहीं होता है तो चैनल से कमाया हुआ पैसा भी हम तक नहीं पहुंच पाता है।

जब हम अपने चैनल पर 1000 Subscribers और 4000 hrs Watch Time या फिर Shorts पर 10M Views पूरा कर लेते हैं तो हम अपने चैनल को Monetization Review के लिए भेज सकते हैं। इसी के दौरान हमें AdSense Account भी बनाना होता है। 


अगर कोई AdSense Account पहले से है तो उसे भी लिंक कर सकते हैं। इसके बाद हमारा चैनल Review किया जाता है। तब जाकर हमारा चैनल Monetize होता है। Monetization का मतलब है कि आपके चैनल पर Ads चलेंगे और उन Ads का पैसा भी मिलेगा। लेकिन यह पैसा आपके उसी AdSense में रहेगा जो आपने लिंक कर रखा है।

अगर आप इस पैसे को अपने Bank Account में लेना चाहोगे तो उसके लिए आपको अपना AdSense Verify करना होगा। इसमें सबसे पहले तो id verification करना होता है जो Voter ID, Driving Licence, Passport, Pan Card या Adhar Card के जरिए होता है।

आज से लगभग 2 साल पहले यूट्यूब ने AdSense Id Verification के लिए आधार कार्ड को भी रद्द कर दिया जिसके चलते काफी यूट्यूबर निराश हो गए। 2 साल बाद फिर यूट्यूब ने सभी यूट्यूबर को बहुत बड़ा झटका दिया है। आज का ये अपडेट कुछ ऐसा ही है जो आपको कुछ समय के लिए निराश और सोचने पर भी मजबूर कर देगा।


Monetization Very Bad Update 2023

यूट्यूब ने ये यह साफ कहा है कि यह अपडेट इसी समय अर्थात 2023 की शुरुआत से ही शुरू कर दिया जाएगा। यहां पहले आपको AdSense Verification के लिए 5 ऑप्शन मिलते थे। कुछ समय पहले आधार कार्ड को हटा दिया गया जिसके बाद हम अपना AdSense केवल 4 तरीकों से ही Verify कर सकते थे। 

लेकिन इस बार यूट्यूब में फिर से कुछ बदलाव किए हैं। इस बदलाव से काफी यूट्यूबर परेशान जरूर हो जाएंगे। इस बार यूट्यूब ने Pan Card ऑप्शन को भी हटा दिया है। मतलब 2023 में आप केवल 3 तरीकों से ही AdSense Verify कर पाएंगे।

(1) Voter ID 
(2) Passport 
(3) Driving Licence.



Voter ID, Passport और Driving Licence क्या है ?

(1) Voter ID - जब भी कोई युवा 18+ हो जाता है तो उसे मतदान करने का अधिकार है। वह अपनी मर्जी से किसी को भी मतदान कर सकता है। लेकिन मतदान करने के लिए आपके पास जरूरी दस्तावेज भी होना चाहिए। Voter ID उनमें से मुख्य है। Voter ID केवल 18+ के लोगों के पास ही होता है।

(2) Passport - जब भी कोई भारतीय Indian Location को छोड़कर Foriegn Location जाने का विचार करता है तब यह बहुत जरूरी होता है। यह विदेशी यात्रा के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है। यह भी 18+ के लोगों के लिए ही है।


(3) Driving Licence - ड्राइविंग लाइसेंस उन लोगों के पास होता है जो Driving करते हैं और उसमें निपुण है। Driving Licence से पहले आपसे कुछ Test Drive लिए जाते हैं उसके बाद ही Driving Licence दिया जाता है। यह भी 18+ के लोगों के लिए है।


2023 के बाद AdSense Verification में होने वाली परेशानियां।


2023 के बाद AdSense Verification में होने वाली परेशानियां
(1). 18 से कम उम्र वाले खुद का AdSense नहीं बना पाएंगे।
(2). Adhar Card और Pan Card सबसे जरूरी दस्तावेज है जो हर किसी के पास मौजूद है। इन दोनों के हट जाने की वजह से काफी लोग AdSense Verify नहीं कर पाएंगे
(3). समय की काफी ज्यादा बर्बादी होगी क्योंकि जिसके पास भी Voter ID, Passport और Driving Licence नहीं होगा, उन्हें यह दस्तावेज बनवाने में काफी समय लगेगा।
(4). काफी लोग कम उम्र होने की वजह से अपने Guardian (जैसे; पापा, मम्मी, दादा, दादी) के नाम से AdSense बना लेते हैं। लेकिन अगर ये लोग Driving नहीं जानते तो अब आपके पास तो केवल 2- तरीके ही बचते हैं।
(5). विदेशी यात्राएं भी काफी महंगी होती है जो मध्यम वर्ग के लोग Afford नहीं कर पाएंगे। मतलब इनके पास भी AdSense Verificationके लिए 3 में से 2 तरीके ही बचते हैं


दूसरे शब्दों में... AdSense का साफ कहना है कि 2023 के बाद केवल 18+ के लोगों का ही AdSense Verify होगा।

Special Words :-

तो उम्मीद है दोस्तो आपको आज का यह आर्टिकल (जानें... आखिर क्यों किया यूट्यूब ने ऐसा ? Monetization Very Bad Update 2023) काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं। 

Right Side में Bell Icon होगा; उसे दबाकर हमें Subscribe जरूर करें ताकि हम ऐसी ही रोचक जानकारी आप तक पहुंचाते रहे। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर जरूर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ तब तक के लिए... जय हिंद।
Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।