MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

अब एक वीडियो में लगेगा 3 थंबनेल | YouTube Biggest Update 2023

अब एक वीडियो में लगेगा 3 थंबनेल | YouTube Biggest Update 2023
Add Comments
Jun 27, 2023
हेलो दोस्तो आज के इस आर्टिकल में मैं आपको Youtube Big Update 2023 के बारे में बताने जा रहा हूं। यह अपडेट थंबनेल से संबंधित है। यूट्यूब के मुताबिक यह अपडेट हर एक क्रिएटर को ज्यादा से ज्यादा Views पहुंचाने में मदद करेगा। इस अपडेट के बाद आप अपनी हर वीडियो पर 3 Thumbnails लगा पाओगे। 

अब आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर 3 Thumbnails की क्या जरूरत है और यह कैसे काम करेंगे ? यह अपडेट हमारे लिए फायदेमंद होगा या फिर केवल मेहनत और समय की बर्बादी, जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

अब एक वीडियो में लगेगा 3 थंबनेल | YouTube Biggest Update 2023

ये भी पढ़ें :- अब नहीं चाहिए होंगे 1000 Subscribers और 4000 Hrs Watch Time | New Update 2023


अब एक वीडियो में लगेंगे 3 थंबनेल | YouTube Biggest Update 2023

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अभी तक हम अपने किसी भी वीडियो पर केवल एक ही थंबनेल लगा पाते थे। दूसरा थंबनेल लगाने के लिए हमें पहला थंबनेल हटाना होता था। लेकिन इस अपडेट के आ जाने के बाद हम अपनी हर एक वीडियो पर 3 Thumnails लगा पाएंगे। 

Thumbnail वीडियो का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह Impression Click Threw Rate (CTR) में भी योगदान देता है। अगर हमारा थंबनेल साधारण है तो उस पर बहुत ही कम Clicks आएंगे लेकिन अगर थंबनेल प्रोफेशनल होगा तो ज्यादा Clicks आएंगे। इससे Views, Subscribers और Revenue में बहुत बड़ा Growth देखने को मिलेगा।


Test & Compare फीचर क्या है ?

यूट्यूब के मुताबिक यह अपडेट साल 2024 में सभी को दे दिया जाएगा। फिलहाल इस फीचर को यूट्यूब ने केवल 1000 लोगों को Testing Virsion के लिए दिया है और जल्द अन्य 1000 Creators को भी देने वाला है। इस फीचर को यूट्यूब ने Test & Compare का नाम दिया है। 

इस फीचर के मुताबिक आप एक ही बार में अपने किसी भी वीडियो पर 3 Thumnails लगा पाएंगे। आपके तीनों थंबनेल अलग-अलग Audience के सामने जाएंगे। इसके बाद जिस थंबनेल को देखकर लोग ज्यादा वीडियो पर क्लिक करेंगे वह थंबनेल Winner बन जाएगा और यूट्यूब आपको बता देगा कि इनमें से कौन सा थंबनेल आपको वीडियो पर लगाना चाहिए ? इस तरह यूट्यूब हर एक Creator को ज्यादा Grow करने का मौका देगा।


ये भी पढ़ें :- आपका यूट्यूब चैनल Monetize नहीं होगा, भूलकर भी यह गलती मत करना।

 

अपडेट के फायदे व नुकसान

 फायदे:-

(1) अब हर एक Creator ज्यादा Grow करने में कामयाब हो पाएगा।

(2) अब यूट्यूब खुद आपको बताएगा कि कौन सा थंबनेल आपके वीडियो को ज्यादा Boost दिला सकता है। 

(3) इससे आपके Subscribers, Views और Revenue भी बढ़ जाएगा।

(4) हफ्ते या महीने में 1 Video अपलोड करने वाले Creator के लिए यह अपडेट फायदेमंद रहेगा।

 नुकसान :-

(1) 3 Thumbnails बनाने में किसी भी Creator को पहले से 3 गुना ज्यादा समय लगेगा जिससे वह अपने Content पर ज्यादा काम नहीं कर पाएगा।

(2) इनमें से 1 थंबनेल Winner होगा और बाकी 2 Fail. Failed Thumbnails को डिलीट करना होगा अर्थात 2 Thumbnails बनाने में दिया गया समय और मेहनत बर्बाद हो जाएगी।

(3) Daily Video अपलोड करने वाले Creator के लिए यह अपडेट किसी भी काम का नहीं है क्योंकि उन्हें अपने कॉन्टेंट पर ज्यादा काम करना होता है।


यूट्यूब का यह नया अपडेट आपको कैसा लगा अपना Feedback हमारे साथ जरूर शेयर करें।


Special Words :-

उम्मीद है दोस्तो आपको आज का यह आर्टिकल (अब एक वीडियो में लगेगा 3 थंबनेल | YouTube Biggest Update 2023) काफी पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो नीचे Comment में हमें जरूर बताएं। 

Right Side में Bell Icon होगा; उसे दबाकर हमें Subscribe जरूर करें ताकि आगे भी आपक हम आपको ऐसी रोचक और मजेदार जानकारी पहुंचा सकें। इस  जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर जरूर Share करें। चलिए हम मिलते हैं आपको फिर से किसी नई और मजेदार जानकारी के साथ तब तक के लिए... जय हिंद।
Pradeep Kushwah

हेलो दोस्तों ! मैं हूं आपका अपना दोस्त , प्रदीप। जब भी आपको कुछ नया सीखना हो या फिर किसी तरह का मनोरंजन करना हो तो हमें जरूर याद करें। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार हैं। अपना प्यार बनाए रखें।